Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश में खसरा मचा रहा है उधम, 650 बच्चे मरे, क्या भारत को भी है खतरा

Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे की बीमारी ने उधम मचा रखी है. देश में अब तक 601 बच्चों की मौत हो चुकी है और यह सिलसिला जारी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस भीषण संकट को लेकर चिंता जाहिर की है. बाग्लादेश से हमारे देश की बहुत लंबी सीमा लगती है. ऐसे में हर भारतीय की चिंता यही है कि क्या बांग्लादेश में फैली यह बीमारी भारत को भी चपेट में ले सकती है.

Continue reading on the app

RBI Policy: Repo Rate में No Change, विकास दर घटी और बढ़ गया महंगाई का अनुमान

देश की अर्थव्यवस्था पर वैश्विक घटनाक्रमों का असर लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए प्रमुख ब्याज दर को 5.25 फीसदी पर यथावत रखने का फैसला किया है। यह निर्णय बाजार की उम्मीदों के अनुसार रहा है और मौद्रिक नीति समिति के सभी छह सदस्यों ने इसके पक्ष में एकमत से मतदान किया है।

बता दें कि रेपो दर वह दर होती है जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक ऋण उपलब्ध कराता है। रेपो दर में बदलाव का सीधा असर ऋण, जमा और निवेश पर पड़ता है। हालांकि इस बार केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में कोई परिवर्तन नहीं करते हुए तटस्थ रुख बनाए रखने का निर्णय लिया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था इस समय कई अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, ऊर्जा कीमतों में तेजी और वैश्विक व्यापार को लेकर बनी अनिश्चितता आर्थिक गतिविधियों पर दबाव बना रही है। ऐसे माहौल में मौद्रिक नीति समिति ने सतर्क रुख अपनाने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति संबंधी चुनौतियों ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। संजय मल्होत्रा ने कहा कि ऊर्जा कीमतों में वृद्धि का असर विकास दर और महंगाई दोनों पर दिखाई दे रहा है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि भारत के पास बाहरी झटकों का सामना करने की पर्याप्त क्षमता मौजूद है।

आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटाकर 6.6 फीसदी कर दिया है। इससे पहले केंद्रीय बैंक ने 6.9 फीसदी विकास दर का अनुमान लगाया था। दूसरी ओर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर का अनुमान बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया गया है, जो पहले 4.6 फीसदी था। वहीं मूल महंगाई दर 4.7 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार केंद्रीय बैंक का मानना है कि घरेलू आर्थिक गतिविधियां अभी भी स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन वैश्विक मांग में कमजोरी और परिवहन लागत में बढ़ोतरी के कारण निर्यात क्षेत्र पर दबाव बना रह सकता है। इसके अलावा बढ़ती ऊर्जा कीमतें चालू खाता घाटे के लिए भी जोखिम पैदा कर सकती हैं।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की हैं। सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों के लिए नियमों को और उदार बनाया गया है। साथ ही विदेशों में रहने वाले भारतीयों और भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों के लिए भी निवेश सीमाओं में वृद्धि की गई है।

संजय मल्होत्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक किसी विशेष विनिमय दर को लक्ष्य नहीं बनाता है। उनके अनुसार रुपये का मूल्य बाजार की परिस्थितियों के आधार पर तय होता है। हालांकि यदि अत्यधिक अस्थिरता देखने को मिलती है तो केंद्रीय बैंक आवश्यक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में आरबीआई का यह फैसला संतुलित दिखाई देता है। उनका कहना है कि फिलहाल केंद्रीय बैंक का ध्यान महंगाई को नियंत्रण में रखने, रुपये को स्थिर बनाए रखने और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। ऐसे में निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना सीमित दिखाई दे रही है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी क्या आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल होंगे? कुछ ही घंटों में होगा टीम इंडिया का ऐलान

Vaibhav sooryavanshi Ireland tour: शनिवार को बीसीसीआई की चयन बैठक में 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. ऐसा होने पर वह सचिन तेंदुलकर के बाद भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बनेंगे. हाल ही में अंडर-19 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे वैभव ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं. बीसीसीआई आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार, 6 जून को मुंबई में दोपहर एक बजे करेगा. Fri, 5 Jun 2026 23:15:46 +0530

  Videos
See all

Prashant Kishor News: 'उनको तो गांधी जी का नाम याद नहीं..', प्रशांत किशोर ने क्या कहकर चौंकाया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T17:43:00+00:00

'It's unfair to give Zuckerberg a bad reputation', says longest serving Meta employee. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T17:45:30+00:00

Vladimir Putin ने Donald Trump की कोशिशों को दिया झटका!| Hindi News | News Ki Pathshala | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T17:42:04+00:00

Aaj Ka Sutra: विजय का भाव ही आगे बढ़ने की शक्ति देता है! #shorts #swamiavdheshanandgiriji #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T17:39:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers