A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Team India: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी से होगी छुट्टी? अगरकर ने चुन लिया नया टी20 कैप्टन; गंभीर की मुहर का इंतजार

भारतीय क्रिकेट में टी20 टीम की कप्तानी को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर को भविष्य के टी20 कप्तान के तौर पर तैयार करने की योजना बनाई है। हालांकि इस फैसले पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी और माना जा रहा है कि हेड कोच गौतम गंभीर की राय भी इसमें अहम भूमिका निभाएगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर दबाव बढ़ रहा। इसकी एक वजह उनकी हालिया बल्लेबाजी फॉर्म बताई जा रही जबकि दूसरी वजह उनकी कथित कलाई की चोट है। हालांकि सूर्यकुमार पहले ही चोट की खबरों को खारिज कर चुके और उन्होंने हाल ही में कहा था कि उनका लक्ष्य 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भारत की तरफ से खेलना है। 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अजीत अगरकर के पास सीमित ओवरों के दोनों फॉर्मेट के लिए एक साफ उत्तराधिकार योजना है और उसमें श्रेयस अय्यर को अहम भूमिका दी गई। यही वजह है कि उन्हें वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया था और टी20 विश्व कप से पहले भारत की आखिरी द्विपक्षीय सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, सेलेक्शन कमेटी श्रेयस को टी20 टीम में नंबर-4 बल्लेबाज के रूप में भी देख रही। अगर ऐसा होता है तो वह प्लेइंग-11 में सूर्यकुमार यादव की जगह ले सकते। हालांकि इस विषय पर कोच गौतम गंभीर और चयन समिति की सोच पूरी तरह एक जैसी है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।

रिपोर्ट में एक वरिष्ठ सूत्र के हवाले से कहा गया है कि अजीत अगरकर हाल के सालों में सबसे मजबूत मुख्य सेलेक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई कड़े फैसले लिए और उनकी समिति के पास टीम के लिए लंबी अवधि की योजना मौजूद है।

टी20 कप्तानी की दौड़ में सिर्फ श्रेयस अय्यर ही नहीं। शुभमन गिल, अक्षर पटेल, ईशान किशन और तिलक वर्मा के नाम भी चर्चा में बताए जा रहे हैं। वहीं रिपोर्ट के अनुसार संजू सैमसन को इस रेस में ज्यादा गंभीरता से नहीं देखा जा रहा। श्रेयस के पक्ष में सबसे बड़ी बात उनका कप्तानी अनुभव माना जा रहा। उन्होंने आईपीएल में कप्तान के तौर पर खिताब जीता है और एक अन्य सीजन में टीम को फाइनल तक भी पहुंचाया। मौजूदा खिलाड़ियों में वह सबसे अनुभवी और सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि चयन समिति और टीम प्रबंधन आने वाले महीनों में किस दिशा में आगे बढ़ते हैं। लेकिन इतना तय है कि भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर पर्दे के पीछे बड़ी चर्चा चल रही है।

Continue reading on the app

Viral Video:'एक बिहारी सब पर भारी...' विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया खास मंत्र, RCB ने खोला वायरल बातचीत का राज

Virat kohli Vaibhav Sooryavanshi Video: आईपीएल 2026 फाइनल के 2 दिन बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उस वायरल पल का राज खोल दिया, जिसका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल के बाद विराट कोहली और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, लेकिन उसमें आवाज नहीं थी। अब आरसीबी ने उसी वीडियो का ऑडियो जारी कर दिया।

43 सेकेंड के इस वीडियो में विराट कोहली 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आत्मविश्वास और मेहनत की अहमियत समझाते नजर आ रहे। कोहली ने युवा बल्लेबाज से कहा कि अब उन्हें और ऊंचाइयों तक पहुंचना है और लोगों की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

कोहली ने वैभव को क्या कहा था?
कोहली को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, 'यहां से ऊपर जाना है। जो हुआ है, वो अच्छी मेहनत और बिलीफ की वजह से हुआ है। कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है... एक बिहारी सब पर भारी। खत्म गेम।'

विराट ने वैभव को अपने खेल पर ध्यान देने को कहा
विराट की बातें सुनते हुए वैभव काफी ध्यान से उनकी सलाह लेते दिखाई दिए। आरसीबी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए खास कैप्शन भी लिखा। फ्रेंचाइजी ने लिखा, 'जिस खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट को निडर बनाना सिखाया और वह लड़का जो निडर होकर बल्लेबाजी करता है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इससे बेहतर सलाह नहीं मिल सकती थी। विराट कोहली से बेहतर कौन हो सकता है, जो उनकी ऊर्जा को सही दिशा दे सके।'

यह पहला मौका नहीं है जब कोहली और वैभव की मुलाकात चर्चा में आई हो। इससे पहले गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और RCB के मुकाबले के बाद भी विराट ने वैभव से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने वैभव की ऑरेंज कैप पर ऑटोग्राफ भी दिया था और एक छोटा सा संदेश लिखा था। इसके बाद जब-जब वैभव ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर पहुंचे, वह गर्व से उसी साइन की हुई कैप पहनकर नजर आए।

हालांकि राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी फाइनल मुकाबला देखने अहमदाबाद पहुंचे थे। वह मैच के दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ स्टैंड्स में बैठे दिखाई दिए।

वैभव ने ऑरेंज कैप जीती थी
आईपीएल 2026 वैभव के लिए यादगार रहा। उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। 237 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के लिए उन्हें सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड मिला। पूरे सीजन में 72 छक्के लगाकर उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया और मोस्ट सिक्सेस अवॉर्ड जीता।

इसके अलावा उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का सम्मान भी मिला। महज 15 साल की उम्र में पांच बड़े अवॉर्ड जीतकर वैभव ने आईपीएल 2026 को अपने नाम कर लिया और क्रिकेट जगत को यह संकेत दे दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।

Continue reading on the app

  Sports

3 साल पहले टी20 टीम से निकाले गए, सीधा कप्तान बनकर लौटे श्रेयस अय्यर, कैसे बदली किस्मत?

भारतीय टीम के आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. साल 2023 में भारत की तरफ से आखिरी बार टी20 खेलने वाले श्रेयर ने सीधा कप्तान बनकर टीम में वापसी की है. इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में उनकी कप्तानी ने चयनकर्ताओं को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया. Sat, 6 Jun 2026 20:23:08 +0530

  Videos
See all

Rajeev Dhoundiyal: UP में सियासी दंगल शुरू, सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत | #UPPolitics #politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T15:05:37+00:00

Vaibhav Sooryavanshi News : बेटे के चयन पर भावुक हुए वैभव के पिता ? #vaibhavsuryavanshi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T15:07:09+00:00

West Bengal News: ममता की पार्टी पर क्या बोलकर हुमायूं ने ली चुटकी ? #bengalnews #humayunkabir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T15:07:34+00:00

News Ki Pathshala Live | आज की बड़ी खबरें | PM Modi | Rahul Gandhi | Trump | Delhi Fire News | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T15:08:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once