दिल्ली-NCR के लिए बड़ी खुशखबरी! दिसंबर तक शुरू होंगे 3 नए मेट्रो कॉरिडोर, यहां से एयरपोर्ट तक होगा आसान
Delhi Metro Extension: दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो का लगातार विस्तार हो रहा है. गत मार्च में 2 नए कॉरिडोर को मंजूरी मिली थी. अब 3 नए प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू हो गया है. नए साल से पहले यानी दिसंबर में दिल्ली वालों को 3 नए मेट्रो कॉरिडोर मिल जाएंगे. इसमें जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग और एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर शामिल हैं. इसके बाद से फरीदाबाद और साउथ दिल्ली से एयरपोर्ट तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा.
दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में जल्द लगभग 41 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी. इसमें मजेंटा लाइन का जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग विस्तार शामिल है, जिसके दो हिस्से हैं: कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक और मजलिस पार्क से आरके आश्रम मार्ग। इसके अलावा गोल्डन लाइन का एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर भी शुरू होगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की खास पहल, DMRC हर सोमवार को चलाएगी 6 अतिरिक्त ट्रेनें; लगाएंगी 24 एक्स्ट्रा फेरे
2019 में मिली थी मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 मार्च, 2019 को मेट्रो के चौथे चरण के तहत तीन कॉरिडोर को स्वीकृति दी थी. इनमें पिंक लाइन का मजलिस पार्क-मौजपुर, मजेंटा लाइन का जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग और गोल्डन लाइन का एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर शामिल है.
2 और नए कॉरिडोर को 2024 में मिली मंजूरी
13 मार्च 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेट्रो के चौथे चरण के तहत दो और नए कॉरिडोर को स्वीकृति दी. इनमें गोल्डन लाइन का लाजपत नगर-साकेत जी-ब्लॉक और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर शामिल है. इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ पहले ग्रीन लाइन का हिस्सा था, अब इसे मजेंटा लाइन में शामिल किया गया है.
दो खंडों पर शुरू हुआ परिचालन
केंद्र से मंजूरी के बाद दिल्ली सरकार से देरी और कोरोना महामारी के चलते मेट्रो के चौथे चरण का काम समय पर शुरू नहीं हो पाया था. अब निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है. पिछले साल जनवरी में जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन पर मेट्रो चलनी शुरू हुई. वहीं इस साल 8 मार्च को पीएम मोदी ने पिंक लाइन के मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर और मजेंटा लाइन के दीपाली चौक से मजलिस पार्क खंड का उद्घाटन किया.
यह भी पढ़ें: कौन हैं संजय जमुआर, इन्हें मिली है दिल्ली मेट्रो को देश-विदेश में ले जाने की जिम्मेदारी
पंजाब में सियासी हलचल तेज, अमित शाह से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की मुलाकात
पूर्व पंजाब सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वहीं दूसरी ओर उनकी कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज हो चुकी हैं. ऐसे में पंजाब में सियासी गतिविधियां तेज हो चुकी हैं. सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर पंजाब में कैप्टन का अगला कदम क्या होने वाला है?
इस बीच पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग का दावा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच खास बातचीत हुई है. उनका कहन है कि दोनों पुराने मित्र रहे है और लंबे समय तक काम किया है. मगर अचालक दिल्ली में कैप्टन की शाह से मुलाकात ने लोगों को चौंका दिया है.
Had a meeting with Union Home Minister Shri Amit Shah Ji today in New Delhi and discussed various issues concerning Punjab.@AmitShah pic.twitter.com/ryzH7XJyLa
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) June 6, 2026
ढिल्लों पर निशाना साधा
आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की ताजपोशी से खासे नाराज हैं. कैप्टन ने केवल सिंह ढिल्लों पर निशाना साधा कि उन्हें इन-कैपेबल भी करार दिया था. इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के आचरण और कांग्रेस की संस्कृति की तारीफ भी की थी. इसके बाद कहा जाने लगा था कि कैप्टन अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में वापस लौट जाएंगे. मगर इस बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह और अमित शाह की मुलाकात ने शायद इस पर रोक लगा दी है.
कैप्टन ने भाजपा की गतिविधियों से बना रखी है दूरी
पिछले कुछ दिनों से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में भाजपा की गतिविधियों से दूरी बना रखी है पंजाब बीजेपी संगठन के इसके पीछे कैप्टन अमरिंदर सिंह की तबीयत खराब होने का हवाल दिया. मगर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगातार पंजाब भाजपा संगठन से दूरी बना रखी है. बीते कुछ दिनों में कांग्रेस नेतृत्व की तारीफ करते हुए दिए गए बयानों को लेकर लगातार उनके कांग्रेस में वापसी की अटकलें लगाई जा रहीं थीं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)




