Responsive Scrollable Menu

ट्रंप की जान को खतरा, इजरायल बार-बार दे रहा चेतावनी, US को क्यों नहीं हो रहा भरोसा?

हाल ही में ट्रंप की तुर्की यात्रा से पहले इजरायल ने ट्रंप पर हमले की चेतावनी दी थी। हालांकि तुर्की की खुफिया एजेंसियां भी इसकी पुष्टि नहीं कर पाईं। तुर्की के अधिकारियों के मुताबिक एजेंसियों को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला

Continue reading on the app

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती शुरू, 13 सितंबर तक करें आवेदन

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 3993 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

RRB JE Recruitment 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?
जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 प्रति माह का प्रारंभिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

RRB JE Vacancy 2026: उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क कितना है?
RRB JE भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित है।

कैसे होगा RRB JE Selection?
जूनियर इंजीनियर पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें CBT-1, CBT-2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं।

CBT-1 में गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और सामान्य विज्ञान सहित विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

CBT-1 में सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत, OBC और SC उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत तथा ST उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

इसके बाद सफल उम्मीदवार CBT-2 में शामिल होंगे। CBT-2 में 150 प्रश्नों के लिए 150 अंक निर्धारित हैं। अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल जांच भी होगी।

ध्यान रखने वाली बात
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में अपनी शैक्षणिक योग्यता, पदवार पात्रता और अन्य शर्तें जरूर जांच लें। आवेदन में किसी तरह की गलती से बचने के लिए सभी विवरण सावधानी से भरें और सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Continue reading on the app

  Sports

स्टेट टी20 लीग पर फिक्सिंग का साया, एक्शन मोड में BCCI की एंटी करप्शन यूनिट, TNPL में खिलाड़ी का मोबाइल जब्त!

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एक खिलाड़ी मोबाइल जब्त होने के बाद बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट एक्शन मोड में है. बीसीसीआई की ये टीम अब इंटरनेशनल और आईपीएल मैचों के अलावा स्टेट लेवल पर होने वाले सभी तरह के टी20 लीग पर भी नजर बनाए हुए हैं. बीसीसीआई को स्टेट टी20 लीग में कुछ टीम के मालिकों, आयोजक और खिलाड़ियों पर शक है. Mon, 17 Aug 2026 09:44:21 +0530

  Videos
See all

Birbhum में भीषण आग, 7 की मौत | West Bengal | Birbhum Fire | Breaking News | Fire Accident #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T05:16:52+00:00

Ravi Kishan की CM रेखा गुप्ता से मुलाकात, सपरिवार पहुंचे|#shorts #viralvideo #viralnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T05:13:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers