'वो अटैकिंग विकल्प है...' दिग्गज ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में इस खिलाड़ी को दिया मौका, जानें किसे किया बाहर?
IND vs SL 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को पहला टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान धनंजया डी सिल्वा और भारत के कप्तान शुभमन गिल के बीच टक्कर होगी. पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी. किस को खिलाना चाहिए और किस खिलाड़ियों को मौका पाने के लिए इंतजार करना चाहिए इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है.
Independence Day plans? We’ve got you covered. ???? ????#SLvIND 1st Test begins tomorrow, 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/MRMQXPc7Dx
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 14, 2026
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सरफराज को खिलाने की मांग की
भारत के पूर्व बल्लेबाज वूरकेरी वेंकट रमन ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए भारत और श्रीलंका के बीच खेलने जाने वाले पहले मैच की प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने प्लेइंग इलेवन में ध्रुव जुरेल के ऊपर सरफराज खान को तरजीह देने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल को खिलाने की मांग की है. जुरेल और सरफराज दोनों ने फरवरी 2024 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. जुरेल ऋषभ पंत के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं. वहीं सरफराज खान को बाहर होना पड़ा था. अब सरफराज को चोटिल सुदर्शन की जगह टीम में बुलाया गया है.
स्पेशलिस्ट खिलाड़ी को चुनना चाहिए - रमन
वूरकेरी वेंकट रमन ने कहा कि, 'मेरा मानना है कि टेस्ट मैच में आपको स्पेशलिस्ट खिलाड़ी को चुनना चाहिए. ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. वह कुछ रन भी बनाते हैं. हालांकि, सरफराज खान ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. इसी वजह से मुझे लगता है कि अगर आपने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुना है, तो मैं उनके साथ जाना पसंद करूंगा. वह स्पिन के भी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. वह एक अटैकिंग विकल्प हो सकते हैं. सरफराज एक और खूबी जो वह टीम में लाएंगे, वह है उनका पास से कैच पकड़ने में माहिर होना. इसकी जरूरत पड़ सकती है, खासकर अगर श्रीलंका स्पिन के अनुकूल पिच तैयार करता है'.
पडिक्कल खेलने के हकदार हैं - रमन
वूरकेरी वेंकट रमन ने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि पडिक्कल खेलने के हकदार हैं, खासकर यह देखते हुए कि वह टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज हैं. उन्हें लाल-गेंद क्रिकेट का बहुत अच्छा खिलाड़ी माना जाता है और नंबर तीन पर बाएं हाथ का बल्लेबाज होना फायदेमंद रहेगा. उन्होंने सभी फॉर्मेट में काफी रन बनाए हैं. मुझे लगता है कि एक लाइन में कहें तो, उन्होंने प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए काफी कुछ किया है.
???????????????????????????????????????????????? ???????????? ???????????? ???????????????? ???????????????????? ???????? ???????????????????? ???????????? ???????????????????????????? ???????????????????????????? ???????????? ????????????????????.
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 13, 2026
Ho gaya na, Test Cricket ka beautiful game aur bhi beautiful?
Watch #SLvIND 1st Test, starting 15th August, 9 AM onwards, on Sony Sports Network… pic.twitter.com/9A8cqjEWto
उन्होंने अंत में कहा कि, 'यहां गलती की गुंजाइश बहुत कम है क्योंकि अब टीम ऐसे पड़ाव पर हैं जहां उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. अगर मैं सही हूं, तो उनके पास शायद सात टेस्ट मैच बचे हैं. उन्हें कम से कम पांच या छह मैच जीतने होंगे, जैसा कि पिछली बार भारत के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं के बारे में कहा गया था. इसी कारण गलती की गुंजाइश बहुत कम है. अगले तीन-चार महीनों में होने वाले टेस्ट मैचों में उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा'.
ये भी पढ़ें : कोच, चीफ सिलेक्टर या कुछ और... जानिए BCCI वीवीएस लक्ष्मण को सौंपने वाली है कौन सी अहम जिम्मेदरी?
Festival Diet Plan: रक्षाबंधन से पहले 2 किलो वजन घटाने का Formula, डिनर में अपनाएं ये Healthy Habits
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi









