Responsive Scrollable Menu

गांव की गलियों से स्टारडम तक, अब बड़े पर्दे पर दिखेगी पवन सिंह के संघर्ष की कहानी

By shristi jha

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में दिख रहे है. इस बार वजह कोई गाना, फिल्म, या कोई नई कंट्रोवर्सी नहीं बल्कि, उनकी जिंदगी पर बनी बायोपिक है. खास बात यह है कि इसमें पवन सिंह खुद नजर आएंगे. उनके अपने जीवन की संघर्ष, सफलता, विवाद और स्टारडम की कहानी बड़े पर्दे  पर दिखने को मिलेगी. एक्टर अभी हाल ही में अपने गांव पैतृक पहुंचे, जहां फिल्म की तैयारी शुरू होने वाली है.

क्या दिखाएगी पवन सिंह की बायोपिक ?

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है. एक छोटे से गांव से निकलकर भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल होने तक का उनका सफर संघर्षों, मेहनत और कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है.

बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके बचपन, परिवार, संगीत के प्रति लगाव, शुरुआती संघर्ष, इंडस्ट्री में पहचान बनाने की जद्दोजहद और स्टार बनने तक की कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा.

अपने ही किरदार में क्यों आखिर नज़र आएंगे पवन सिंह ?

आमतौर पर बायोपिक फिल्मों में किसी कलाकार का किरदार दूसरा अभिनेता निभाता है. लेकिन पवन सिंह के मामले में ऐसा नहीं होगा. फिल्म के रचनाकार का मानना है कि उनकी जिंदगी के भावनात्मक और संघर्षपूर्ण पहलुओं को उनसे बेहतर कोई और नहीं समझ सकता. यही वजह है कि फिल्म में पवन सिंह खुद अपने जीवन की कहानी को पर्दे पर जीता करते दिखाई देंगे. यह फैसला दर्शकों के बीच भी उत्सुकता पैदा कर रहा है.

फैंस क्यों हैं उत्साहित?

पवन सिंह की लोकप्रियता सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है. देश-विदेश में उनके करोड़ों प्रशंसक हैं. ऐसे में जब किसी स्टार की निजी जिंदगी और संघर्षों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाता है, तो दर्शकों की दिलचस्पी स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है.

फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर वह कौन-सी परिस्थितियां थीं जिन्होंने एक साधारण परिवार के लड़के को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया.

पैतृक गांव से क्यों शुरू हुई शूटिंग?

फिल्म की कहानी को वास्तविक और प्रामाणिक बनाने के लिए शूटिंग उन स्थानों पर की जा रही है, जहां पवन सिंह ने अपना बचपन बिताया था. अपने पैतृक गांव पहुंचकर अभिनेता ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और पुराने दिनों की यादें भी ताजा कीं.

गांव में उनके पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग उन्हें देखने के लिए जुट गए। कई लोगों का कहना है कि पवन सिंह की सफलता पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है.

एक साधारण गांव के लड़के से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बनने तक का पवन सिंह का सफर अब बड़े पर्दे पर दिखेगा. अपनी ही बायोपिक में खुद अभिनय कर रहे पवन सिंह की यह कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया का इकलौता खिलाड़ी जिसने पहले जमाई सेंचुरी, फिर हैट्रिक लेने का किया कारनामा, आज तक नहीं टूटा ये रिकॉर्ड

बांग्लादेश के सोहाग गाजी दुनिया के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने और हैट्रिक लेने का कमाल एक ही मैच में किया है. साल 2013 न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने पहली पारी में शतक जमाया था और दूसरी पारी में लगातार तीन बॉल पर तीन विकेट चटकाने का कमाल कर दिखाया था. Fri, 5 Jun 2026 19:36:48 +0530

  Videos
See all

Indian Navy Brahmos Missile News: ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए युद्धपोत !Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T15:15:14+00:00

India-Russia Defence Deal: सितंबर में भारत आएंगे Putin..SU-57 को लेकर भारत को बड़ा ऑफर ! | Sukhoi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T15:15:06+00:00

West Bengal News : संदीपन साहा पर प्रियंका टिबरेवाल क्या बोलीं ? #priyankatibrewal #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T15:13:03+00:00

Rashtragarv | 'वो'पेड़ों से चिपक गए.. हैरतअंगेज कहानी राष्ट्रगर्व से भर देगी! | Chipko Movement | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T15:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers