Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें दिल्ली-UP का हाल

देश भर में मानसून का असर साफ दिखाई दे रहा है. पूरे देश में ये अपने चरम पर है. देश के अधिकांश राज्यों मेें भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. भारी बारिश से अब भी आराम मिलता नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आज भी 14 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. 14 राज्यों के लिए अगले 12 घंटे काफी भारी हो सकते हैं. इस दौरान, 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने की वजह से 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है. 

IMD ने लोगों को दी ये सलाह

मौमस विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में रहने वाले और पहाड़ी राज्य इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों से भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है. भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है. IMD ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 14 अगस्त को तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान चलने का अलर्ट है. दिन में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मथुरा, आगरा, गोंडा, गोरखपुर, संतकबीर नगर, अलीगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, बहराइच, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र और मऊ सहित कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. इस दौरान, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार की राजधानी पटना सहित नालंदा, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर, गया, औरंगाबाद, बेगूसराय, समस्तीपुर, सहरसा, किशनगंज, जहानाबाद, शेखपुरा, कटिहार, खगड़िया, कैमूर, सारण, रोहतास, लखीसराय और सुपौल में भारी बारिश के संकेत हैं.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तो मौसम साफ रह सकता है लेकिन लाहौल-स्पीति, कुल्लू, ऊना, किन्नौर, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन, चंबा और मंडी में बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है. वहीं, उत्तराखंड की राजधानी में भी मौसम साफ रह सकता है लेकिन नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका है.

इन 14 राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने देश के जिन 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल है. इस दौरान, 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बारिश के वजह से कई इलाकों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है. 

देश के प्रमुख शहरों में ऐसा रहेगा आज का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (14 अगस्त) न्यूनतम तापमान (14 अगस्त)
दिल्ली 34°C 27°C
मुंबई 30°C 27°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 31°C 27°C
लखनऊ 32°C 28°C
पटना 34°C 29°C
रांची 27°C 24°C
भोपाल 27°C 24°C
जयपुर 32°C 26°C
शिमला 25°C 21°C
नैनीताल 22°C 21°C

 

Continue reading on the app

Independence Day Special: 15 अगस्त पर जियो हॉटस्टार पर देखें ये देशभक्ति फिल्में, हर कहानी में दिखेगा देश के लिए जज्बा

Independence Day Special: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप घर बैठे देशभक्ति का माहौल महसूस करना चाहते हैं, तो थिएटर जाने की जरूरत नहीं है. ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार  पर कई ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जिनमें देश के लिए लड़ते जवानों की बहादुरी, बलिदान और मुश्किल हालात की कहानी देखने को मिलेगी. इनमें बॉबी देओल की टैंगो चार्ली से लेकर अमिताभ बच्चन की कोहराम तक शामिल है. तो चलिए देखते हैं, लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में हैं.

1. टैंगो चार्ली (Tango Charlie) — 2005

साल 2005 को रिलीज हुई फिल्म टैंगो चार्ली बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान तरुण चौहान की कहानी पर बेस्ड है. फिल्म में बॉबी देओल ने  एक नए जवान का रोल प्ले किया है जो धीरे-धीरे युद्ध की मुश्किलों से गुजरकर अनुभवी सैनिक बनता है. फिल्म की कहानी में साथ-साथ देश के अंदर होने वाली हिंसा और दंगों को भी दिखाया गया है. फिल्म में बॉबी के अलावा अजय देवगन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, तनिशा मुखर्जी और नंदना सेन लीड रोल में है. फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

2. कोहराम (Kohram)

जियो हॉटस्टार की देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट में 1999 में आई कोहराम भी है. इस फिल्म में  अमिताभ बच्चन, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, तब्बू, जया प्रदा, डैनी डेंजोंगपा जैसे कलाकार है. इसकी कहानी ये है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन एक आर्मी ऑफिसर कर्नल बलबीर सिंह सोढ़ी का किरदार निभाते हैं और एक आतंकी संगठन और उससे जुड़े एक मंत्री का पर्दाफाश करने के लिए वो अपनी मौत का नाटक करके नई पहचान अपना लेते हैं. वहीं, नाना पाटेकर ने मेजर अजीत आर्या का रोल प्ले किया है.

3. 1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स (1971: Beyond Borders)

इस लिस्ट में 2017 में रिलीज हुई फिल्म 1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स भी है. इस फिल्म में मोहनलाल, अरुणोदय सिंह, अल्लू सिरीश, मनोज बाजपेयी, रवि किशन, और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार नजर आए है. फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. कहानी दो दौर में चलती है और सैनिकों के साहस, बलिदान और युद्ध के असर को दिखाती है. मोहनलाल इसमें दो रोल में नजर आए हैं. फिल्म के कुछ किरदारों को 1971 युद्ध के परमवीर चक्र विजेताओं से प्रेरित बताया गया है.

ये भी पढ़ें- Independence Day: स्कूल फंक्शन में बच्चों की परफॉर्मेंस के लिए चुनें ये शानदार देशभक्ति गाने, देखें पूरी लिस्ट

4. आई.एम.ए गुज्जु (I.M.A. Gujju)

जियो हॉटस्टार की देशभक्ति फिल्मों में आई.एम.ए गुज्जु भी शामिल है. साल 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म गुजराती देशभक्ति ड्रामा है, जिसमें एक गुजराती युवक के सेना में शामिल होने और देश के लिए कुछ करने के जज्बे को दिखाया गया है. फिल्म का फोकस देशभक्ति के साथ गुजराती संस्कृति और युवाओं के जुनून पर है. फिल्म में रोहित रॉय, मनोज जोशी, सनी पंचोली, पार्थ ठाकर, श्रिया तिवारी अहम रोल में हैं.

5. वाघा (Wagah) 

विक्रम प्रभु और  रान्या राव की वाघा 2016 में रिलीज हुए बॉर्डर पर सेट रोमांटिक एक्शन फिल्म है. फिल्म की कहानी एक भारतीय सैनिक की है, जो पाकिस्तान में फंस जाता है. वो अपनी पाकिस्तानी प्रेमिका को उसके घर पहुंचाने की कोशिश में मुश्किल हालात में फंस जाता है. फिल्म में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर और दोनों देशों के बीच तनाव को कहानी का हिस्सा बनाया गया है. इसे भी आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

6. तिरंगा  (Tirangaa)  

1993 में रिलीज हुई फिल्म तिरंगा को भी आप इस 15 अगस्त पर जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म में राज कुमार, नाना पाटेकर, ममता कुलकर्णी, वर्षा उसगांवकर, हरीश कुमार और दीपक शिर्के जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म की कहानी ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह और इंस्पेक्टर शिवाजी राव वागले की है, जो एक खतरनाक आतंकवादी साजिश को रोकने के लिए साथ आते हैं. फिल्म में देश पर हमले और मिसाइल के जरिए तबाही की साजिश को रोकने की कहानी दिखाई गई है.

ये भी पढ़ें- Independence Day Special: देशभक्ति से लबरेज हैं ये टॉप 5 वेब सीरीज, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखें

Continue reading on the app

  Sports

Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत

Hockey World Cup 2026 India Schedule: नीदरलैंड में 15 अगस्त से खेले जाने वाले हॉकी मेंस वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का शेड्यूल कैसा है? ये जान लीजिए।  Fri, 14 Aug 2026 11:30:56 +0530

  Videos
See all

Viral Video : बापू को याद कर रोने लगे समाजवादी नेता! | Shorts | Mahatma Gandhi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T06:45:07+00:00

Soya Chaap खाने का है शौक तो पहले ये वीडियो देख लें! | Shorts | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T06:37:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers