Sikar News: जहां कृष्ण ने रखे थे 7 कदम! अब उसी धरोहर को बचाने के लिए जुटा पूरा गांव
Sikar Jile Ke Pramukh Mandir : सीकर जिले के कदमा का बास गांव में ग्रामीणों ने अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को बचाने का अनोखा उदाहरण पेश किया है. करीब 500 वर्ष पुराने श्री राधा-कृष्ण मंदिर का 10 करोड़ रुपये की लागत से भव्य जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. खास बात यह है कि इस पूरे अभियान में गांव के लोगों, भामाशाहों और श्रद्धालुओं का जनसहयोग शामिल है. मंदिर निर्माण में करौली के पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है, जिन पर बारीक नक्काशी का कार्य किया जा रहा है. मंदिर के साथ स्थित पौराणिक कुंड का संरक्षण और सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है. ग्रामीणों का मानना है कि यह स्थान कर्दम ऋषि और भगवान कृष्ण से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं का केंद्र है. महाभारत काल से जुड़ी कथाओं और प्राचीन कदंब वृक्षों के कारण यह क्षेत्र विशेष आस्था रखता है. मंदिर पुनर्निर्माण का यह अभियान अब पूरे इलाके में धरोहर संरक्षण की मिसाल बनता जा रहा है.
Smart Choice, फोन के एक टच से कमरा होगा कूल, Amazon पर कौड़ियों के दाम मिल रहे हैं ये 1.5 Ton Smart ACs
स्मार्ट वाई फाई कंट्रोल और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस ये 1.5 टन एसी भारी बिजली बचत के साथ सुपर-फास्ट कूलिंग देते हैं। अमेजन पर इस समय ये प्रीमियम स्मार्ट एसी बेहद किफायती दामों और शानदार डिस्काउंट ऑफर्स के साथ मिल रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan























