फ्रेंच ओपन-विमेंस फाइनल में पोलैंड की माया-रूस की मीरा:दोनों पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में भिड़ेंगी, माया क्वालिफाइंग खेलकर यहां तक पहुंचीं
पोलैंड की माया ख्वालिंस्का और रूस की मीरा एंड्रीवा फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को दोनों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में माया ख्वालिंस्का ने 25वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर को 7-6 (4), 6-4 से हराया। इस जीत के साथ 24 साल की माया फ्रेंच ओपन के इतिहास में फाइनल तक पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर बन गई हैं। उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ तक लगातार 9 मैच जीते हैं और पूरे अभियान में सिर्फ एक सेट गंवाया है। दूसरे सेमीफाइनल में मीरा एंड्रीवा ने मार्ता कोस्ट्युक को 6-1, 6-3 से हराया। एंड्रीवा के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। माया से पहले एमा रादुकानु क्वालिफायर खेलकर फाइनल में पहुंची थीं मैच जीतने के बाद माया कोर्ट पर बैठ गईं और अपनी कुर्सी पर जाकर तौलिए में मुंह छिपाकर रोने लगीं। ग्रैंड स्लैम इतिहास में वे फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी क्वालिफायर हैं। उनसे पहले 2021 में एमा रादुकानु ने US ओपन में क्वालिफायर के तौर पर फाइनल में पहुंचकर खिताब जीता था। माया बोलीं- यह एक सपने जैसा, किसी ने उम्मीद नहीं की थी ऐतिहासिक जीत के बाद जब माया ख्वालिंस्का से उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछा गया, तो वे कुछ देर शून्य में देखती रहीं। उन्होंने कहा,'यह ईमानदारी से एक सपने जैसा है। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है और मैं क्या कहूं। कोई यह दिखावा न करे कि उसे इसकी उम्मीद थी। मैं टॉप-100 रैंकिंग से भी बाहर थी और अब ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हूं। मेरे लिए इसे समझना और स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है।' करियर में पहले जीता था सिर्फ 1 ग्रैंड स्लैम मैच, रैंकिंग में 114वें नंबर पर माया ख्वालिंस्का पिछले 10 साल से प्रोफेशनल टेनिस खेल रही हैं, लेकिन उनके करियर ग्राफ और हालिया फॉर्म से ऐसा नहीं लग रहा था कि वे ऐसा कारनामा कर सकती हैं। वे कभी भी दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हो पाई हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग 114 है, जो उनकी बेस्ट रैंकिंग 113 के करीब है। इस फ्रेंच ओपन से पहले माया ने अपने करियर में किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में सिर्फ एक मैच जीता था। यह जीत उन्हें 2022 के विंबलडन में मिली थी। होटल का बिल चुकाने के नहीं थे पैसे, अब मिलेगी दोगुनी प्राइज मनी माया इस टूर्नामेंट में इतनी लंबी दौड़ के लिए तैयार नहीं थीं। जैसे-जैसे वे आगे बढ़ती गईं, पेरिस के होटल का खर्च बढ़ता गया। एक वक्त वे असमंजस में थीं कि बिल कैसे चुकाएंगी। इसके बाद पोलैंड की ड्रिंक्स कंपनी 'ओशी' ने उनकी मदद की। फाइनल में पहुंचते ही माया की किस्मत बदल गई है। उन्हें रनर-अप या विनर के तौर पर कम से कम 16,26,744 डॉलर (करीब 13.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलना तय हो गया है। यह रकम उनके पूरे 10 साल के करियर की कुल प्राइज मनी (8,64,030 डॉलर) से लगभग दोगुनी है। मीरा एंड्रीवा और कोस्ट्युक ने हाथ नहीं मिलाया रूस की युवा टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा और यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक ने मैच खत्म होने के बाद हाथ नहीं मिलाया। इस दौरान रूस-यूक्रेन तनाव का असर कोर्ट पर भी दिखा। कोस्ट्युक हार के तुरंत बाद कोर्ट से बाहर चली गईं। उन्होंने कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर मौजूद दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर और किस कर विदा ली, जहां कुछ फैंस यूक्रेन के झंडे के साथ बैठे थे। मैच शुरू होने से पहले ही दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। आमतौर पर खिलाड़ी नेट के पास एक साथ खड़े होकर ऑफिशियल फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने नेट के अपने-अपने हिस्से में दो बच्चों के साथ अलग-अलग खड़े होकर फोटो खिंचवाई। यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक और उनकी हमवतन खिलाड़ी ओलेक्जेंड्रा ओलिनिकोवा ने इस टूर्नामेंट के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने बताया था कि रूस के हमले का उनके देश पर कितना बुरा असर पड़ रहा है। मिक्स्ड डबल्स में इटली की जोड़ी बनी चैंपियन फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स (मिश्रित युगल) में इटली की सारा इरानी और एंड्रिया वावस्सोरी की टॉप सीडेड जोड़ी ने खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवस्की और अमेरिका के इवान किंग की जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-4 से हराया।
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 50
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 50
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_image" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_name" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "id" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 59
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 59
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "saved" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 60
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 60
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






