Responsive Scrollable Menu

खाने का तेल अब 9 स्टैंडर्ड पैक-साइज में ही मिलेगा:E85 फ्लेक्स फ्यूल पेट्रोल से ₹20 सस्ता मिलेगा, चांदी इस हफ्ते ₹6442 सस्ती हुई

कल की बड़ी खबर तेल के पैकेट से जुड़ी रही। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने शनिवार को लीगल मेट्रोलॉजी फ्रेमवर्क के तहत खाने वाले तेल के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज अनिवार्य कर दिए हैं। सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड्स के बीच कीमतों की तुलना करने और सही फैसला लेने में मदद करना है। वहीं, 85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. खाने का तेल अब 9 स्टैंडर्ड पैक-साइज में ही मिलेगा: कंपनियों को वॉल्यूम के साथ वजन लिखना भी जरूरी, 3 महीने में लागू होंगे नए नियम डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने शनिवार को लीगल मेट्रोलॉजी फ्रेमवर्क के तहत खाने वाले तेल के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज अनिवार्य कर दिए हैं। सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड्स के बीच कीमतों की तुलना करने और सही फैसला लेने में मदद करना है। इसके लिए विभाग ने नेट क्वांटिटी और स्टैंडर्ड पैक साइज तय करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SoP) में बदलाव किया है। तेल कंपनियों और इंपोर्टर्स को इन नए नियमों को अपनाने के लिए 3 महीने का समय दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. 85% इथेनॉल मिक्स वाला फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च: दिल्ली में पहला पंप खुला; पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता मिलेगा, कीमत ₹82.12 प्रति लीटर 85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। खास बात ये है कि यह पेट्रोल से ₹20 प्रति लीटर सस्ता है। इससे न सिर्फ आम लोगों का गाड़ी चलाने का खर्च कम होगा, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी घटेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही: चांदी की कीमत ₹6442 कम होकर ₹2.57 लाख किलो हुई, सोना ₹2225 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,225 रुपए गिरकर 1.54 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 30 मई को 1.56 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.63 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.57 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 6,442 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. गौतम अडाणी एक महीने बाद फिर एशिया में सबसे अमीर: अमेरिकी कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद संपत्ति $10 बिलियन बढ़ी अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक महीने बाद फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई जोरदार तेजी के बाद उनकी नेटवर्थ बढ़कर 90 अरब डॉलर यानी करीब 8.55 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इस उछाल के साथ उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और सॉफ्टबैंक के CEO मसायोशी सन को पीछे छोड़ दिया है। अडाणी अप्रैल तक एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन थे, लेकिन उनके शेयरों में गिरावट आने के कारण वह मई में पिछड़कर तीसरे नंबर पर आ गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गूगल ने गुरुग्राम में 6.17 लाख स्क्वायर-फीट ऑफिस स्पेस खरीदा: 5 साल में ₹671 करोड़ चुकाएगी कंपनी, देश में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ी गूगल इंडिया ने गुरुग्राम के 'एट्रियम प्लेस' में करीब 6.17 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। प्रॉपस्टैक के ट्रांजैक्शन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, गूगल इस जगह के लिए अगले 5 साल में कुल 671 करोड़ रुपए का किराया चुकाएगी। यह फ्रेश लीज डील ऐसे समय में हुई है जब देश के ग्रेड ए कॉमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर की डिमांड में भारी तेजी देखी जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. केनरा बैंक पर RBI ने ₹41.8 लाख का जुर्माना लगाया: KYC डेटा अपलोड करने में देरी और चालू खातों को इनऑपरेटिव बताने पर हुई कार्रवाई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केनरा बैंक पर 41.8 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। यह कार्रवाई नो योर कस्टमर (KYC) नियमों समेत कुछ जरूरी बैंकिंग गाइडलाइंस का पालन न करने पर हुई है। RBI की जांच में सामने आया है कि केनरा बैंक ने कई ग्राहकों के KYC रिकॉर्ड्स को तय समय सीमा के अंदर सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री (CKYCR) पर अपलोड नहीं किया था। नियमों के मुताबिक, सभी बैंकों को नए और मौजूदा ग्राहकों का KYC डेटा इस केंद्रीय रजिस्ट्री पर तय वक्त के अंदर अपडेट करना होता है, ताकि फ्रॉड को रोका जा सके। केनरा बैंक इस टाइमलाइन को फॉलो करने में नाकाम रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

Peddi Collection Day 3: जान्हवी कपूर सीन विवाद के बीच 'पेद्दी' का हाल? तीसरे दिन की इतनी कमाई

Ram Charan Peddi movie performance report: क्या ‘पेद्दी’तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ग्रोथ हासिल करने में कामयाब रही? ? क्या जान्हवी कपूर के बोल्ड सीन्स पर छिड़े विवादों के बीच फिल्म अपनी पकड़ बनाए रख पाएगी? जान्हवी कपूर के किरदार पर उठे सवाल और डायरेक्टर की माफी के बाद क्या बदलेगा गेम? और क्या वीकेंड में यह फिल्म 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर पाएगी?

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट और वनडे पर ध्यान दो... BCCI ने शुभमन गिल के लिए बंद किए टी20 टीम के दरवाजे! सामने आई ये वजह

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल के टी20 करियर पर बीसीसीआई ने फरमान जारी कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि शुभमन गिल सिर्फ वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में ही खेलेंगे. ये फैसला शुभमन के वर्कलोड मैनेजमेंट और आगामी वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. Sun, 7 Jun 2026 12:02:13 +0530

  Videos
See all

Rajouri Encounter Army Lieutenant Martyred: आंतकियों के सर्च ऑपरेशन में लेफ्टिनेंट शहीद | Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T06:32:40+00:00

Big Breaking on Khan Sir LIVE: खान सर गायब...? | Surrender | Coaching Firing | Faisal Khan | Patna #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T06:36:32+00:00

Sambhal में अवैध मस्जिद पर चला Bulldozer #aajtak #shorts #viralvideo #sambhal #upnews #bulldozer #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T06:18:05+00:00

Malviya NagarFire: मालवीय नगर अग्निकांड पर होटल के शेफ का खुलासा | CM Rekha Gupta | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T06:40:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers