Responsive Scrollable Menu

अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के साथ किया प्रैंक:सेट पर घोड़ा विग कुतरने लगा; घबराकर चिल्लाए एक्टर, देखें वीडियो

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट से एक बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में उनके को-आर्टिस्ट राजपाल यादव नजर आ रहे हैं। वीडियो में राजपाल यादव एक बाड़ के पास खड़े दिखाई देते हैं। तभी अक्षय कुमार उनके पीछे एक घोड़ा लेकर पहुंच जाते हैं। घोड़ा राजपाल यादव की पहनी हुई विग को कुतरने लगता है, जिससे वह अचानक घबरा जाते हैं। अचानक हुई इस घटना से राजपाल यादव डरकर चिल्ला उठते हैं। इसके बाद अक्षय कुमार और राजपाल यादव दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “राजपाल यादव को अपनी ‘हॉर्सपावर’ दिखाने में बड़ा मजा आया। ‘वेलकम टू द जंगल’ आपकी कल्पना से भी ज्यादा जंगली है। 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।” वेलकम टू द जंगल के बारे में फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन फिरोज ए. नाडियाडवाला ने बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप के बैनर तले किया है। यह लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की फिल्म है। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गाने में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार साथ नजर आए फिल्म में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार का गाना भी है। गाने के बोल भोजपुरी में हैं। गाने में अक्षय कुमार भोजपुरी एक्टर के अवतार में नजर आ रहे हैं। शूटिंग की लोकेशन भी देहाती है। गाना साबुन के साथ फिल्माया गया है। इसके बोल ‘घिस-घिस’ हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फ्लॉप का डर, अक्षय कुमार ने लिया भोजपुरी का सहारा:वल्गर लिरिक्स वाले गाने के बोल- रगड़के नहला देब साबुन से, ऐसे ही गाने से फंसे नोरा-संजय फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार वल्गर और डबल मीनिंग लिरिक्स पर थिरकते दिखे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

सैलरी आते ही आप भी करते हैं ये 3 गलतियां? कंगाल होते देर नहीं लगेगी

Wealth Management Tips: सैलरी आते ही कौन-सी गलतियां करने से बचना चाहिए? क्या कमाई का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में लगाना शुभ माना जाता है? सैलरी मिलने के बाद परिवार के बुजुर्गों का ध्यान रखना क्यों जरूरी माना गया है?

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: कौन हैं मानव सुथार? राजस्थान के ऑलराउंडर ने भारत के लिए किया टेस्ट डेब्यू, अश्विन को मानते हैं आयडल

Who is Manav Suthar: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट में युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर दी। 23 साल के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर को मैच से पहले स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने टेस्ट कैप सौंपी। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इसी के साथ मानव का भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर सपना पूरा हो गया।

3 अगस्त 2002 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मे मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की तरफ से खेलते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

मानव ने 2022-23 रणजी ट्रॉफी सीजन में राजस्थान के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने सिर्फ 6 मैचों में 39 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज का तमगा हासिल किया था। यही प्रदर्शन उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

इंडिया-ए की तरफ से भी छोड़ी गहरी छाप
सिर्फ घरेलू क्रिकेट ही नहीं, मानव ने इंडिया-ए के लिए भी खुद को साबित किया। 2025 में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में उन्होंने 8 विकेट लिए और संयुक्त रूप से सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस दौरान उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/107 रही। इसके अलावा 2023 एसीसी इमर्जिंग एशिया कप में भी मानव ने पांच मैचों में 10 विकेट लेकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया था।

आंकड़े बताते हैं कितने खास हैं मानव
मानव सुथार का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने 29 फर्स्ट क्लास मैच में 129 विकेट झटके हैं और 945 रन भी बनाए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम 25 मैचों में 34 विकेट और 350 रन दर्ज हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने 29 मैचों में 25 विकेट लिए हैं।

IPL में भी मिला मौका
मानव को पहली बार आईपीएल 2024 नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्हें उस सीजन में एक मैच खेलने का मौका मिला। इसके बाद आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात ने उन्हें 30 लाख रुपये में फिर से खरीदा, हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। आईपीएल 2026 में उन्होंने चार मैच खेले और दो विकेट अपने नाम किए।

अश्विन भी कर चुके तारीफ
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन भी मानव सुथार की गेंदबाजी के मुरीद हैं। अश्विन ने सोशल मीडिया पर उनकी स्पिन, ओवरस्पिन और गेंद की गति की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मानव के पास गेंद को ज्यादा टर्न कराने की खास क्षमता है। खुद सुथार भी अश्विन को ही अपना आयडल मानते हैं। 

दिलचस्प बात यह है कि यह नवंबर 2010 के बाद पहला मौका है जब भारत किसी घरेलू टेस्ट में अश्विन और रवींद्र जडेजा दोनों के बिना मैदान पर उतरा है। अश्विन संन्यास ले चुके हैं, जबकि जडेजा को आराम दिया गया है। ऐसे में मानव सुथार के पास खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है।

Sat, 06 Jun 2026 11:21:11 +0530

  Videos
See all

Youtuber Khan Sir Arrest Update| Coaching Center| Patna News:Civil Court पहुंचेंगे Khan Sir | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T07:15:44+00:00

West Bengal News: बंगाल में BSF ने नाकाम की बड़ी घुसपैठ! #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T07:09:38+00:00

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस पर रायपुर में बड़ा आयोजन | Chhattisgarh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T07:16:01+00:00

Mamata Banerjee Meeting: दीदी के कुनबे का THE END! | Breaking News | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T07:06:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers