Bank Open or Close Today: आज 6 जून, शनिवार को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद, घर से निकलने से पहले चेक कर लें
Banks Are Close or Open Today: आज आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद, ये रही पूरी जानकारी
आज दिल्ली में होगा CJP का शिक्षा और NEET लीक को लेकर बड़ा प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर जुटेंगे छात्र
देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों और युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज 6 जून को जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह पहली बार है जब CJP इतने बड़े स्तर पर जंतर-मंतर पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है, इसलिए इस प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
दरअसल पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदर्शन शुरू करने से पहले दिल्ली पुलिस से जरूरी अनुमति और सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद सुबह 9 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू होगा। इस आंदोलन का मुख्य मुद्दा छात्रों का भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और NEET पेपर लीक को लेकर कार्रवाई की मांग है।
कितनी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होंगे लोग?
कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर दो करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रदर्शन में कितनी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। पार्टी का कहना है कि देश की शिक्षा व्यवस्था से एक करोड़ से ज्यादा छात्र निराश हैं और उनके भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। संगठन ने NEET पेपर लीक मामले के अलावा CBSE परीक्षा और OSM से जुड़े मुद्दों को भी उठाया है।
हर व्यक्ति के लिए खुला है प्रदर्शन: CJP
वहीं CJP ने साफ कहा है कि यह प्रदर्शन हर व्यक्ति के लिए खुला है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो। संगठन ने छात्रों, अभिभावकों और युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। प्रदर्शन से एक दिन पहले CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और वरुण दास ने वीडियो जारी कर कहा कि अब समय आ गया है जब लोग जंतर-मंतर पर जुटकर शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाना है।
अभिजीत दीपके भी होंगे शामिल
वहीं प्रवक्ताओं ने बताया कि अभिजीत दीपके पहले एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर दिल्ली पुलिस से सहयोग और अनुमति लेने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद ही जंतर-मंतर की ओर जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी तरह की हिंसा या अव्यवस्था को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। CJP नेताओं ने कहा कि देश में छात्र परेशान हैं और पिछले एक महीने में छह छात्रों की आत्महत्या के मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिक्षा व्यवस्था में लोगों का भरोसा वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।
दरअसल संगठन ने अपने समर्थकों से कहा है कि वे किसी भी तरह की हिंसा में शामिल न हों। अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करे तो उसका वीडियो बनाकर तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचना दें। पार्टी ने दोहराया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका मकसद सिर्फ सरकार तक अपनी बात पहुंचाना है। यह प्रदर्शन सुबह 9 बजे दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट इलाके स्थित जंतर-मंतर पर होगा। CJP ने लोगों को पहले पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के पास इकट्ठा होने की सलाह दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
Mp Breaking News




















