MP के सागर में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे का डिप्टी चीफ इंजीनियर 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
CBI Action on Railway Deputy Chief Engineer: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम मध्य रेलवे के उप मुख्य अभियंता-II (निर्माण) नारायण सिंह बुंदेला को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. CBI के अनुसार, 4 जून 2026 को दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से सुरक्षा जमा (Security Deposit) जारी करने, लंबित बिलों का भुगतान कराने और करीब एक करोड़ रुपये के पीवीसी (Price Variation Clause) बकाये से जुड़े कार्यों के बदले 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी.
ऐसे बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद CBI ने जाल बिछाया और मध्य प्रदेश के सागर में आरोपी अधिकारी को शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. तलाशी के दौरान CBI को आरोपी के गेस्ट हाउस के कमरे से 62 हजार रुपये की बेहिसाब नकदी भी बरामद हुई. इसके अलावा उनके आवास की तलाशी में रियल एस्टेट में निवेश से जुड़े दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारायण सिंह बुंदेला, उप मुख्य अभियंता-II (निर्माण), पश्चिम मध्य रेलवे के रूप में हुई है. CBI ने आरोपी को गिरफ्तार कर 5 जून 2026 को जबलपुर की सक्षम अदालत में पेश करने की बात कही है. मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: CBI ने उत्तराखंड के LUCC चिट फंड घोटाले में दो मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच के पहले दिन पर क्या बारिश फेर देगी पानी, जानिए कैसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम?
India vs Afghanistan Test : भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून (शनिवार) को एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में भारत की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी वहीं अफगानिस्तान की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी करते हुे नजर आएंगे. इन दोनों टीमों के बीच 8 साल बाद रेड बॉल क्रिकेट खेला जाने वाला है. ऐसे में फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं. सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में मौसम कैसा होगा. क्या पहले दिन बारिश की मार भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच पर पड़ेगी. आइए इसके बारे में जानते हैं.
India vs Afghanistan Test : वेदर रिपोर्ट
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर बारिश का साया है. वेदर रिपोर्ट के अनुसार,सुबह गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. हालांकि सुबह बारिश की संभावना बहुत कम है. दिन के अंत तक मौसम बेहतर हो जाएगा. इस मैच के पहले दिन अधिकांश समय मैदान पर धूप और बादल छाए रहने का उम्मीद है.
इस मैच के पहले दिन के खेले के दौरान मुल्लांपुर में गर्म और शुष्क मौसम रहने का अनुमान है. दोपहर में यहां का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि आर्द्रता 32% रहने की उम्मीद जताई गई है.
The red ball grind ????
— BCCI (@BCCI) June 4, 2026
???? Snapshots from #TeamIndia's solid training session ahead of the #INDvAFG Test ????@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/FAoqPshT8K
इस मैच को देखने के लिए फैंस के काफी मात्रा में मैदान पर तक पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में हर कोई चाहेगा कि बारिश इस मैच का मजा किरकिरा नहीं करे और फैंस को पहले दिन का पूरा खेल देखने के लिए मिले.
भारत और अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
भारत - केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे / मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
अफगानिस्तान - अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, अफ़सर ज़ज़ई (विकेट कीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफ़ुद्दीन अशरफ़, क़ैस अहमद, ज़िया शरीफ़ी, नांगेयालिया खारोताई.
It takes more than just skill to survive the ultimate format ????
— BCCI (@BCCI) June 5, 2026
???? #TeamIndia Head Coach @GautamGambhir on the talent pool and what it takes to succeed in Test Cricket ????️#INDvAFG pic.twitter.com/EbQz2qRRJR
भारत और अफगानिस्तान का टेस्ट स्क्वाड
इंडिया की टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार.
अफगानिस्तान की टीम: अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, अफ़सर ज़ज़ई (विकेट कीपर), शराफ़ुद्दीन अशरफ़, ज़ियाउर रहमान शरीफ़ी, क़ैस अहमद, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम सफ़ी, नांगेयालिया खरोटे, रहमानुल्लाह, सेदिकुल्लाह अटल, इकराम अलीखिल.
ये भी पढ़ें : IND VS AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन




News Nation


















