Toxic स्टार यश ने अलीबाग में खरीदी 1.3 एकड़ जमीन, समंदर किनारे बसाएंगे आशियाना, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान!
Yash Buy Land: कन्नड़ फिल्म स्टार यश लंबे समय से अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर चर्चा में है. वहीं, एक्टर रणवीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' (Ramayana) में भी नजर आने वाले हैं. इस बीच अब यश ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर महाराष्ट्र के अलीबाग में जमीन खरीदी है. जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. चलिए जानते हैं एक्टर की नई प्रोपर्टी और उनसकी कीमत के बारे में.
यश ने खरीदी 1.3 एकड़ जमीन
रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म लियासेस फोरस को जो रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स सामने आया है उनके मुताबिक, यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने मिलकर रायगढ़ जिले के अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है. एक्टर ने कामथ गांव में कृषि जमीन के दो टुकड़े खरीदे हैं, जो 1.3 एकड़ में फैली है. यह लेनदेन 18 मई, 2026 को अलीबाग के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्टर किया गया. खास बात ये है कि इस प्रोपर्टी के तरफ गांव की सड़क और दूसरी ओर समुद्र है.
कितने करोड़ में खरीदी जमीन?
इस प्रॉपर्टी को यश ने 24 करोड़ रुपये में खरीदा है. जिसके लिए उन्होंने और उनकी पत्नी ने 1.44 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया, जबकि 60,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस दी. इसके अलावा उन्होंने 5,200 रुपये का डॉक्यूमेंट चार्ज भी दिया. इतना ही नहीं, इस 1.3 एकड़ में फैली जमीन पर पहले से एक मकान भी बना हुआ है. अब यश और उनकी राधिका पंडित इस जमीन पर एक अल्ट्रा-लग्जरी घर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Maa-Behan: कैसे एक लाश को छिपाती हैं मां और दो बहनें? जानें लोगों को कैसी लगी माधुरी दिक्षित की फिल्म?
परिवार संग छुट्टियां बिताएंगे यश
'डेकेन हेराल्ड' की रिपोर्ट के मुताबिक, यश इस प्रोपर्टी पर शानदार घर बनाने का प्लान कर रहे हैं. दरअसल, एक्टर का प्लान है कि वो अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां बिता सकें. वहीं., ये प्रोपर्टी किहिम बीच के पास स्थित है और सीधे समुद्र के तट तक जाने का रास्ता भी है. ऐसे में छुट्टियों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है. बता दें, यश से पहले अलीबाग में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पास भी प्रोपर्टी है.
यश की अन्य प्रोपर्टीज
यश की अन्य प्रोपर्टीज की बात करें तो, उनके पास बेंगलुरु में एक शानदार ड्यूप्लेक्स है, जिसकी कीमत 6-8 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा कर्नाटक में एक्टर और उनकी पत्नी का एक आलीशान फार्महाउस भी है. इसके अलावा कपल के पास करोड़ों की गाड़ियों का कलेक्शन भी है. यश की नेटवर्थ की बात करे तो उनकी नेट वर्थ 53 से 60 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं, उनकी पत्नी की बात करे तो वो भी साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं.
यश का फिल्मी वर्कफ्रंट
'रॉकिंग स्टार' यश का वर्कफ्रंट बेहद शानदार है, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स काफी चर्चा में हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में सबसे पॉपुलर 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic) है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. इसके अलावा, वह नितेश तिवारी की पैन-इंडिया फिल्म 'रामायणम्' में रावण जैसे एक बेहद महत्वपूर्ण रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं, 'केजीएफ 3' भी पाइनलाइन में है. 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी की भारी सफलता के बाद यश ने खुद इस बात की पुष्टि की थी.
Patanjali Kesh Kanti Advance Hair Oil: बालों की कई समस्याओं का एक समाधान पतंजलि केश कांति हेयर ऑयल, जानें तेल लगाने के फायदे
Patanjali Kesh Kanti Advance Hair Oil: भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने लाइफस्टाइल को सही रखना बेहद मुश्किल काम होता है. इन दिनों बढ़ता हुआ प्रदूषण और गलत खानपान के चलते बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता हैं. बालों का झड़ना, रूखापन, डैंड्रफ की समस्या और समय से पहले बाल सफेद होने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में लोग ऐसे तेल से बालों की तलाश करते हैं, जो एक साथ कई समस्याओं का समाधान बन सके. पतंजलि केश कांति एडवांस हेयर ऑयल इसी जरूरत को ध्यान में रखकर कंपनी ने तैयार किया है.
क्या है पतंजलि केश कांति एडवांस हेयर ऑयल?
पतंजलि केश कांति एडवांस हेयर ऑयल एक आयुर्वेदिक तेल है, जिसे बालों की संपूर्ण देखभाल के लिए बनाया गया है. इस तेल में कई प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और पौष्टिक तत्वों का मिश्रण मिलाया गया है, जो बालों को जड़ों से मजबूती देने में मदद करता है. यह तेल सिर्फ बालों को पोषण देने तक सीमित नहीं है बल्कि सिर की स्कैल्प को भी सुरक्षा प्रदान करता है. डैमेज बालों को भी पोषण देता है और सुधार करता है.
ये भी पढ़ें- Patanjali Rose Kanti Body Cleanser: फ्लोरल और लग्जरी एक्सपीरियंस के लिए रोज इस्तेमाल करें पतंजलि Rose Body Cleanser
बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में सहायक
बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह सिर की कमजोर जड़ें होती हैं. स्वामी रामदेव द्वारा तैयार पतंजलि केश कांति एडवांस हेयर ऑयल में मौजूद आयुर्वेदिक तत्व बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं. इस तेल के नियमित रूप से उपयोग करने से बाल मजबूत बनते हैं और टूटने-झड़ने की समस्याएं भी कम हो जाती हैं.
स्कैल्प को रखे हेल्दी
अच्छे और हेल्दी बालों के लिए स्कैल्प्स का स्वस्थ होना बेहद जरूरी होता है. धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कारण स्कैल्प में खुजली, रूखापन और डैंड्रफ जैसी समस्याएं होती हैं. पतंजलि का यह हेयर ऑयल स्कैल्प को नमी प्रदान करने के साथ-साथ उसे साफ और स्वस्थ रखता है.
बालों को दे नैचुरल शाइनिंग
रूखे और बेजान बाल किसी की भी खूबसूरती को खराब कर सकते हैं. ऐसे में पतंजलि केश कांति एडवांस हेयर ऑयल बालों को गहराई से पोषण देता है, जिससे बालों में प्राकृतिक चमक और कोमलता आती है. नियमित उपयोग से बाल ज्यादा स्वस्थ और आकर्षक दिखाई देते हैं.
A complete routine more than one need. Patanjali Kesh Kanti Advance Hair Oil brings together mutliple benefits, making it easier to care for your hair in one step.#keshkantiadvance #haircare pic.twitter.com/QPaNkh6IMq
— Patanjali Ayurved (@PypAyurved) June 4, 2026
एक ही स्टेप में मिलेंगे कई फायदे
बालों के इस आयुर्वेदिक हेयर ऑयल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बालों की कई जरूरतों को एक साथ पूरा कर सकता है. बालों को पोषण देने के साथ-साथ, स्कैल्प की देखभाल करने, बालों को मजबूत बनाने और उन्हें चमकदार बनाए रखता है, जैसे कई लाभ एक ही तेल में मिल सकते हैं. इससे अलग-अलग उत्पादों का इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
इस्तेमाल करने का सही तरीका
अच्छे रिजल्ट्स के लिए आपको इस तेल को हल्का गुनगुना करके बालों की जड़ों में लगाना चाहिए. उंगलियों की मदद से कुछ मिनट तक धीरे-धीरे इस तेल की मसाज स्कैल्पस पर करें. रातभर तेल लगा रहने दें या कम से कम 2-3 घंटे तक तेल को बालों में लगा रहने दें. इसके बाद हेयरवॉश करें. नियमित उपयोग से बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं. हफ्ते में 2-3 बार इस तेल से बालों की मालिश करें.
क्यों चुने पतंजलि का केश कांति हेयर ऑयल?
अगर आप एक ऐसे आयुर्वेदिक हेयर ऑयल की तलाश में हैं, जो बालों की कई समस्याओं का समाधान देने में ज्यादा से ज्यादा मदद करे, तो Patanjali Kesh Kanti Advance Hair Oil एक अच्छा विकल्प बन सकता है. इसके प्राकृतिक तत्व बालों और स्कैल्प को पोषण देते हैं, जिससे उन्हें स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बनाए रखने में सहायता मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: क्या अचानक बढ़ जाती है दिल की धड़कन? स्वामी रामदेव के बताए 5 योगासन दिलाएंगे राहत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)






