दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन में बड़ा हादसा, लुधियाना में दो हिस्सों में बंटा स्लीपर कोच
Vaishno Devi Katra Special Train accident: दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है। लुधियाना में दिल्ली-श्री वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन का स्लीपर कोच दो हिस्सों में टूट गया। हालांकि अभी तक किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने डिब्बे का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
लुधियाना में प्लेटफॉर्म नंबर 2 दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन के स्लीपर कोच (एस-2) दो हिस्सों में बंट गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच का टॉयलेट और कॉरीडोर का हिस्सा टूट गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोच में उस जगह कोई मौजूद नहीं था। मामले में रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं। तोड़फोड़ की आशंका से इनकार किया गया है।
यह भी पढ़ें: योग नगरी ऋषिकेश में बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे, मचा हड़कंप
#BREAKING Mishap on Vaishno Devi-bound Katra Special train in Ludhiana: A toilet broke, coaches detached, causing panic among passengers. The train had departed from Delhi.#TrainAccident #Ludhiana #IndianRailways @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia pic.twitter.com/IR51DaFtIP
— jarvis ☠️ (@Vishii14) June 6, 2026
इन ट्रेनों में यात्रियों को किया ट्रांसफर
रेलवे अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त डिब्बों (एस1 और एस2) को अलग किया। यात्रियों को सुरक्षित रूप से स्वराज एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस में ट्रांसफर किया और उच्च स्तरीय जांच शुरू की।
उठ रहे सवाल?
कोच का इस तरह दो हिस्सों में बंट जाना बड़ा सवाल खड़ा करता है। देश में सबसे ज्यादा यात्रा ट्रेन के माध्यम से ही की जाती है। बिना हादसे के कोच के दो हिस्सों में बंटने से लोगों ने ट्रेन यात्रा की सुरक्षा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, फिर भी पिता की एक और इच्छा, दादी-मम्मी भी रो पड़ीं
Vaibhav Sooryavanshi News : वैभव सूर्यवंशी के रूप में क्या भारतीय क्रिकेट को मिल गया भविष्य का सबसे बड़ा सुपरस्टार? क्या यही है भारतीय क्रिकेट का अगला 'मास्टर ब्लास्टर'? 15 साल की उम्र में वैभव ने ऐसा क्या कर दिया कि इतिहास बदल गया?


News Nation
Asianetnews




















