Responsive Scrollable Menu

पहले भारत-इजराइल हैकाथॉन को युवा नवोन्मेषकों का जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली

पहले भारत-इजराइल हैकाथॉन को युवा नवोन्मेषकों का जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली

Continue reading on the app

Gold Silver Rate 14 August : सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम सोने का लेटेस्ट रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई नरमी के बीच कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,52,376 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,33,169 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,52,447 लाख और 1 किलो चांदी की कीमत 2.34 लाख रुपए बनी हुई है।

गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4380.90 प्रति औंस और चांदी $ 64.22 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।

वैश्विक बाजार में अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर इंडेक्स के उतार-चढ़ाव के बीच बुलियन (सोना-चांदी) और मुद्रा बाजार में भी हलचल देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स में आई मजबूती के चलते भारतीय रुपये पर भी असर पड़ा है। ​अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 99.9 से 100.0 के स्तर के आसपास स्थिर है। भारतीय रुपया प्रति डॉलर 95.40 से 95.45 के स्तर के बीच कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) $87 से $88 प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई (WTI Crude) $81 प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है।  ​बाजार विश्लेषकों का मानना है कि वर्तमान में भू-राजनीतिक परिस्थितियां बाजार की दिशा तय कर रही हैं, ऐसे में निवेशक बुलियन में एकमुश्त निवेश करने के बजाय ‘गिरावट पर खरीदारी’ की नीति अपनाना चाहिए। जब तक अमेरिका-ईरान वार्ता और कच्चे तेल की कीमतों पर स्पष्टता नहीं आती तब तक निवेश में सतर्कता बरतनी चाहिए।

आइए जानते हैं इंदौर-भोपाल का आज का ताजा भाव

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,52,940 रुपये बनी हुई है।
  • आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,40, 200 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,14,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,54,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

प्रमुख शहरों का ताजा भाव

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,040 , 22 कैरेट का भाव 1,40,350 और 18 कैरेट का भाव 1,14, 800 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,54,900 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,59,900 रुपये बनी हुई है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: तंजीद हसन तमीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

Tanzid Hasan Tamim century: 26 साल के तंजीद हसन तमीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन चुके हैं. अपने सिर्फ दूसरे ही टेस्ट में शतक जड़कर उन्होंने हर किसी को सन्न कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन इस बल्लेबाज ने 188 गेंद में सेंचुरी पूरी की. Fri, 14 Aug 2026 09:51:08 +0530

  Videos
See all

Sheikh Rasheed on Hafiz Saeed LIVE: Pakistan के पूर्व गृहमंत्री का बड़ा कबूलनामा |Terrorism Exposed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:33+00:00

Uttarakhand के Chamoli में हादसा, Under Construction Tunnel में घुसा मलबा, पानी,13 मजदूर Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers