Hyundai की जून सेल: क्रेटा पर 1.05 लाख तक का फायदा, आई20 और वरना पर भी बंपर ऑफर
Hyundai June discounts: अगर आप इस महीने नई हुंडई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। हुंडई मोटर इंडिया ने जून 2026 के लिए अपनी कई लोकप्रिय कारों और एसयूवी पर आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स का ऐलान किया। कंपनी ग्राहकों को 1.05 लाख तक का फायदा दे रही, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, अपग्रेड बेनिफिट और फाइनेंस ऑफर शामिल हैं।
सबसे बड़ा फायदा हुंडई क्रेटा पर मिल रहा है। कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय मिड-साइज SUV पर 1.05 लाख तक के बेनिफिट्स दे रही। इसके बाद ग्रांड आई10 नियोस का नंबर आता है, जिस पर ग्राहक 80000 तक का फायदा उठा सकते।
किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट?
जून 2026 में हुंडई के ऑफर्स कुछ इस तरह हैं:
क्रेटा-1.05 लाख तक का फायदा
ग्रांड आई10 नियोस- 80000 तक का फायदा
आई20- 65000 तक का फायदा
वरना- 55000 तक का फायदा
एक्सटर- 40,000 तक का फायदा
कंपनी का कहना है कि ये फायदे मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते।
सिर्फ डिस्काउंट नहीं, फाइनेंस ऑफर भी
हुंडई ग्राहकों को सिर्फ कैश बेनिफिट ही नहीं दे रही, बल्कि आसान फाइनेंस योजनाएं भी पेश कर रही है। कंपनी की ओर से कुछ चुनिंदा मॉडलों पर- 100% ऑन-रोड फंडिंग, प्रोसेसिंग फीस पर 50% तक की छूट और 100% फोरक्लोजर चार्ज माफी जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसके अलावा कुछ मॉडलों पर 65000 तक का अपग्रेड बोनस भी उपलब्ध है।
क्यों खास हैं ये ऑफर्स?
भारतीय ऑटो बाजार में इस समय प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई। एसयूवी से लेकर हैचबैक और सेडान सेगमेंट तक कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े ऑफर दे रही हैं। क्रेटा मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की सबसे अहम कारों में से एक है जबकि एक्सटेर एंट्री-लेवल SUV खरीदारों को टारगेट करती है। वहीं आई20 और ग्रांड आई10 नियोस कंपनी की हैचबैक रेंज को मजबूत बनाती हैं जबकि वरना मिड-साइज सेडान सेगमेंट में हुंडई की प्रमुख पेशकश है।
हुंडई के ऑफर्स ऐसे समय आए हैं जब दूसरी कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने में जुटी हैं। मारुति सुजूकी अपनी नेक्सा रेंज की कुछ कारों पर 2.15 लाख तक के बेनिफिट्स दे रही। ऐसे में जून का महीना कार खरीदारों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्राहक ऑफर की पूरी जानकारी और पात्रता के लिए अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
Mathura Road Accident News: पलक झपकते ही थम गई तीन दोस्तों की सांसे, इतने लोग गंभीर रूप से हुआ घायल, जानें कहां हुआ भीषण सड़क हादसा
Mathura Road Accident News: मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24


















