Team India: टी20 विश्व कप जिताना ही बन गया मुसीबत, रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव की भी हो गई छुट्टी!
भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 विश्व कप 2026 में भारत को खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को अब टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया जा सकता है। इतना ही नहीं, आने वाले समय में उनकी टीम में जगह भी खतरे में बताई जा रही।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले बीसीसीआई, सेलेक्शन कमेटी और टीम प्रबंधन ने मिलकर नया टी20 कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया। इस फैसले में मुख्य कोच गौतम गंभीर की भी अहम भूमिका बताई जा रही।
रिपोर्ट में एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप जरूर जीता, लेकिन उनकी व्यक्तिगत फॉर्म और भविष्य को देखते हुए अब टीम नए नेतृत्व की ओर बढ़ना चाहती। अधिकारी ने यह भी दावा किया कि सूर्यकुमार को आगे चयन के लिए नहीं माना जाएगा और जल्द ही उन्हें इस फैसले की जानकारी दे दी जाएगी।
खराब फॉर्म बनी सबसे बड़ी वजह
सूर्यकुमार यादव पिछले दो वर्षों से लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे। उनकी बल्लेबाजी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे। आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।
मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सूर्यकुमार ने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए। उनका औसत 20.76 रहा, जो उनके स्तर के बल्लेबाज के लिए काफी निराशाजनक माना गया। हालांकि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन के आखिरी मुकाबले में अर्धशतक लगाया था, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वह प्रभाव नहीं छोड़ सके।
रोहित के बाद संभाली थी जिम्मेदारी
सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी तब सौंपी गई थी जब 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार को भारत के टी20 भविष्य के रूप में देखा गया और उन्होंने मार्च 2026 में टीम को विश्व कप खिताब भी दिलाया। हालांकि कप्तानी के दौरान उनकी बल्लेबाजी लगातार दबाव में रही। मार्च में दिए एक इंटरव्यू में सूर्यकुमार ने कहा था कि कप्तान बनने के बाद उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर कम और टीम पर ज्यादा ध्यान दिया।
उन्होंने कहा था, 'जब से कप्तानी मिली, मैंने अपने बारे में कम सोचा। मेरे साथ 14 और खिलाड़ी थे, जिनकी जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण थी। टीम जीत रही थी, इसलिए मुझे भरोसा था कि मेरे रन भी आएंगे।'
अब यदि रिपोर्ट सही साबित होती है तो भारतीय टी20 क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत हो सकती है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि चयन समिति सूर्यकुमार की जगह किस खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपती है।
BAN vs AUS: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए टीम घोषित की, 4 साल बाद एक खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी, जो इस महीने ढाका में खेली जाएगी। तीन मैचों की सीरीज़ 9 जून से शुरू होगी, दूसरा वनडे 11 जून को होगा जबकि आखिरी मैच 14 जून को खेला जाएगा।
कप्तान मेहदी हसन मिराज एक मज़बूत टीम को लीड कर रहे हैं, बांग्लादेश ने उस टीम के 13 सदस्यों को बनाए रखा है जिसने हाल ही में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीती थी।
टीम में कुछ खास खिलाड़ियों की वापसी हुई है। मुसद्दक हुसैन लगभग चार साल बाद वनडे सेटअप में लौटे हैं। 30 साल के इस खिलाड़ी ने पिछली बार अगस्त 2022 में इस फॉर्मेट में खेला था। विकेटकीपर-बल्लेबाज काज़ी नूरुल हसन भी न्यूज़ीलैंड सीरीज़ से बाहर रहने के बाद लौटे हैं।
बांग्लादेश का पेस अटैक भी एक और बड़ी चर्चा का विषय है, जिसमें नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम शामिल हैं। राणा ने न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के दौरान बहुत प्रभावित किया था। उन्होंने 8 विकेट लिए, जिसमें ODI क्रिकेट में उनका दूसरा फाइव-विकेट हॉल भी शामिल है। वहीं, बैटर अफिफ हुसैन और महिदुल इस्लाम, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा थे, उन्हें बाहर रखा गया है।
बांग्लादेश की टीम पहले 2 वनडे के लिए: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तनज़ीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदॉय, लिटन कुमेर दास, मुसद्दक हुसैन सैकोट, काज़ी नूरुल हसन सोहन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा।
वनडे सीरीज़ के बाद, बांग्लादेश 17 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 भी खेलेगा।
सीरीज़ का शेड्यूल
पहला ODI: 9 जून, ढाका
दूसरा ODI: 11 जून, ढाका
तीसरा ODI: 14 जून, ढाका
पहला T20I: 17 जून, चटगांव
दूसरा T20I: 19 जून, चटगांव
तीसरा T20I: 21 जून, चटगांव
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















