Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश को कपड़ों में टक्कर देगा भारत? [Energy Crisis Slows Bangladesh's Textile Industry]

बांग्लादेश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. लेकिन इसकी रफ्तार धीमी पड़ रही है. ईरान युद्ध के बाद बिजली और तेल महंगे हुए हैं. इससे कंपनियां परेशान हैं और समय पर निर्यात नहीं कर पा रही हैं. #dwbusiness #bangladesh #textile Rising energy prices, power outages and costly logistics are putting Bangladesh’s most important industry in a bind. Factories are closing, delivery deadlines are being missed and millions of jobs are at risk. 00:00 Bangladesh Textile Crisis: Energy Shortage & Export Slowdown Explained 01:45 Rising Costs & Delayed Shipments: Impact of Oil Crisis on Garment Industry 03:30 Global Textile Competition: China, India, Vietnam vs Bangladesh 05:15 Can India Gain Edge? Future of South Asia Textile Industry

Continue reading on the app

West Bengal: TMC पूर्व विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार, भागने वाला था बांग्लादेश; भांगड़ ब्लास्ट के मास्टरमाइंड को NIA ने ऐसे पकड़ा

भांगड़ ब्लास्ट केस में NIA ने पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। शौकत बांग्लादेश भागने की तैयारी में था, लेकिन NIA ने उन्हें आखिरकार कोलकाता के पास से गिरफ्तार कर लिया, जानें क्या है पूरा मामला? पूर्व TMC विधायक का ब्लास्ट से क्या कनेक्शन था? पढ़ें पूरी खबर। 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: कौन हैं मानव सुथार? राजस्थान के ऑलराउंडर ने भारत के लिए किया टेस्ट डेब्यू, अश्विन को मानते हैं आयडल

Who is Manav Suthar: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट में युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर दी। 23 साल के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर को मैच से पहले स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने टेस्ट कैप सौंपी। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इसी के साथ मानव का भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर सपना पूरा हो गया।

3 अगस्त 2002 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मे मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की तरफ से खेलते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

मानव ने 2022-23 रणजी ट्रॉफी सीजन में राजस्थान के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने सिर्फ 6 मैचों में 39 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज का तमगा हासिल किया था। यही प्रदर्शन उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

इंडिया-ए की तरफ से भी छोड़ी गहरी छाप
सिर्फ घरेलू क्रिकेट ही नहीं, मानव ने इंडिया-ए के लिए भी खुद को साबित किया। 2025 में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में उन्होंने 8 विकेट लिए और संयुक्त रूप से सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस दौरान उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/107 रही। इसके अलावा 2023 एसीसी इमर्जिंग एशिया कप में भी मानव ने पांच मैचों में 10 विकेट लेकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया था।

आंकड़े बताते हैं कितने खास हैं मानव
मानव सुथार का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने 29 फर्स्ट क्लास मैच में 129 विकेट झटके हैं और 945 रन भी बनाए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम 25 मैचों में 34 विकेट और 350 रन दर्ज हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने 29 मैचों में 25 विकेट लिए हैं।

IPL में भी मिला मौका
मानव को पहली बार आईपीएल 2024 नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्हें उस सीजन में एक मैच खेलने का मौका मिला। इसके बाद आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात ने उन्हें 30 लाख रुपये में फिर से खरीदा, हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। आईपीएल 2026 में उन्होंने चार मैच खेले और दो विकेट अपने नाम किए।

अश्विन भी कर चुके तारीफ
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन भी मानव सुथार की गेंदबाजी के मुरीद हैं। अश्विन ने सोशल मीडिया पर उनकी स्पिन, ओवरस्पिन और गेंद की गति की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मानव के पास गेंद को ज्यादा टर्न कराने की खास क्षमता है। खुद सुथार भी अश्विन को ही अपना आयडल मानते हैं। 

दिलचस्प बात यह है कि यह नवंबर 2010 के बाद पहला मौका है जब भारत किसी घरेलू टेस्ट में अश्विन और रवींद्र जडेजा दोनों के बिना मैदान पर उतरा है। अश्विन संन्यास ले चुके हैं, जबकि जडेजा को आराम दिया गया है। ऐसे में मानव सुथार के पास खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है।

Sat, 06 Jun 2026 11:21:11 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Death Latest Update : ट्विशा शर्मा केस में CBI की टीम भोपाल से दिल्ली लौटी! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T07:15:31+00:00

West Bengal News: बंगाल में BSF ने नाकाम की बड़ी घुसपैठ! #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T07:09:38+00:00

Youtuber Khan Sir Arrest Update| Coaching Center| Patna News:Civil Court पहुंचेंगे Khan Sir | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T07:15:44+00:00

Mamata Banerjee Meeting: दीदी के कुनबे का THE END! | Breaking News | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T07:06:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers