अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का पहला रिव्यू हुआ वायरल, जानिए कैसी है प्रियदर्शन की होस्सर-कॉमेडी फिल्म
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का पहला रिव्यू हुआ वायरल, जानिए कैसी है प्रियदर्शन की होस्सर-कॉमेडी फिल्म
Jharkhand Government: 108 एंबुलेंस का नया विकल्प, झारखंड में मरीजों को अस्पताल पहुंचाएंगे Ola-Uber; स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान
Jharkhand Government: झारखंड मंत्रालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें लगातार जारी हैं. इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कई अहम फैसलों पर चर्चा हुई. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य में मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नए विकल्पों पर काम किया जा रहा है. बैठक के बाद मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताते हुए कहा कि विभागों की नियमित समीक्षा से कामकाज की वास्तविक स्थिति का पता चलता है. मुख्यमंत्री ने अस्पतालों की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जनता की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की.
मरीजों के लिए Ola-Uber होगा विकल्प
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कई बार 108 एंबुलेंस सेवा ड्राइवरों या कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रभावित हो जाती है, जिससे मरीजों को परेशानी होती है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए Ola और Uber जैसी टैक्सी सेवाओं को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि मरीज समय पर अस्पताल पहुंच सकें.
आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @HemantSorenJMM जी के निर्देशानुसार आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा को ओला-उबर मॉडल पर संचालित करने की दिशा में कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर नई प्रणाली लागू की जाएगी, जिसमें सेवा… pic.twitter.com/tLXCue4A8z
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) June 3, 2026
इरफान अंसारी ने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पिछले, वर्तमान और भविष्य के कार्यों की समीक्षा की गई है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बेहतर काम जारी रखने और अस्पतालों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही एक सदर अस्पताल की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे.
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama
News Nation












.jpg)






