Responsive Scrollable Menu

ईशान किशन की सर्च हिस्ट्री में ऐसा क्या जो नहीं देखना चाहते साथी खिलाड़ी, पंत की इस आदत से भी परेशान हैं अक्षर

Axar Patel : भारतीय क्रिकेट टीम 6 जून से एक्शन में लौटने वाली है. टीम इंडिया ने मार्च में अपना अंतिम मैच खेला था. इसके बाद से भारत में इंडियन प्रीमियर लीग खेली जा रही थी. अब भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के जरिए इंडियन क्रिकेट फैंस को फिर से टीम इंडिया का रोमांच देखने को मिलने वाला है. शनिवार से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा. उससे पहले भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बड़ा बयान दिया है. 

भारत के बाएं हाथ के स्पिन बल्लेबाज अक्षर पटेल ने अपने साथी खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और ऋषभ पंत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अक्षर ने ईशान के बारे में एक ऐसा राज खोला है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. वहीं पंत को लेकर भी एक ऐसी बात बताई है, जिसके बारे में जानकर फैंस यकीन नहीं कर पाएंगे कि पंत ऐसा करते होंगे.

अक्षर पटेल ने ईशान किशन को लेकर किया बड़ा खुलासा

अक्षर पटेल ने जतिन सप्रू के साथ एक इंटरव्यू में बात करते हुए रेपिड फायर राउंड के दौरान ईशान किशन को लेकर एक खुलासा किया. दरअसल, उनसे सवाल पूछा गया कि, एक ऐसा खिलाड़ी जिसकी सर्च हिस्ट्री आप कभी नहीं देखना चाहेंगे. वो कौन है. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'वो ईशान किशन हैं. 

क्यों ईशान की सर्च हिस्ट्री नहीं देखना चाहते - अक्षर

इस पर अक्षर पटेल ने बताया कि, 'मेरी और उसकी सोच अलग-अलग है. वो इंग्लिश फिल्मों और हेव फन वाला बंदा है. मैं देशी तड़का वाला बंदा हूं तो मेरी और उसकी सोच नहीं मिलती है. वो जो डॉग लेकर आता है, उनके नाम पता नहीं क्या क्या है, मैं तो वो बोल भी नहीं पाता हूं करता है. मैं कहता हूं ठीक है, दूर से ही सही है'. इसके साथ ही ईशान कहते हैं कि उन्हें कुत्ते पसंद नहीं है, जबकि ईशान को कुत्ते पसंद हैं.

अक्षर पटेल ने बताई ऋषभ पंत की सच्चाई

इसके अलावा इसी इंटरव्यू में अक्षर पटेल ने ऋषभ पंत के बारे में भी बात की है. उन्होंने कहा है कि, पंत ग्रुप में कभी भी कुछ भी भेज देता है. दरअसल, अक्षर से सवाल पूछा गया कि, टीम के व्हाट्सएप ग्रुप में सबसे ज्यादा मीम्स कौन शेयर करता है. इस पर उन्होंने ऋषभ पंत का नाम लिया. 

अक्षर पटेल  ने कहा कि, 'ऋषभ पंत बिना ज्यादा सोचे-समझे कमेंट करता है. वो मैसेज भेजता है और रील्स फॉरवर्ड करता है. वो यह नहीं सोचता कि कोई चीज अच्छी है या बुरी, या दूसरे को कैसा लगेगा. अगर उसे कोई मीम या मजेदार क्लिप दिखती है, तो वह बस उसे शेयर कर देता है. शायद सभी ने वे मीम्स पहले देखे होंगे, लेकिन वह फिर भी उन्हें भेजकर कहेगा, भाई, क्या तुमने यह देखा है'.

अक्षर पटेल ने आगे कहा कि, 'आमतौर पर, लोग ज्यादा रिएक्ट नहीं करते और आखिर में एक अजीब सी चुप्पी छा ​​जाती है. कभी-कभी कोई उसे प्राइवेट में मैसेज करके कहता है. इसे डिलीट कर दो, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका होता है. उसके बाद आगे बढ़ने के अलावा और कुछ करने को नहीं बचता है'. 

ये भी पढ़ें : IND vs AFG: अब इस भारतीय खिलाड़ी पर लटकी तलवार, क्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज हो जाएगा बाहर?

Continue reading on the app

भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत की विकास यात्रा पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। उन्होंने देश के यात्री वाहन बाजार के मजबूत प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि मई 2026 में इस क्षेत्र में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मई 2026 में भारत के यात्री वाहन बाजार में लगभग 4.4 लाख वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि इस वृद्धि में प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों - मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा - की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पीयूष गोयल ने कहा, भारत की विकास रफ्तार पूरी रफ्तार में है। मई 2026 में देश के यात्री वाहन बाजार में करीब 4.4 लाख यूनिट की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। यह बढ़त मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऑटो के नेतृत्व में हुई है और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद मजबूत उपभोक्ता मांग को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि भारत में बने वाहनों की बढ़ती मांग घरेलू विनिर्माण क्षेत्र में उपभोक्ताओं के बढ़ते विश्वास और देश के मजबूत ऑटोमोबाइल पारिस्थितिकी तंत्र को दर्शाती है।

मंत्री ने कहा, मेक इन इंडिया वाहनों की मजबूत मांग उपभोक्ताओं के बढ़ते भरोसे, फलते-फूलते विनिर्माण तंत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया विजन के परिवर्तनकारी प्रभाव को दिखाती है।

पीयूष गोयल ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र की इस प्रगति को देश में चल रहे व्यापक आर्थिक बदलाव से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया पहल ने विनिर्माण और औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र की यह गति नवाचार, उद्यमशीलता और 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाती है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान दे रही हैं।

मंत्री ने कहा, विकसित भारत की यात्रा नवाचार, उद्यमशीलता और 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से संचालित हो रही है।

इस महीने की शुरुआत में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मई में घरेलू बाजार में अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की थी।

कंपनी ने मई में डीलरों को 1,90,337 यात्री वाहन भेजे। उद्योग के अनुमान के अनुसार, यह पिछले वर्ष की तुलना में 39.99 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसके साथ ही, कंपनी ने अप्रैल में बनाए गए 1,87,704 यूनिट के अपने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

50वें टेस्ट में ऋषभ पंत रचने जा रहे इतिहास... धोनी के क्लब में होगी एंट्री, ये कारनामा करने वाले बनेंगे तीसरे भारतीय विकेटकीपर

Rishabh Pant 50th Test: अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के करियर का 50वां टेस्ट होगा. 28 वर्ष की उम्र में पंत यह मुकाम हासिल कर एमएस धोनी और सैयद किरमानी के एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे. बेहतरीन बल्लेबाजी औसत वाले पंत के पास इस मैच में 6 छक्के लगाकर टेस्ट इतिहास में 100 छक्के जड़ने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बनने का भी सुनहरा मौका होगा. Fri, 5 Jun 2026 19:49:35 +0530

  Videos
See all

ChakraView: बुरे फंसे Khan Sir क्या जाएंगे जेल ? #shorts #ytshorts #khansir #biharpolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T14:42:47+00:00

ChakraView: Delhi में क्या तैयारी करके जा रहे 'Cockroach' ? #shorts #ytshorts #cockroachjanataparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T14:45:47+00:00

Delhi Fire Accident News| Malviya Nagar की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने वापस ली B&B Policy !Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T14:45:14+00:00

Putin-Trump On PM Modi:Brahmos से लेकर Sukhoi SU-30 तक..भारत-रूस रिश्ता हो रहा मजबूत! | India-Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T14:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers