Responsive Scrollable Menu

कम हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये मोटरसाइकिल! कीमत मात्र ₹1,28,891 से शुरू

क्या आपकी हाइट कम है और बाइक चुनते समय पैर जमीन तक नहीं पहुंचते? भारत में कुछ ऐसी मोटरसाइकिलें मौजूद हैं, जो शॉर्ट राइडर्स के लिए खास तौर पर बेहतरीन साबित होती हैं. Bajaj Avenger की 737mm सीट हाइट से लेकर Jawa 42 Bobber के स्टाइलिश लुक और Royal Enfield Meteor 350 की आरामदायक टूरिंग क्षमता तक, इस रिपोर्ट में जानिए 3 ऐसी बाइक्स जो कम हाइट वाले राइडर्स को बेहतरीन कंट्रोल और आत्मविश्वास देती हैं.

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत की तैयारी: पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ बड़ी बैठक, भविष्य की रणनीति पर मंथन

PM-Economic Advisory Council Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी 'प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद' (EAC-PM) के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक अनिश्चितताओं और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उत्पन्न ऊर्जा आपूर्ति चुनौतियों के बीच भारत की आर्थिक विकास दर को मजबूती प्रदान करना है।

आर्थिक सुधार और 'ईज ऑफ लिविंग' पर जोर
सूत्रों के अनुसार, बैठक में चर्चा का केंद्र देश की आर्थिक गति को बनाए रखने और विकास की संभावनाओं को बढ़ाने के उपाय रहे। पीएम मोदी ने विशेष रूप से ऐसे सुधारों पर चर्चा की, जिनसे आम नागरिकों के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' (जीवन की सुगमता) बेहतर हो सके और देश में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' का माहौल और अधिक सरल बने। परिषद ने आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हुए विकास की गति को तेज करने के रास्तों पर मंथन किया।

पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक चुनौतियां
बैठक में परिषद के सदस्यों ने बदलते अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिवेश और भारत पर इसके संभावित प्रभावों का आकलन किया। चर्चा में विशेष रूप से पश्चिम एशिया के संघर्ष का वैश्विक बाजारों, व्यापार प्रवाह, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि पर पड़ने वाले असर को प्राथमिकता दी गई। विशेषज्ञों ने साझा किया कि कैसे भू-राजनीतिक घटनाक्रम भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य का संकट
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब पूरी दुनिया आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता का सामना कर रही है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) के बंद होने की आशंका ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

क्या है वर्तमान स्थिति?
अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने शुक्रवार को ईरान के चार ड्रोन को मार गिराया, जो होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे थे। इसके बाद, अमेरिकी बलों ने ईरान के तटीय निगरानी रडार ठिकानों पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, ये ड्रोन समुद्री यातायात के लिए खतरा थे। इस क्षेत्र से दुनिया का एक बड़ा हिस्सा तेल और प्राकृतिक गैस का आयात-निर्यात करता है। इस ताजा टकराव ने संघर्ष विराम के टूटने और दोनों देशों के बीच फिर से सीधी जंग शुरू होने के डर को बढ़ा दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

गावस्कर की गंभीर से मांग...'संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा को बिठाओ, वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में खिलाओ

Sunil Gavaskar On Vaibhav Sooryavanshi Playing XI: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिलते ही क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है. दिग्गज सुनील गावस्कर ने साफ कहा है कि इस युवा खिलाड़ी के लिए टीम मैनेजमेंट को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे स्थापित ओपनर्स को भी बाहर बैठाने से गुरेज नहीं करना चाहिए. गावस्कर की इस मांग ने आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की बहस को गरमा दिया है. क्या गंभीर सुनेंगे लिटिल मास्टर की सलाह? Sat, 6 Jun 2026 21:42:11 +0530

  Videos
See all

Indian Defence System: डिफेंस में फील्ड कमांडरों की बढ़ी ताकत #shorts #putin #sukhoisu30mki #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T18:40:07+00:00

Babita Pandey Case | उत्तरकाशी ट्रेक पर गई बबीता कहां गायब हो गई #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T18:40:29+00:00

Tej Pratap Yadav: 'सम्राट चौधरी से चलने वाला है क्या..' #samratchaudhary #laluyadav #tejpratapyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T18:41:20+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat: अडॉपशन सेंटर की आड़ में किडनैपिंग का गोरखधंधा #viralnews #saubaatkiekbaat #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T18:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers