यूपी पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए कितनी हाइट जरूरी? लगानी पड़ती है इतने KM की दौड़, जानें पूरी चयन प्रक्रिया
RPSC RAS Recruitment 2026: राजस्थान सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें Apply
राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य और अधीनस्थ सेवाओं के कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में कुल 192 पद राज्य सेवाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिनमें राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, लेखा सेवा, सहकारिता सेवा, योजना सेवा सहित कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। वहीं 415 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए आरक्षित हैं, जिनमें तहसीलदार, श्रम कल्याण अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे, लेकिन उन्हें मुख्य परीक्षा या साक्षात्कार से पहले अपनी डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को अपनी SSO ID के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन करते समय सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करनी होगी और फोटो, हस्ताक्षर तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी क्रीमी लेयर और एमबीसी क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), सहरिया जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। आयोग के अनुसार RAS प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
राजस्थान की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर मानी जा रही है। ऐसे में उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





