Lalit Modi: 'दाऊद ने मुझ पर तीन बार हमला कराया, बेटे का अपहरण तक हुआ...' ललित मोदी ने बताया क्यों क्रिकेट से बनाई दूरी?
Lalit Modi: आईपीएल के संस्थापक और पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने एक बड़ा और सनसनीखेज दावा किया। भारतीय क्रिकेट प्रशासन से करीब एक दशक पहले दूर होने के बाद पहली बार उन्होंने खुलकर बताया कि आखिर उन्होंने क्रिकेट की दुनिया से दूरी क्यों बनाई। ललित मोदी का दावा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके नेटवर्क से मिली धमकियां उनके क्रिकेट छोड़ने की बड़ी वजह बनीं।
समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने आरोप लगाया कि आईपीएल के शुरुआती सालों में उन्होंने मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। इसी वजह से उनका टकराव उस कथित सट्टेबाजी नेटवर्क से हुआ, जिसे उन्होंने दाऊद इब्राहिम के कंट्रोल में बताया।
#WATCH | On being asked if he retired from cricket because of Dawood Ibrahim, IPL founder and first chairman Lalit Modi says, "It is one of the biggest reasons."
— ANI (@ANI) June 4, 2026
He says, "He took three hits at me... Dawood himself said this... He missed three times... The reason was that I… pic.twitter.com/HKYlhdL2o6
क्रिकेट में अरबों डॉलर का सट्टा चलता: मोदी
ललित मोदी ने दावा किया कि दाऊद इब्राहिम लंबे समय से क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़ा रहा। उनके अनुसार, पहले क्रिकेट में करीब 2 अरब डॉलर का अवैध सट्टा चलता था, जो अब बढ़कर 4 अरब डॉलर प्रति मैच तक पहुंच चुका। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पूरे मैच फिक्स नहीं होते, बल्कि ओवर और गेंद फिक्स की जाती हैं। इसके लिए बेहद आधुनिक तरीके अपनाए जाते। खिलाड़ियों के इशारों, रूमाल निकालने या अन्य संकेतों के जरिए सट्टेबाजों तक संदेश पहुंचाए जाते हैं।
'मुझे करोड़ों डॉलर का ऑफर दिया गया'
ललित मोदी का कहना है कि आईपीएल के पहले तीन सालों में उन्होंने फिक्सिंग को पनपने नहीं दिया। उन्होंने कई लोगों को स्टेडियम से बाहर निकाला और कई लोगों पर प्रतिबंध भी लगाया। इससे अंडरवर्ल्ड नाराज हो गया। मोदी ने दावा किया कि उन्हें आंखें बंद करने के बदले सैकड़ों मिलियन डॉलर का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद वे कथित तौर पर माफिया के निशाने पर आ गए।
2012 की घटना का भी किया जिक्र
ललित मोदी ने 2012 की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि लंदन में एक फिक्सर ने उन्हें रात 3:30 बजे एक प्रभावशाली व्यक्ति ‘बाबा’ से मिलने बुलाया। वहां उनसे कथित तौर पर आईपीएल टीम दिलाने की बात कही गई।
मोदी के मुताबिक, उसी दौरान सैटेलाइट फोन के जरिए दाऊद इब्राहिम को कॉल किया गया और उन्हें बातचीत के लिए कहा गया। हालांकि उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।
'तीन बार हमला, बेटे का अपहरण'
सबसे चौंकाने वाला दावा करते हुए ललित मोदी ने कहा कि उन पर तीन बार हमले की कोशिश हुई। उन्होंने बताया कि मुंबई स्थित उनके घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और मोंटेनेग्रो में भी उन पर हमले की साजिश का पता चला था।
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके बेटे का लंदन में अपहरण कर लिया गया था। मोदी के मुताबिक, इन घटनाओं के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी थी। हालांकि ललित मोदी के इन दावों पर अभी तक दाऊद इब्राहिम या किसी सरकारी एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन उनके इन खुलासों ने क्रिकेट, सट्टेबाजी और अंडरवर्ल्ड के पुराने रिश्तों पर एक बार फिर बहस छेड़ दी।
Team India: टी20 विश्व कप जिताना ही बन गया मुसीबत, रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव की भी हो गई छुट्टी!
भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 विश्व कप 2026 में भारत को खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को अब टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया जा सकता है। इतना ही नहीं, आने वाले समय में उनकी टीम में जगह भी खतरे में बताई जा रही।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले बीसीसीआई, सेलेक्शन कमेटी और टीम प्रबंधन ने मिलकर नया टी20 कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया। इस फैसले में मुख्य कोच गौतम गंभीर की भी अहम भूमिका बताई जा रही।
रिपोर्ट में एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप जरूर जीता, लेकिन उनकी व्यक्तिगत फॉर्म और भविष्य को देखते हुए अब टीम नए नेतृत्व की ओर बढ़ना चाहती। अधिकारी ने यह भी दावा किया कि सूर्यकुमार को आगे चयन के लिए नहीं माना जाएगा और जल्द ही उन्हें इस फैसले की जानकारी दे दी जाएगी।
खराब फॉर्म बनी सबसे बड़ी वजह
सूर्यकुमार यादव पिछले दो वर्षों से लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे। उनकी बल्लेबाजी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे। आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।
मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सूर्यकुमार ने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए। उनका औसत 20.76 रहा, जो उनके स्तर के बल्लेबाज के लिए काफी निराशाजनक माना गया। हालांकि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन के आखिरी मुकाबले में अर्धशतक लगाया था, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वह प्रभाव नहीं छोड़ सके।
रोहित के बाद संभाली थी जिम्मेदारी
सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी तब सौंपी गई थी जब 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार को भारत के टी20 भविष्य के रूप में देखा गया और उन्होंने मार्च 2026 में टीम को विश्व कप खिताब भी दिलाया। हालांकि कप्तानी के दौरान उनकी बल्लेबाजी लगातार दबाव में रही। मार्च में दिए एक इंटरव्यू में सूर्यकुमार ने कहा था कि कप्तान बनने के बाद उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर कम और टीम पर ज्यादा ध्यान दिया।
उन्होंने कहा था, 'जब से कप्तानी मिली, मैंने अपने बारे में कम सोचा। मेरे साथ 14 और खिलाड़ी थे, जिनकी जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण थी। टीम जीत रही थी, इसलिए मुझे भरोसा था कि मेरे रन भी आएंगे।'
अब यदि रिपोर्ट सही साबित होती है तो भारतीय टी20 क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत हो सकती है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि चयन समिति सूर्यकुमार की जगह किस खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















.jpg)




