A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Mantras For Kids: बच्चों का दिमाग होगा तेज, रोज करवाएं इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप

Mantras For Kids: आज के डिजिटल दौर में बच्चे कम उम्र में ही मोबाइल, टीवी और गैजेट्स की दुनिया से जुड़ रहे हैं। कई बार माता-पिता बच्चों को शांत कराने के लिए उनके हाथ में मोबाइल दे देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत उनकी एकाग्रता, मानसिक विकास और व्यवहार पर असर डालने लगती है। ऐसे में बच्चों के व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ाने के लिए वैदिक मंत्रों का सहारा लिया जा सकता है।

हिंदू धर्म में मंत्रों को केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं माना गया है, बल्कि इन्हें मन, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का प्रभावी माध्यम भी बताया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार बचपन से ही बच्चों को सरल और सकारात्मक मंत्र सिखाने से उनकी स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास और मानसिक शांति में वृद्धि हो सकती है।

बच्चों के लिए गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना, शांति मंत्र, गणेश मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र सबसे सरल और प्रभावशाली माने जाते हैं। गायत्री मंत्र बुद्धि और विवेक को विकसित करने में मदद करता है, जबकि सरस्वती वंदना ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में लाभकारी मानी जाती है। गणेश मंत्र बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और शांति मंत्र मन को शांत रखने में सहायक माना जाता है। वहीं महामृत्युंजय मंत्र उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती के लिए विशेष महत्व रखता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब बच्चा 3 से 4 वर्ष की आयु का हो जाए, तब उसे खेल-खेल में मंत्रों का उच्चारण सिखाया जा सकता है। रोजाना केवल 5 मिनट मंत्र जाप की आदत बच्चों में अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और एकाग्रता विकसित करने में मदद कर सकती है। संगीत, कहानियों और रोचक गतिविधियों के माध्यम से मंत्र सीखना बच्चों के लिए और भी आसान व आनंददायक बन सकता है।

Continue reading on the app

बॉलीवुड एक्टर्स का कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन:ऋचा चड्ढा बोलीं- मैं आपके साथ; अतुल कुलकर्णी ने मांगी माफी, कहा- हमारी पीढ़ी से गलतियां हुईं

पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन 6 जून को शुरू हो गया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके की अपील पर बड़ी संख्या में छात्र इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। इस प्रदर्शन को बॉलीवुड से भी समर्थन मिला है। एक्टर अतुल कुलकर्णी ने युवाओं से अपनी पीढ़ी की गलतियों के लिए माफी मांगी है, वहीं ऋचा चड्ढा, कुनिका सदानंद, प्रकाश राज और सोनम वांगचुक ने भी छात्रों की इस मुहिम का समर्थन किया है। ऋचा चड्ढा बोलीं- मैं आपके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर सपोर्ट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं अभी खूबसूरत ऑकलैंड में हूं, जहां शायद दुनिया की सबसे साफ हवा है। लेकिन मेरा मन दिल्ली में है। मेरी प्यारी दिल्ली-मेरे बचपन, मेरे स्कूल और कॉलेज का शहर... जहां बड़े-बड़े पार्क और पुराने, अच्छे पेड़ हैं। मैं अपने देश के युवाओं को प्यार भेजता हूं। उम्मीद है कि आप दिखावटी देशभक्त बनने के बजाय सच्चे देशभक्त बनेंगे। आप दयालु, शांत और समझदार बनें। मैं दिल से आपके साथ हूं। अतुल कुलकर्णी ने युवाओं से मांगी माफी अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने भी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं के इस प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने युवाओं से माफी मांगते हुए लिखा कि उनकी पीढ़ी और उससे पहले के लोगों ने अपनी जिम्मेदारियां सही से नहीं निभाईं। उन्होंने गलतियां कीं और युवाओं के लिए चुनौतियों का अंबार छोड़ दिया, जिसका सामना अब आज की पीढ़ी को करना पड़ रहा है। अतुल ने युवाओं से कहा कि वे पूरी उम्मीदों के साथ खड़े हैं और सत्यनिष्ठा के साथ इस देश का पुनर्निर्माण करें। कुनिका ने कहा- जागरूक नागरिकों से चलेगा देश एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट लिखकर इस आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र किसी एक पार्टी, नेता, विचारधारा या धर्म का नहीं होता। यह उन नागरिकों का है जो स्वतंत्र रूप से सोचते हैं और निडर होकर सवाल पूछते हैं। कुनिका ने कहा कि लोकतंत्र बिना सोचे-समझे वफादारी दिखाने से नहीं, बल्कि जागरूकता और जवाबदेही से मजबूत होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि असल बदलाव भाषणों से नहीं, बल्कि काम और नतीजों से तय होता है। जब आवाज नहीं सुनी जाती, तो ऐसे तरीके जरूरी कुनिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने उन मुद्दों को उठाया है, जिनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। जब लोगों की आवाज नहीं सुनी जाती, तो अपनी बात पहुंचाने के लिए ऐसे तरीके अपनाने पड़ते हैं ताकि सोए हुए सिस्टम तक बात पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि छात्र बाहर निकलकर इसका समर्थन कर रहे हैं। इस मुहिम ने लोगों के अंदर आवाज उठाने की हिम्मत दी है। कुनिका ने जनता से सवाल भी पूछा कि क्या पूरे सिस्टम को बदलना जरूरी है या सिर्फ लीडरशिप बदलने से काम हो जाएगा। प्रकाश राज और सोनम वांगचुक भी आंदोलन के साथ इस आंदोलन को सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और एक्टर प्रकाश राज का भी साथ मिला है। सोनम वांगचुक ने पहले ही एक वीडियो जारी कर कहा था कि अगर 5 जून तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया, तो वे भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे। पेपर लीक के बढ़ते मामलों को लेकर युवाओं में भारी नाराजगी है, जिसके बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देश के सभी युवाओं से इस शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने की अपील की थी।

Continue reading on the app

  Sports

Mens U18 Asia Cup: भारत बना चैंपियन, फाइनल में मेजबान जापान को 4-1 से रौंदा

Mens U18 Asia Cup 2026: भारत ने जापान को हराकर मेंस अंडर-18 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान जापान को उसी के घर में 4-1 से शिकस्त दी. Sat, 06 Jun 2026 18:46:57 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: Paper Leak के मुद्दे पर छात्रों ने पूछे तीखे सवाल | CBSE NEET #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T13:31:16+00:00

Lalu Family Security Controversy: लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर Tej Pratap Yadav का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T13:36:09+00:00

Golden Temple में लगे 'Khalistan Zindabad' के नारे | Amritsar Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T13:32:52+00:00

कॉकरोच जनता पार्टी का अनोखा 'फूल और तिरंगा' आंदोलन! #cockroachjanataparty #viralvideo #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T13:34:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once