Responsive Scrollable Menu

आरबीआई ने एनआरआई और ओसीआई के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को घोषणा की कि शेयर बाजार में कारोबार होने वाले इक्विटी साधनों में बिना सेबी पंजीकरण के निवेश करने के लिए एनआरआई (अनिवासी भारतीय) और ओसीआई (भारतीय मूल के विदेशी नागरिक) की निवेश सीमा बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद अपने संबोधन में कहा कि यही सुविधा अब सभी व्यक्तिगत विदेशी निवासी व्यक्तियों (पीआरओआई) को भी एनआरआई और ओसीआई के समान उपलब्ध कराई जाएगी।

गवर्नर ने कहा, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) द्वारा बाहरी वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) को प्रोत्साहित करने के लिए 30 सितंबर 2026 तक रियायती विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, अधिकृत डीलर (एडी) बैंकों को 3 से 5 वर्ष की नई एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट जुटाने के लिए पूरी हेजिंग लागत वहन करने की समान सुविधा भी 30 सितंबर 2026 तक दी जाएगी।

विदेशी पूंजी आकर्षित करने के उद्देश्य से आरबीआई ने पूरी तरह सुलभ मार्ग (एफएआर) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों के लिए निर्दिष्ट प्रतिभूतियों के दायरे का विस्तार करने का फैसला किया है। इसके तहत 15 वर्ष, 30 वर्ष और 40 वर्ष की अवधि वाली सभी नई सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) को शामिल किया जाएगा।

मल्होत्रा ने कहा कि सामान्य मार्ग (जनरल रूट) के तहत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश पर लागू अल्पकालिक निवेश, निवेश एकाग्रता और व्यक्तिगत प्रतिभूतियों से जुड़ी सीमाओं को भी हटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ये कदम और सरकार द्वारा शुक्रवार सुबह घोषित कर लाभ (टैक्स बेनिफिट) सरकारी उधारी के लिए विदेशी पूंजी आकर्षित करने में मदद करेंगे।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि निर्यात आय की प्राप्ति के लिए समयसीमा को फिर से 9 महीने करने का प्रस्ताव रखा गया है।

उन्होंने कहा, इन उपायों से देश के भुगतान संतुलन (बैलेंस ऑफ पेमेंट्स) को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही हम निर्यात को बढ़ावा देने और पूंजी प्रवाह आकर्षित करने के लिए आगे भी आवश्यक नीतिगत बदलाव करते रहेंगे।

संजय मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि भारत की विनिमय दर (एक्सचेंज रेट) नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, हम किसी विशेष विनिमय दर या उसकी किसी सीमा को लक्ष्य नहीं बनाते। विनिमय दर का निर्धारण बाजार की ताकतों के आधार पर होने दिया जाता है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कई बार बढ़ी हुई अनिश्चितता के दौरान सट्टेबाजी के दबाव के कारण बाजार में ऐसे उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं, जो आर्थिक बुनियादी कारकों के अनुरूप नहीं होते और आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकते हैं।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक का उद्देश्य बाजार द्वारा तय किए गए स्वाभाविक बदलावों को रोकना नहीं है, लेकिन अत्यधिक अस्थिरता और अव्यवस्थित बाजार गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आरबीआई वित्तीय बाजारों में स्थिरता बनाए रखने और अनावश्यक उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए सतर्क बना रहेगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Toxic स्टार यश ने अलीबाग में खरीदी 1.3 एकड़ जमीन, समंदर किनारे बसाएंगे आशियाना, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान!

Yash Buy Land: कन्नड़ फिल्म स्टार यश लंबे समय से अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर चर्चा में है. वहीं, एक्टर रणवीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' (Ramayana) में भी नजर आने वाले हैं. इस बीच अब यश ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर महाराष्ट्र के अलीबाग में जमीन खरीदी है. जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. चलिए जानते हैं एक्टर की नई प्रोपर्टी और उनसकी कीमत के बारे में.

यश ने खरीदी 1.3 एकड़ जमीन

रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म लियासेस फोरस को जो रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स सामने आया है उनके मुताबिक, यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने मिलकर  रायगढ़ जिले के अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है. एक्टर ने कामथ गांव में कृषि जमीन के दो टुकड़े खरीदे हैं, जो 1.3 एकड़ में फैली है. यह लेनदेन 18 मई, 2026 को अलीबाग के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्टर किया गया. खास बात ये है कि इस प्रोपर्टी के तरफ गांव की सड़क और दूसरी ओर समुद्र है.

कितने करोड़ में खरीदी जमीन?

इस प्रॉपर्टी को यश ने 24 करोड़ रुपये में खरीदा है. जिसके लिए उन्होंने और उनकी पत्नी ने 1.44 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया, जबकि 60,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस दी. इसके अलावा उन्होंने 5,200 रुपये का डॉक्यूमेंट चार्ज भी दिया. इतना ही नहीं, इस  1.3 एकड़ में फैली जमीन पर पहले से एक मकान भी बना हुआ है. अब यश और उनकी राधिका पंडित इस जमीन पर एक अल्ट्रा-लग्जरी घर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Maa-Behan: कैसे एक लाश को छिपाती हैं मां और दो बहनें? जानें लोगों को कैसी लगी माधुरी दिक्षित की फिल्म?

परिवार संग छुट्टियां बिताएंगे यश

'डेकेन हेराल्ड' की रिपोर्ट के मुताबिक, यश इस प्रोपर्टी पर शानदार घर बनाने का प्लान कर रहे हैं. दरअसल, एक्टर का प्लान है कि वो अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां बिता सकें. वहीं., ये प्रोपर्टी किहिम बीच के पास स्थित है और सीधे समुद्र के तट तक जाने का रास्ता भी है. ऐसे में छुट्टियों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है. बता दें, यश से पहले अलीबाग में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पास भी प्रोपर्टी है.

