चमोली टनल हादसा: CM धामी ने खुद टनल में उतरकर लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा
Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने मौके पर चल रहे राहत और बचाव अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी ली.
धामी ने खुद टनल के अंदर जाकर बचाव कार्य का जायजा लिया और रेस्क्यू टीमों से हालात की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने और जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए. टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है. टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई.
सीएम धामी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी उपलब्ध संसाधनों एवं तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस सहित सभी टीमों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा टनल में फंसे शेष 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सीएम को दी जानकारी
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को घटनाक्रम, अब तक किए गए रेस्क्यू तथा मौके पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि टनल में फंसे 22 लोगों में से अब तक 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि शेष 3 लोगों की तलाश एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। घटना में अभी तक 7 लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना है।
गोपेश्वर में हो रहा घायलों का इलाज
रेस्क्यू किए गए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है, जहां स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका उपचार एवं स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेस्क्यू अभियान के साथ-साथ घायलों के उपचार, परिजनों की सहायता एवं घटनास्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने बचाव दलों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए अभियान को पूरी गंभीरता एवं सावधानी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।
सीएम के साथ रहे ये लोग
इस दौरान काबीना मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री हरक सिंह, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, सभासद राजा जोशी, आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, चंद्रशेखर वशिष्ठ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
'मैं रसीला और खतरनाक...', 'मिर्जापुर: द मूवी' में विलेन बनने पर रवि किशन ने कही ये बात, वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट
Ravi Kishan on Mirzapur and Memes: बीजेपी सांसद और जाने-माने एक्टर रवि किशन अपनी फिल्मों और विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से एक्टर अपने मीम्स की वजह से छाए हुए हैं. पूरे सोशल मीडिया पर रवि किशन के मीम्स वायरल है. इस बीच एक्टर की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसमें उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया है. अब हाल ही में रवि किशन ने फिल्म में अपने रोल और वायरल मीम्स पर रिएक्शन दिया है. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा.
मिर्जापुर: द मूवी को लेकर क्या बोले रवि किशन?
रवि किशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur The Movie) में निगेटिव रोल प्ले करने पर बात की. उन्होंने कहा- 'पात्र को केवल पात्र समझना चाहिए. मेरे इस पात्र में कई नेगेटिव शेड्स हैं, जो लोगों को पसंद आएंगे. ये रसीला आदमी है, खतरनाक प्रेमी है, जिसकी एक गर्लफ्रेंड है. मुझे लगता है कि लोग उसे केवल सिनेमा तक ही सीमित रखेंगे.' बता दें, फिल्म में रवि किशन की एंट्री एक नए गैंगस्टर के तौर पर दिखाई गई है, जिसका नाम ‘बब्बन बाबुआ’ है.
फिल्म में क्या होग रवि किशन का रोल
मिर्जापुर: द मूवी में रवि किशन के रोल की बात करे तो वो ‘बब्बन बाबुआ’ नाम के गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे. मेकर्स ने अभी तक बब्बन बाबुआ की पूरी बैकस्टोरी या उसका असली मकसद साफ नहीं किया है. ऐसे में फैंस कन्फ्यूज है कि वो गुड्डू पंडित या कालीन भैया का साथी है या दुश्मन है. फिल्म की कहानी में उसकी भूमिका को फिलहाल रहस्य बनाकर रखा गया है. हालांकि इतना साफ है कि मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई में एक नया खिलाड़ी शामिल होने वाला है.
ये भी पढ़ें- Awarapan 2 X Review: रिलीज होते ही छाई इमरान हाशमी की फिल्म, लोग बोलें- 'फूल पैसा वसूल'
वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट
वहीं, बता दें इन दिनों रवि किशन को लेकर कई मीम्स बन रहे हैं और उनकी रील्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. कभी 'जल्दी द लेट' और 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' से लेकर 'हम्मम, बेटर डू इट' तक, रवि किशन अचानक इंटरनेट के नए मीम सेंसेशन बन गए हैं. वहीं, इस पर एक्टर ने रिएक्ट करते हुए कहा कि वो इसके लिए GenZ को धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा- 'मैं उन्हें प्रणाम करता हूं। खुशी से निशब्द हूं, पता नहीं उन्होंने मुझमें क्या देखा. शायद उन्हें मेरा अल्लहड़पना पसंद आया होगा. GenZ अपने तरह के लोगों को ढूंढते हैं, जो बेबाक हो, कोई मुखौटा ना पहना हो. वो जिस तरह से मेरी वीडियो बना रहे है, मैं तो उन्हें क्रिएटिव जीनियस कहता हूं.'
मीम्स देख हैरान रह गए थे रवि किशन
रवि किशन ने इससे पहले एक दूसरे इंटरव्यू में सोशल मीडिया पर मिल रहे प्यार पर कहा था कि कैसे 'जेन जी' ने उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बनाने की कोशिशों से हैरान कर दिया. उन्होंने कहा था- 'इस 'मौन व्रत' के दौरान, इन 'जेन जी' लोगों ने मुझे निशब्द कर दिया. जहां तक मुझे याद है, मैंने इस देश में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा. जिस तरह मुझ पर इतना प्यार बरसाया है, वो ऐतिहासिक रहा है, और ये रुक नहीं रहा है; यह दिन-ब-दिन बढ़ रहा है.'
रवि किशन ने 'GenZ' की तारीफ
उन्होंने आगे भारत के युवाओं की तारीफ करते हुए कहा, 'तो, मैं उन सभी युवाओं, यानी 'जेन जी' (Gen Z) को आमंत्रित करता हूं जो इस देश का भविष्य हैं और जो एक दिन भारत की संसद में आएंगे. मैं आपकी बुद्धिमत्ता को सलाम करता हूं. आप लोग जिस तरह की क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं, वह अविश्वसनीय है. आप सभी ने मुझे, मेरे चलने के अंदाज, मेरे बात करने के तरीके, मेरे नाम और मेरी शोहरत को लिया और उसे अपने ही अंदाज में इतना भव्य और विशाल रूप दिया है.'
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय की इमेज बर्बाद करना चाहते थे ये फेमस डायरेक्टर, फिल्म 'ताल' के लिए दी थी चेतावनी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










