Responsive Scrollable Menu

फर्जी यौन उत्पीड़न केस में बढ़ीं शिल्पा शिंदे की मुश्किलें, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की सख्त कार्रवाई की मांग

Shilpa Shinde Controversy: टेलीविजन के फेमस शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hai) से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) बड़ी मुश्किलों में फंस गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया था, उनके इस बयान के बाद पूरी टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई. एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्होंने सालों पहले शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली (Sanjay Kohli) के खिलाफ दर्ज कराया गया झूठा हैरेसमेंट का केस कराया था. इस बयान के सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. अब फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े संगठन ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी (AICWA ) ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.

शिल्पा शिंदे के बयान के बाद मचा बवाल

दरअसल, शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक पॉडकास्ट किया था. जिसमें उन्होंने कहा खुलासा किया था कि उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ झूठा हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया था. उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस शुरू हो गई.

शिल्पा के इस कथित कुबूलनामे के बाद लोगों ने उन पर कई सवाल उठाए कि अगर आरोप झूठे थे, तो इससे न सिर्फ एक व्यक्ति की इमेज प्रभावित हुई, बल्कि ऐसे मामलों की गंभीरता पर भी असर पड़ सकता है. यही वजह है कि अब यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है.

AICWA ने जारी किया बयान

इस मामले को लेकर AICWA ने सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान जारी किया. एसोसिएशन  ने कहा कि किसी भी इंसान पर झूठा हैरेसमेंट का आरोप लगाना बेहद गंभीर मामला है और इसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं.

संगठन ने अपने बयान में कहा कि ऐसे आरोप किसी व्यक्ति की इमेज, करियर, फैमिली लाइफ और मेंटल हेल्थ को गहरा नुकसान पहुंचा सकते हैं. AICWA का मानना है कि यदि कोई आरोप झूठा साबित होता है, तो उसका प्रभाव सिर्फ आरोप लगाने वाले इंसान तक सीमित नहीं रहता बल्कि उसकी फैमिली और करीबी लोगों को पर भी इसका असर पड़ता है.

संगठन ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं से सच्चे मामलों पर भी असर पड़ सकता है क्योंकि लोगों के मन में असली शिकायतों को लेकर भी शक पैदा होने लगता है.

सीएम देवेंद्र फडणवीस से की कार्रवाई की मांग

AICWA ने अपने बयान में महाराष्ट्र के सीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. संगठन का कहना है कि अगर जांच में यह साबित होता है कि आरोप जानबूझकर झूठे लगाए गए थे, तो इस संबंध में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए.

एसोसिएशन ने कहा कि जस्टिस सिस्टम का मकसद केवल दोषियों को सजा देना नहीं, बल्कि इनोसेंट लोगों को झूठे आरोपों से बचाना भी है. इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होना बहुत जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आ सके और कानून के मुताबिक फैसला लिया जा सके.

ये भी पढ़ें: अक्षरा सिंह से आम्रपाली तक, खेसारी लाल ने खोली भोजपुरी एक्ट्रेसेस की पोल, कास्टिंग काउच को लेकर कही ये बात

टीवी के कई सितारों ने दिया रिएक्शन

शिल्पा शिंदे के इस बयान पर कई टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने रिएक्शन दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिना खान (Hina Khan) और पूजा बेदी (Pooja Bedi) समेत कई चर्चित लोगों ने इस मुद्दे अपनी राय रखी है. उन्होंने शिल्पा के बयान की आलोचना की है. उनका कहना है कि इस तरह कानून का फायदा नहीं उठाना चाहिए और इसके लिए कड़ी सजा होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: वीकेंड पर बिलकुल मिस मत करना ये हॉरर मूवी, अगर नहीं देखी तो होगा पछतावा!

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना ये रिकॉर्ड, सिर्फ 20 दिनों का करना होगा इंतजार

Top 5 Youngest Cricketers To Enter The Indian Team: जिस खबर का सबको इंतजार था, आखिरकार अब वो आ ही गई है. धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में एंट्री मिल गई है. इसी के साथ 15 साल के इस बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया है. वह टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. मगर, अब वैभव सूर्यवंशी के पास सचिन तेंदलुकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. जी हां, अब 20 दिनों के बाद भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसमें अगर वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो वह सचिन को पीछे छोड़कर भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

महज 15 साल 30 दिन की उम्र में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के साथ इतिहास रच दिया है. वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने का ऐलान बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मिलकर किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वो टीम इंडिया में एक नए खिलाड़ी को जगह देने जा रहे हैं और वो वैभव सूर्यवंशी हैं.

वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 टूर के अलावा 2026 में होने वाले एशियन गेम्स की टीम में भी शामिल किया गया है. 15 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले काफी वक्त से क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचा रखा है. आईपीएल 2026 में भी कमाल का प्रदर्शन किया था और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था. उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक भी उनके बल्ले से देखने को मिले थे. इस प्रदर्शन का नतीजा है कि ये युवा खिलाड़ी अब भारतीय स्क्वाड का हिस्सा है.

नंबर-2 पर पहुंचे सचिन तेंदुलकर

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी के नंबर-1 बनने के बाद सचिन दूसरे नंबर पर आ पहुंचे हैं. आपको बता दें, 1989 में सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में भारतीय टीम में एंट्री की थी, जहां पाकिस्तान दौरे पर फिर उन्होंने डेब्यू किया था. बता दें, फिर 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था और वह अभी भी भारत की ओर से डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. चूंकि, अब तक वैभव का भारत के लिए डेब्यू नहीं हुआ है.

20 दिन बाद क्या वैभव तोड़ेंगे सचिन का महारिकॉर्ड?

वैभव सूर्यवंशी को 15 साल 30 दिन की उम्र में भारतीय टीम में तो शामिल कर लिया गया है. मगर, अब सवाल उठता है कि क्या आयरलैंड दौरे पर उन्हें डेब्यू करने का मौका मिलेगा? अब इसका जवाब तो 26 जून को ही मिलेगा, जब भारतीय टीम आयरलैंड के साथ पहला टी-20 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.

हालांकि, अगर आयरलैंड के खिलाफ वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो वह भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. लेकिन, अगर ऐसा नहीं होता है, तो भी वैभव के पास अभी काफी वक्त है, क्योंकि सचिन का डेब्यू 16 साल 205 दिनों में हुआ था और वैभव की उम्र में 15 साल 30 दिन है.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान

Continue reading on the app

  Sports

Mirra Andreeva clinches maiden French Open title: मिरा एंड्रीवा ने रचा इतिहास... 19 साल की उम्र में जीता फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब

Mirra Andreeva clinches maiden French Open title: रूस की 19 वर्षीय सनसनी मिरा एंड्रीवा ने माजा च्वालिंस्का को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया. यह एंड्रीवा का पहला ग्रैंड स्लैम है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही आठवीं रैंक वाली एंड्रीवा 1992 में मोनिका सेलेस (18 वर्ष) के बाद रोलां गैरो जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं. दो साल पहले सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली एंड्रीवा ने अपनी परिपक्वता और दमदार बेसलाइन खेल के दम पर यह खिताबी सफर तय किया. Sat, 6 Jun 2026 20:46:35 +0530

  Videos
See all

Aar Paar | सारी लड़ाई इस वक्त तेल और गैस की है | #amishdevgan #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T15:32:40+00:00

बैग लेकर भागा शातिर, पुलिस ने दबोचा! #cctv #robbery #shorts #gujarat #limbayat #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T15:36:10+00:00

Rajeev Dhoundiyal: UP Election से पहले सियासी पारा हाई, वार-पलटवार तेज | #UPPolitics #UPElection #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T15:35:22+00:00

कूड़ा फेंकते हुए Video हुआ था Viral, Goa में 22 साल के युवक ने की खुदकुशी | Goa News |News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T15:32:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers