The India Story Teaser: 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर जारी, सामने आएगी भारत में 'खान-पान' मिलावट की सच्चाई
The India Story Teaser: जी स्टूडियो और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है. काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) और श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म में देश के करोड़ों लोगों को प्रभावित करने वाले एक गंभीर लेकिन अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले मुद्दे, खाद्य मिलावट के बारे में दिखाया गया है. चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म का टीजर.
कैसा है फिल्म का टीजर?
टीजर की शुरुआत तरबूज में इंजेक्शन लगाने से होती है, जो हालिया घटना के बारे में हिंट देता है जिसमें तरबूज खाकर पूरा परिवार मौत के घाट उतर गया था. फिर दूध में मिलावट और कोरोना काल की झलक भी दिखी. फिल्म का ये टीजर घरों तक पहुंचने वाले खाने की गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है. वहीं, रासायनिक पदार्थों से तैयार की गई सब्जियों और फलों से लेकर दूषित डेयरी उत्पादों और मिलावटी खाद्य सामग्री तक, 'द इंडिया स्टोरी' दिखाती है कि कैसे मुनाफे की दौड़ में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है.
टीजर में क्या खास दिखाया गया?
-बच्चों की खराब होती सेहत
-खाने-पीने की चीजों में मिलावट
-मेडिकल और सिस्टम की लापरवाही
-एक सामाजिक मुद्दे को थ्रिलर अंदाज में पेश करने की कोशिश
नहीं दिखीं लीड स्टार्स की झलक
हालांकि फिल्म में टीजर में एक्ट्रेस काजल और एक्टर श्रेयस की झलक देखने को नहीं मिली है. ऐसे में ये फिल्म ये दर्शाती है कि ये केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों के बीच जरूरी बातचीत शुरू करने का प्रयास भी करती है. फिल्म का टीजर दर्शकों को ऐसी कहानी की झलक देता है, जो असहज सच्चाइयों को सामने लाती है, व्यवस्था पर सवाल उठाती है और लोगों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर वे रोज क्या खा रहे हैं?
समाज के संकट पर डालती है रोशनी
फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक चेतावनी है, जो समाज को प्रभावित कर रहे इस बढ़ते संकट पर रोशनी डालती है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश देने का वादा भी करती है, जिससे दर्शक जागरूक और सतर्क रह सकें. फिल्म के सह-निर्माता स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी हैं. फिल्म के सिनेमैटोग्राफर निशांत भगवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, गीतकार शकील आजमी, एडिटर आशीष म्हात्रे, और साउंड डिजाइनर अनमोल भावे हैं.
क्या मैसेज देती है 'द इंडिया स्टोरी'
फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का मुख्य मैसेज लोगों को खाने-पीने की चीजों में बढ़ती मिलावट और केमिकल्स के खतरे के प्रति जागरूक करना है. टीजर के जरिए फिल्म ये दिखाने की कोशिश करती है कि रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाला खाना धीरे-धीरे 'स्लो पॉइजन' बनता जा रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और आम लोगों की सेहत पर पड़ रहा है. बता दें, ये फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषाओं में 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
TMC में बड़ी टूट के आसार! 23 सांसदों के बागी गुट के संपर्क में होने का दावा...
TMC Split News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में अगले कुछ दिनों में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और पार्टी के कुछ सांसद वैकल्पिक राजनीतिक विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. सूत्रों का दावा है कि लोकसभा के 23 सांसदों तक पहुंच बनाने की कोशिशें तेज हुई हैं और इनमें से कई नेताओं के बागी खेमे के संपर्क में होने की चर्चा है.
हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. TMC नेतृत्व की ओर से भी अभी तक इस संबंध में कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संगठन पूरी तरह एकजुट है और विपक्षी दल जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.
STORY | Holding the flock together: Mamata reaches out to rebels as TMC battles further fragmentation
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2026
TMC supremo Mamata Banerjee has launched efforts to prevent further exodus from the party following the first split in its 28-year history, personally reaching out to rebel… pic.twitter.com/nyQxP9gjeR
नाराज सांसद ज्वाइन करेंगे बीजेपी या ये केवल दबाव की राजनीति
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय से टीएमसी के भीतर बीते विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे, नेतृत्व की शैली और भविष्य की रणनीति को लेकर कुछ नेताओं में नाराजगी देखी गई है. यही वजह है कि विपक्षी दल इस मौके को अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कथित असंतुष्ट सांसद किसी नए राजनीतिक मोर्चे की ओर बढ़ रहे हैं या केवल दबाव की राजनीति का हिस्सा हैं.
2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी या बदलेगा प्रदेश का राजनीतिक ढांचा
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बड़ी संख्या में सांसद वास्तव में किसी अलग गुट के साथ जाते हैं तो इसका असर केवल संसद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले ही पश्चिम बंगाल की राजनीति का समीकरण भी बदल सकता है. दूसरी ओर TMC के रणनीतिकार इसे महज अफवाह बताते हुए दावा कर रहे हैं कि पार्टी के जनाधार और संगठनात्मक ताकत पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
TMC के पास अभी कितने विधायक हैं?
2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP ने लगभग 206 सीटें जीतीं जबकि TMC करीब 80 सीटों पर सिमट गई. हाल ही में टीएमसी के 58 विधायकों ने पार्टी से निकाले जा चुके संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई में बनर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया. बता दें उपराज्यपाल ने भी इस नई टीएमसी को अपनी मंजूरी दे दी है.
अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने से बिगड़ा BJP का खेल, हाईकमान ने उठाया ये बड़ा कदम...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























