LPG Price Hike : सरकार का दावा- दुनिया में सबसे कम है भारत में LPG की कीमत
Google Pixel 10 Deal: ₹13,000 से ज्यादा की छूट पर पाएं फ्लैगशिप फोन, 48MP कैमरा और AI फीचर्स से है लैस
अगर आप Google का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे थे लेकिन इसकी कीमत की वजह से रुक गए थे, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। शानदार कैमरा, क्लीन Android अनुभव और AI फीचर्स के लिए मशहूर यह स्मार्टफोन अब पहले से कहीं अधिक किफायती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Google Pixel 10 पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?
Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, Amazon पर यह स्मार्टफोन फिलहाल ₹66,990 में लिस्टेड है। यानी ग्राहकों को सीधे ₹13,009 की छूट मिल रही है। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कीमत को और कम किया जा सकता है।
Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशंस
Google Pixel 10 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
बैटरी और चार्जिंग
स्मार्टफोन में 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए Pixel 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP प्राइमरी कैमरा , 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 10.5MP कैमरा दिया गया है।
क्या Google Pixel 10 खरीदना चाहिए?
Google Pixel 10 कंपनी के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स में से एक माना जा रहा है। Tensor G5 चिपसेट रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा, कैमरा क्वालिटी, AI फीचर्स और स्टॉक Android अनुभव इसकी सबसे बड़ी खूबियां हैं।
हालांकि, इसकी चार्जिंग स्पीड कुछ प्रतिस्पर्धी फ्लैगशिप फोन्स की तुलना में धीमी है। साथ ही, गेमिंग परफॉर्मेंस और LTPO डिस्प्ले की कमी कुछ यूजर्स को निराश कर सकती है। इसके बावजूद, यदि आपकी प्राथमिकता शानदार कैमरा, साफ-सुथरा Android अनुभव और Google इकोसिस्टम है, तो Pixel 10 एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















