Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल
Breaking News Today Live Updates: आज 06 जून मई 2026 और दिन शनिवार है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पहले से ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आज राज्य सचिवालय नबान्न में होनी है.
दिल्ली में आज खेल और युवा मामलों के मंत्रालय का ‘MY भारत युवा सम्मेलन’ होगा. इसमें 6 हजार से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे. इसमें ओलंपिक पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले धावक गुरिंदरवीर सिंह जैसे खेल सितारे भी शामिल होंगे. नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 3 दिन की भारत यात्रा पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. खनाल आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे. – CBSE ने 12वीं री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून आधी रात तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 जून आधी रात तक कर दिया गया है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Aaj Ka Rashifal 6 June 2026: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, शनिवार को इन राशियों को होना वाला है बंपर धन लाभ, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 6 June 2026: पंचांग के अनुसार, आज यानी 6 जून 2026 को शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. आज सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर श्रवण नक्षत्र रहेगा. इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा. आज चंद्रमा शाम 7 बजकर 4 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में जाएंगे.
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, सूर्योदय सुबह 5:22 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 7:16 बजे होगा. आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में है. इस दिशा में जा रहे हैं तो घर से तिल या चना खाकर निकलें.
आज का महामंत्र
ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
पढ़ें आज का राशिफल (Today Horoscope 6 June 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शनिवार के दिन अचानक धन लाभ का योग होगा. आज ये लोग देश-विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं. इन लोगों को आज नौकरी और रोजगार के लिहाज से दिन अच्छा गुजरेगा. कर्ज से मुक्ति मिलेगी और लाभकारी योजनाएं बनेंगी. रोग और शत्रु शांत रहेंगे. आज इन्हें व्यापार, निवेश और नौकरी से लाभ मिलेगा. समय अनुकूल चल रहा है.
- सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
- उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
- शुभ अंक- 8
- लकी रंग- लाल
- लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों की समस्याओं का समाधान आज होगा. धन लाभ का योग बन रहा है. आज संतान की चिंता समाप्त होगी. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और निवेश, व्यापार और नौकरी लाभ देंगे.आपकी यात्रा मंगलकारी रहेगी.
रोग और शत्रु शांत रहेंगे.
- सावधानी- अपने समय का सदुपयोग करें
- उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
- पत्नी और मां का सम्मान करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज वाद-विवाद से बचना चाहिए. आज इन लोगों को यात्रा और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा. राजनीतिज्ञों के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है. नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है.नए व्यापार से लाभ मिल सकता है और आज के दिन आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें.
- सावधानी- खान पान पर नियंत्रण रखें
- हरा वस्त्र दान करें
- जरूरतमंद की मदद करें
- शुभ अंक -6
- शुभ रंग --पीच कलर
- लक मीटर-6
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को राजनीतिक लाभ मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी और कार्य विस्तार की योजना बनेगी. कर्क राशि के लोग आज संपत्ति से लाभ पाएंगे. नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे. अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी.
- सावधानियां- शेयर में पूंजी निवेश से बचें
- उपाय- मोती और चांदी दान करें
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग- आसमानी
- लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
इस राशि के लोगों को आज आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज आपका मनोबल बढ़ेगा और कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा. पराक्रम से लाभ और सम्मान बढ़ेगा.परीक्षा में सफलता मिलेगी और आवेश में कोई काम न करें.
- सावधानियां- पिता से वाद विवाद न करें
- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- लाल चंदन भगवान सूर्य को चढ़ाएं
- लाल कपड़ा दान करें
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज सलाह- मशविरा से लाभ मिलेगा. इन लोगों को आज निवेश और नौकरी में लाभ मिलेगा. आपकी यात्रा मंगलकारी होगी और आज जोखिम न उठाएं. आज शत्रु शांत रहेंगे और लाभदायक समाचार मिलेंगे.
- सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
- उपाय- गौशाला में हरा चारा दान करें
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग- सी ग्रीन
- लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि का आज यश कीर्ति में वृद्धि होगी. व्यवसाय में लाभ के योग है. बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा और पदोन्नति का योग बन रहा है. आपको यात्रा से लाभ होगा और नए रोजगार से लाभ मिलेगा.
- सावधानी- रोग और शत्रु से सावधानी बरतें
- उपाय- सफेद कपड़ा दान करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज पराक्रम से लाभ मिलेगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है. व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. विद्यार्थी की सफलता का समय है. आज यात्रा हो सकती है. स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलेगा.
- सावधानी- अतिविश्वास नुकसानदायक हो सकता है
- उपाय- हनुमान कवच का पाठ करें
- शुभ अंक- 1
- शुभ रंग- लाल
- लक मीटर- 7
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज व्यापार और निवेश में जोखिम से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और आपके विरोधी परास्त होंगे. कार्य में मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी. संतान लाभ का योग बन रहा है.
- सावधानी- नया कार्य करने से बचें
- उपाय - गुरु माता को नया वस्त्र दें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- हल्दी
- लक मीटर- 7
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होंगे और आपको यात्रा से लाभ मिलेगा. व्यापार में निवेश से लाभ से लाभ मिल सकता है. इंटरव्यू की कॉल आ सकती है और वाणी पर संयम रखें.
- सावधानियां-तेज गति में गाड़ी न चलाएं
- उपाय- ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट का जप करें
- शुभ अंक- 7
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर- 8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का आज दिन मिलाजुला रहेगा. इन लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपका मनोबल बढ़ेगा. विरोधियों से कष्ट मिल सकता है. आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और रोग-शत्रु परास्त होंगे.
- सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
- उपाय- काली वस्तु का दान करें
- पक्षियों को दाना खिलाएं
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 7
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों का आज रुका हुआ काम पूरा होगा. आपकी योजनाएं लाभ देंगी और रुका हुआ धन वापस आएगा. आज निवेश लाभकारी रहेगा और दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी. कार्यों में सफलता मिलेगी.
- सावधानी - सलाह के बाद निवेश करें
- उपाय- पीले वस्तु का दान करें
- भगवान विष्णु की आराधना करें
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग- पिंक
- लक मीटर- 9
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)