यश की अन्य प्रोपर्टीज

यश की अन्य प्रोपर्टीज की बात करें तो, उनके पास बेंगलुरु में एक शानदार  ड्यूप्लेक्स है, जिसकी कीमत 6-8 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा कर्नाटक में एक्टर और उनकी पत्नी का एक आलीशान फार्महाउस भी है. इसके अलावा कपल के पास करोड़ों की गाड़ियों का कलेक्शन भी है. यश की नेटवर्थ की बात करे तो उनकी नेट वर्थ 53 से 60 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं, उनकी पत्नी की बात करे तो वो भी  साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं.

यश का फिल्मी वर्कफ्रंट

'रॉकिंग स्टार' यश का वर्कफ्रंट बेहद शानदार है, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स काफी चर्चा में हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में सबसे पॉपुलर 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic) है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. इसके अलावा, वह नितेश तिवारी की पैन-इंडिया फिल्म 'रामायणम्' में रावण जैसे एक बेहद महत्वपूर्ण रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं,  'केजीएफ 3' भी पाइनलाइन में है. 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी की भारी सफलता के बाद यश ने खुद इस बात की पुष्टि की थी.

ये भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की 'पेड्डी' ने ओपनिंग डे में ही तोड़ डाला 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, किया इतना कलेक्शन

Continue reading on the app

  Sports

KS Bharat के International Cricket करियर पर लगा विराम, अब घरेलू Leagues में दिखेंगे

विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 32 वर्षीय भरत ने 2023 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्हें ऋषभ पंत के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था, जो एक कार दुर्घटना के बाद क्रिकेट से बाहर थे। विशाखापत्तनम में जन्मे भरत ने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 221 रन बनाए। हालांकि, पंत की वापसी और ध्रुव जुरेल और एन जगदीसन जैसे अन्य विकेटकीपिंग विकल्पों के आने के बाद, शीर्ष स्तर पर उनके खेलने के अवसर कम हो गए।
 

इसे भी पढ़ें: Team India के लिए Kuldeep Yadav का बड़ा बयान: Red Ball में आक्रामक Wicket-taker बनूंगा


बाद में उन्होंने अपना पूरा ध्यान आंध्र प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट पर केंद्रित कर लिया। घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड उल्लेखनीय है, जिसमें उन्होंने 113 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 6,102 रन बनाए हैं, जिनमें 11 शतक शामिल हैं। सीमित ओवरों के प्रारूपों में भी वे लगातार सक्रिय रहे, उन्होंने अपने करियर में 83 लिस्ट ए मैच और 91 टी20 मैच खेले। इसी बीच, उनके करियर का सबसे बड़ा क्षण 2023 की गर्मियों में आया, जब भरत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम में जगह मिली। हालांकि, वे बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे और दोनों पारियों में क्रमशः 5 और 23 रन बनाए। अंततः भारत को ओवल में 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भरत ने पुष्टि की है कि वह क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, लेकिन उन्होंने अपने अगले असाइनमेंट के बारे में पर्याप्त जानकारी साझा नहीं की है। चूंकि क्रिकेटर ने अपने संन्यास की घोषणा में आंध्र क्रिकेट का आभार व्यक्त किया है, इसलिए यह बहुत संभव है कि भरत अब विश्व भर में अन्य फ्रेंचाइजी-आधारित टूर्नामेंट खेलेंगे। भरत के बयान में कहा गया है कि बीसीसीआई और उन सभी कोचों और प्रबंधकों का धन्यवाद, जिनसे मैं अपने करियर में मिला और जिन्होंने मुझे बिना शर्त समर्थन दिया और मुझे उच्चतम स्तर पर खेलने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए एक शानदार माहौल प्रदान किया। आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, डीडीसीए और सभी पदाधिकारियों का भी धन्यवाद, जिन्होंने मेरे बचपन से ही मेरा समर्थन और प्रोत्साहन किया।
 

इसे भी पढ़ें: India vs Afghanistan Test: R Ashwin की नज़र Harsh Dubey पर, क्या मिलेगा डेब्यू का मौका?


भरत ने 2021 और 2022 के आईपीएल सीजन में 10 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया। अपने पत्र में भरत ने विराट कोहली को इस प्रतिष्ठित लीग में मौका देने के लिए और रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट में उन पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया। भरत ने लिखा कि आईपीएल में अपने डेब्यू मैच के कप्तान विराट कोहली को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे अपना कौशल दिखाने और पहचान बनाने का अवसर दिया। मेरे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी बहुत-बहुत धन्यवाद, जिनके मार्गदर्शन में मैंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जो अनमोल है और शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। मेरे भारतीय कोच राहुल द्रविड़ सर को भी धन्यवाद, जिन्होंने इंडिया ए से भारतीय टीम तक मेरा मार्गदर्शन किया, जो अविस्मरणीय है। आपके सहयोग से ही मैं भारतीय टेस्ट क्रिकेटर बन सका।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Fri, 05 Jun 2026 12:46:40 +0530

  Videos
See all

Delhi Malviya Nagar CA Vivek Agrawal Family - गुरुग्राम में अग्रवाल फैमिली का एक साथ संस्कार ! News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:07:02+00:00

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68 लाख महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये ट्रांसफर | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:04:39+00:00

Surya Murder LIVE Updates: यूपी में एक्शन | UP | Surya Murder | Ghaziabad | CM Yogi | Asad Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:03:50+00:00

CM साय करेंगे मेधावी श्रमिक बच्चों का सम्मान, नोनी बाबू योजना के तहत बड़ा कार्यक्रम | Raipur News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:08:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers