अशोक धाम में हादसे से पहले क्या हुआ था? प्रत्यक्षदर्शियों की बातों से सामने आएं बड़े सवाल
Ashokdham Temple Stampede: बिहार के लखीसराय में स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. आज सावन की तीसरी सोमवारी के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर मे उपस्थित थी. इस दौरान बिजली का खंभा गिरने और करंट फैलने की खबर के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबाकि कई लोग घायल हैं.
सावन के सोमवार के चलते मंदिर में थी भीड़
जानकारी के मुताबिक सावन के सावन की तीसरी सोमवारी के चलते अशोक धाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हुए थे. मंदिर परिसर ने भीड़ को नियत्रण करने के लिए बैरिकेंडिंग की थी. लेकिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने और बैरिकेंडिंग टूटने के बाद अचानक भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई, जिसे देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे. बैरिकेडिंग के टूटने से पहले वहां बिजली का खंभा गिरा हुआ था, जिससे वहां भगदड़ के हालात बन गए. भगदड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को पास के लखीसराय सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.
बिजली का खंभा गिरने के कारण हुआ हादसा
लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ जैसी स्थिति में हुई 7 मौतों पर बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं दुर्घटनास्थल जा रहा हूं. यह घटना मंदिर परिसर के बाहर हुई, जहां एक बिजली का खंभा था और बिजली का तार गिर गया. यह अफवाह फैली कि तार गिरने के बाद बिजली का करंट फैल रहा है और इसी के चलते भगदड़ मच गई. अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जाएगी. मैंने मुख्यमंत्री से भी बात की है. सरकार द्वारा राहत कार्य किया जाएगा. घायलों का इलाज और सभी प्रकार की राहत हमारी तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी.
#WATCH | Patna, Bihar: On 7 deaths in a stampede-like situation in Ashokdham, Lakhisarai, Bihar Minister Vijay Kumar Sinha says, "This is really sad and unfortunate. I express my sympathies to the bereaved families. I am going to the accident site...The incident occurred outside… pic.twitter.com/8nn444FHCJ
— ANI (@ANI) August 17, 2026
दो मिनट के भीतर हुआ हादसा
लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया, " श्रद्धालुओं की कतार अशोकधाम हॉल्ट तक पहुंच गई थी. दो ट्रेनें हॉल्ट पर रुकी थीं. अचानक वहां एक बिजली का खंभा गिर गया. यह खंभा पुरुषों की कतार के दाहिनी ओर स्थित था. खंभा गिरने पर यह अफवाह फैल गई कि लोगों पर बिजली का तार गिर गया है, लेकिन यह केबल का तार था. इससे बाईं ओर महिलाओं की कतार पर दबाव बढ़ गया. महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़ीं. पुलिस प्रशासन सुबह 3 बजे से वहां गश्त कर रहा था. यह सब कुछ अचानक दो मिनट के भीतर हो गया. हम इस समय सदर अस्पताल में हैं. सभी मृतक महिलाएं है. हम मृतकों की सही संख्या का पता लगा रहे हैं."
#WATCH | Lakhisarai DM Shailendra Kumar says, "The queue of devotees had reached till Ashokdham Halt. Two trains had stopped at the Halt. Suddenly, an electric pole fell there. The pole was located on the right side of the men's queue. When the pole collapsed, a rumour spread… https://t.co/utto4M8r8c pic.twitter.com/Q14X6PVLmX
— ANI (@ANI) August 17, 2026
मामले की जांच जारी
पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ भगदड़ के कारणों की जांच की जा रही है. प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है. मंदिर में हादसे के बाद से मातम और अफरा-तफरी का माहौल है. हादसे में घायल और मृतक श्रद्धालुओं की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.
यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल की स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, 2 की मौत; उत्पादन आंशिक रूप से ठप
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह पर रूस द्वारा किए गए मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 कर्मचारी घायल हो गए। हमले में संयंत्र की कई महत्वपूर्ण उत्पादन इकाइयों को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते प्लांट में उत्पादन गतिविधियों को आंशिक रूप से रोकना पड़ा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में स्थित देश के सबसे बड़े स्टील संयंत्र पर हुआ, जो यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का गृह नगर भी है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान यह क्षेत्र बार-बार हमलों का निशाना बनता रहा है, लेकिन ताजा हमला औद्योगिक गतिविधियों पर बड़ा प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है।
आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह ने एक बयान में कहा कि मिसाइल हमले के कारण बिजली उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस संचालन से जुड़ी प्रमुख सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कंपनी के अनुसार, इन महत्वपूर्ण इकाइयों को हुए नुकसान की वजह से उत्पादन प्रक्रियाएं बाधित हुई हैं और संयंत्र का संचालन आंशिक रूप से रोकना पड़ा है।
कंपनी ने कहा, हमले के परिणामस्वरूप ऊर्जा उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र की प्रमुख उत्पादन सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिसके कारण संयंत्र की उत्पादन प्रक्रियाएं आंशिक रूप से ठप हो गई हैं।
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच लंबी दूरी के हमले और तेज हो गए हैं। दोनों पक्ष हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले कर रहे हैं और ऊर्जा, औद्योगिक तथा सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी सेना लगातार नागरिक और औद्योगिक ढांचे को निशाना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान रूस ने यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर 1,550 से अधिक अटैक ड्रोन, लगभग 1,560 गाइडेड बम और 62 मिसाइलें दागी हैं।
दूसरी ओर, रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि क्रिवी रिह स्थित धातुकर्म संयंत्र और कीव के कुछ सैन्य-औद्योगिक प्रतिष्ठान उसके निशानों में शामिल थे। रूस ने यह भी दावा किया है कि उसने यूक्रेन द्वारा दागे गए 822 ड्रोन को मार गिराया है।
आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह यूक्रेन की सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक परिसंपत्तियों में से एक है और वैश्विक इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल का हिस्सा है, जो यूक्रेन के इस्पात उत्पादन और निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में बिजली और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़ी सुविधाओं को हुआ नुकसान उत्पादन क्षमता पर गंभीर असर डाल सकता है।
इस बीच, यूक्रेन ने भी रूस के भीतर ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष अब ऊर्जा प्रतिष्ठानों, उद्योगों और रणनीतिक ढांचों को अधिक व्यापक रूप से प्रभावित कर रहा है, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











