A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

सिर्फ 60 KM दूर थी दुश्मन की फौज! असली गद्दार तो अजरबैजान निकला

जब अमेरिका 40 दिनों की जंग में ईरान पर समंदर और आसमान से हमले कर रहा था। उस वक्त इजरायल ने ईरान की जमीन पर उतरने की एक साजिश रची थी और उसमें ईरान के एक करीबी पड़ोसी ने इजराइल का साथ दिया था। जंग के दो माह बाद अब धीरे-धीरे रिपोर्ट्स के जरिए साजिश की परतें खुलती जा रही हैं। ईरान के खिलाफ इजरायल के इस प्लान में साथ देने वाला कोई अरब देश नहीं बल्कि उससे बॉर्डर शेयर करने वाला अजरबैजान था। अमेरिकी न्यूज़ चैनल सीएनएन के मुताबिक अजरबैजान के भीतर इजरायल ने युद्ध के दौरान कई सैन्य ठिकाने बनाए थे। इनमें से एक ठिकाना ईरान के शहर तबरीज से महज 60 किमी की दूरी पर था। क्योंकि ईरान और काकेशस मुल्क अज़रबैजान के बीच 689 किमी की सरहद है। अब मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि अजरबैजान में बनाए गए अपने मिलिट्री बेस से इसराइल ने ना सिर्फ ईरान पर हमले अंजाम दिए बल्कि यहीं से आईआरजीसी के खुफिया चीफ को मारने के लिए प्लेन भी उड़े थे। 

इसे भी पढ़ें: एक गलती और इजरायल में भीषण तबाही, इस बार फोड़ने को तैयार बैठा ईरान?

रिपोर्ट तो यह भी कहती है कि इसराइल ने इस बेस से ईरान पर कई हमले अंजाम दिए। कहा जा रहा है कि इसराइल को उम्मीद थी कि ईरान के सुप्रीम लीडर, आईआरजीसी कमांडरों और इस्लामिक रेवोल्यूशन के बड़े लीडर्स की हत्या के बाद लोग सड़कों पर उतरेंगे। दरअसल अज़र-बैजान से इसराइल ने इसके बाद की तैयारी भी कर रखी थी और वो यह थी कि अपने सैनिकों को अज़र-बैजान में तैनात किया जाए। जैसे ही ईरान की जनता रिजीम के खिलाफ बगावत के लिए बाहर निकले, वो अपने फौजी ईरान से 60 कि.मी. दूर अज़र-बैजान के बेस से ईरान में भेज दे। क्योंकि जमीनी सरहद का इसराइल फायदा उठाना चाहता था इसलिए उसने यह सारा प्लान बनाकर रखा था। लेकिन इसराइल की चालों पर ईरान की आवाम ने पानी फेर दिया। सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामिनई और सुप्रीम सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारानी की हत्या के बावजूद ईरान की जनता सड़कों पर नहीं आई। उल्टा इस्लामिक रेवोल्यूशन के सपोर्ट में उतरने लगी। 

इसे भी पढ़ें: Iran के Supreme Leader Khamenei का बड़ा ऐलान, एकजुट होकर दुश्मन की साजिश को करें फेल

इजराइल का सारा प्लान फेल हो गया। सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से की गई इस रिपोर्ट में दावा किया है कि अज़रबैजान से ईरान के खिलाफ ऑपरेट किए जाने वाले इस अभियान में इजरायल के कई दर्जन सैनिक शामिल थे। जिनमें इसराइल के हेलीकॉप्टर यूनिट और मोसाद के लोग भी तैयार थे। हालांकि अज़रबैजान ने अपनी जमीन ईरान के खिलाफ इस्तेमाल होने के दावों से साफ इंकार कर दिया है। लेकिन यह भी सच है कि अज़रबैजान ने ईरान के दुश्मन से पक्की दोस्ती तो गांठ रखी है। इजरायल का बेहद करीबी दोस्त है अज़रबैजान। यहां तक कि इजराइल की मदद से चलने वाला मुस्लिम बहुल मुल्क है अज़रबैजान। शिया मुस्लिम बहुल मुल्क होने के बावजूद अज़रबैजान ने फिलिस्तीन इसराइल के विवाद पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। इजरायल अज़रबैजान को फौज और खेती को मजबूत करने में मदद करता है। क्योंकि अज़रबैजान का इन क्षेत्रों में कुछ खास एक्सपीरियंस नहीं है। इसलिए अज़रबैजान अपना तेल इजरायल को बेचता है और कहा जाता है कि अज़रबैजान का तेल तुर्की के रास्ते इजरायल पहुंचता है जो उसकी खपत का 40% है। खास बात यह है कि इसमें वो ऑयल भी है जो टैंकों और फाइटर जेट में इस्तेमाल किया जाता है और उन्हीं से इजरायल ने गाजा पर भी जबरदस्त तबाही मचाई है। अब देखना होगा कि किसी फाइनल डील पर पहुंचने के बाद बनी नई कंडीशन में ईरान के नए सुप्रीम लीडर आयतुल्ला मोजतबा खामनेई अपने पड़ोसी देश अज़र-बैजान के धोखे से कैसे निपटते हैं?

Continue reading on the app

CPEC फेल, 4 देशों वाला भारत का पहला 1300 KM सुपर कॉरिडोर

बीजिंग के दफ्तरों में इस वक्त सन्नाटा पसरा है। वजह है भारत का वो साइलेंट मास्टर स्ट्रोक जिसने साउथ एशिया के नक्शे से चीन के दबदबे को मिटाने की पटकथा लिख दी है। दरअसल साउथ एशिया के सीने पर भारत एक ऐसी 1300 किमी लंबी आर्थिक तलवार चला रहा है जिससे चीन केत्वाकांक्षी सीपीईसी के गुब्बारे की हवा निकल चुकी है। यह सिर्फ एक सड़क नहीं है। यह भारत का वो ब्रह्मास्त्र है जो नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की किस्मत को हमेशा हमेशा के लिए दिल्ली से जोड़ देगा और डिफेंस एक्सपर्ट भी हैरान है कि इतनी खामोशी से बिना किसी शोर के भारत ने चीन की घेराबंदी आखिर कैसे कर दी। भारत के उत्तरपूर्वी राज्य यानी नॉर्थ ईस्ट दशकों से कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा', UN में नई दिल्ली ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

सिलीगुड़ी कॉरिडोर जिसे चिकन नेक कहा गया वहां का सारा बोझ संभालना मुश्किल हो रहा था। लेकिन अब भारत सरकार ने गेम पलट दिया है। यह 1300 कि.मी. का लंबा हाईवे सीधे तौर पर कोलकाता पोर्ट से शुरू होकर सिलिगुड़ी होते हुए नेपाल और भूटान की सीमाओं से छू जाएगा। यह कोई साधारण सड़क नहीं है बल्कि एक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की तरह काम करेगा। कल्पना कीजिए जो ट्रक पहले पहाड़ों के टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर हफ्तों फंसे रहते थे, वे अब 100 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से अपना माल पहुंचाएंगे बॉर्डर्स पर। इससे ना केवल समय बचेगा बल्कि ट्रांसपोर्टेशन की लागत 30% तक कम हो जाएगी। यह भारत के नॉर्थ ईस्ट को लैंड लॉक से लैंड लिंक बना देगा। अब बात करते हैं उन दो देशों की जिन्हें चीन हमेशा अपने कर्ज के जाल में फंसाने की फिराक में रहता है। नेपाल और भूटान। इन दोनों देशों की सबसे बड़ी मजबूरी है कि इनके पास अपना कोई समंदर नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: 'भारत कभी किसी विदेशी ताकत के आदेश नहीं मानता', पीएम मोदी पर दबाव बनाना बेकार, ट्रंप को पुतिन का कड़ा जवाब

चीन इन्हें तिब्बत के रास्ते वोट देने का लालच देता रहा है। लेकिन हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों के कारण वो रास्ता बेहद महंगा और मुश्किल है। भारत ने इस 1300 किमी लंबे हाईवे के जरिए उन्हें एक ऐसा विकल्प दे दिया है जिसे ठुकराना उनके लिए नामुमकिन है। नेपाल और भूटान के व्यापारियों के लिए अब कोलकाता और हदिया फोर्ट तक पहुंचना मक्खन जैसा हो जाएगा। जब इन देशों का व्यापार भारत के रास्ते सस्ता होगा तो वे चीन के महंगे और एहसान भरे रास्तों की तरफ नहीं देखेंगे। यह भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी की सबसे बड़ी जीत है और चीन की सबसे बड़ी हार है। लेकिन इस पूरी कहानी में सबसे दिलचस्प मोड़ आता है बांग्लादेश पर। इस प्रोजेक्ट को बीबीआईए कहा गया जिसमें बांग्लादेश एक प्रमुख भागीदार था। 

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका, सूर्या का गेम ओवर... आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

भारतीय टीम के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है. 6 जून शनिवार को मुंबई में टीम का चयन किया गया. श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह पर टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है. युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने भी पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाई है. Sat, 6 Jun 2026 13:16:25 +0530

  Videos
See all

Rabri Devi: राबड़ी देवी पर नीरज कुमार का तंज #rabridevi #neerajkumar #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T08:14:18+00:00

Delhi News : होटल में आग से बड़ा सबक ! होटल-रेस्टोरेंट चलाते हैं? ये नियम जान लें ? Malviya Nagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T08:12:45+00:00

Breaking News: श्रेयस अय्यर बने T20 के नए कप्तान | Shreyas Iyer | India T20 Squad | Cricket News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T08:12:54+00:00

CM Yogi Gonda Visit : सीएम योगी की गोंडा को बड़ी सौगात, 262 परियोजनाओं का शुभारंभ | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T08:16:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once