Responsive Scrollable Menu

VIDEO: नाओमी ओसाका को हराने के बाद एरिना सबालेंका ने किया मूनवॉक, कोर्ट पर दिखाए धमाकेदार डांस मूव्स

फ्रेंच ओपन 2026 में दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने सिर्फ अपने खेल से ही नहीं, बल्कि जीत के बाद किए गए धमाकेदार डांस से भी फैंस का दिल जीत लिया। नाओमी ओसाका को हराने के बाद सबालेंका ने कोर्ट पर ऐसा मूनवॉक किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर मुकाबला जीतने के बाद प्रेजेंटर फैब्रिस सैंटरो ने सबालेंका को कोर्ट पर डांस करने के लिए आमंत्रित किया। शुरुआत में वह थोड़ी झिझकीं, लेकिन फिर मुस्कुराते हुए बोलीं कि वह तभी डांस करेंगी जब स्टेडियम में मौजूद सभी लोग उनका साथ देंगे।

जैसे ही म्यूजिक बजा, पूरा रोलां गैरोस स्टेडियम उत्साह से झूम उठा। सबालेंका ने अपने शानदार डांस मूव्स दिखाए और फिर मशहूर 'मूनवॉक' कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनके इस अंदाज पर स्टेडियम तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

28 वर्षीय बेलारूसी स्टार ने फ्रेंच ओपन 2026 में जीत के बाद डांस को अपनी खास पहचान बना लिया है। हर मैच जीतने के बाद उनका डांस वीडियो टूर्नामेंट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस बेसब्री से उनके अगले सेलिब्रेशन का इंतजार करते हैं।

टूर्नामेंट की शुरुआत में सबालेंका ने टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच को भी डांस चैलेंज दिया था। हालांकि जोकोविच के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद यह मजेदार मुकाबला समाप्त हो गया।

नाओमी ओसाका पर मिली यह जीत सबालेंका के फ्रेंच ओपन अभियान में एक अहम पड़ाव साबित हुई, लेकिन मैच के बाद उनका वायरल मूनवॉक और डांस सेलिब्रेशन ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। अब अगर सबालेंका इस साल फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने में सफल रहती हैं, तो फैंस को उनसे और भी शानदार सेलिब्रेशन देखने की उम्मीद होगी।

Continue reading on the app

IPL 2026: लगातार दूसरा खिताब जीतने के बाद वृंदावन पहुंचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

Virat kohli visited premanand maharaj: आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे। दोनों ने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर उनका आशीर्वाद लिया। उनकी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे।

विराट और अनुष्का वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। उन्होंने साधारण कपड़े पहने हुए थे और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। आश्रम से बाहर निकलते हुए उनकी कई तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचे
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे हों। दोनों अक्सर वृंदावन जाते हैं और जीवन, आध्यात्म और मानसिक संतुलन से जुड़े उनके विचारों को सुनते हैं। क्रिकेट और मनोरंजन जगत की व्यस्त जिंदगी के बीच यह जोड़ी आध्यात्मिक मार्गदर्शन को काफी महत्व देती है।

संत प्रेमानंद का लिया आशीर्वाद
इस बीच, अनुष्का शर्मा ने भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद विराट के साथ एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीर में अनुष्का विराट के माथे पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं, जबकि दोनों ट्रॉफी को थामे हुए हैं। यह तस्वीर फैंस के बीच काफी चर्चा में रही।

वहीं RCB के जश्न का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें विराट कोहली डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का अपने मोबाइल फोन से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं। इस दौरान पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी कोहली के साथ जश्न में शामिल दिखाई दिए।

अगर फाइनल मुकाबले की बात करें तो RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे थे। कोहली ने चौका और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

मैच के बाद कोहली ने कहा था कि मौजूदा आरसीबी टीम में बेहतरीन संतुलन, अनुभव और आत्मविश्वास है। उन्होंने बताया कि इस बार टीम पर पिछले साल जैसा दबाव नहीं था, क्योंकि खिलाड़ियों को अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था। कोहली के अनुसार, टीम ने पूरे टूर्नामेंट में योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया और इसी वजह से लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल रही।

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026 शुरू होने से पहले अर्जेंटीना को लगा बड़ा झटका, डिफेंडर हुआ टूर्नामेंट से बाहर

अर्जेंटीना के डिफेंडर लियोनार्डो बालेरडी पिंडली में चोट के कारण FIFA वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लेंगे, टीम ने शनिवार रात टेक्सास के कॉलेज स्टेशन में होंडुरास के खिलाफ होने वाले फ्रेंडली मैच से पहले यह घोषणा की। Sun, 07 Jun 2026 06:55:03 +0530

  Videos
See all

Sonam Raghuvanshi Viral Video : सोनम की जमानत से दुखी हुए पिता! | Shorts | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T04:00:39+00:00

Bag Theft Viral Video : पलक झपकते ही उड़ाया नोटों से भरा बैग! | Diamond Crown Banquet Hall | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T04:10:25+00:00

Pakistan Civil War LIVE: PAK में गृह युद्ध शुरू? लगे आजादी के नारे..! | Munir Vs BLA | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T04:03:48+00:00

Iran America War Update: ट्रंप का मैसेज लेकर पाकिस्तान के गृह मंत्री पहुंचे तेहरान | N18G | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T04:08:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers