Responsive Scrollable Menu

Amit Shah ने Ahmedabad के बोपाल क्षेत्र में जलभराव पर सीएम को पत्र लिखा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के बोपाल और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका स्थायी और सुनियोजित समाधान करने के लिए कहा है। ये इलाके शाह के लोकसभा क्षेत्र के हिस्सा हैं। गांधीनगर से लोकसभा सदस्य शाह ने इस संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, अहमदाबाद के महापौर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

शाह के सांसद कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इन इलाकों में अंबली, घुमा और शेला भी शामिल हैं। अहमदाबाद शहर के ये नए विकसित शहरी इलाके शाह के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद यह समस्या सामने आई। हाल में हुई बारिश के दौरान करीब 18 इंच पानी बरसा था। भारी बारिश के कारण अंबली-बोपाल-घुमा-शेला इलाके में जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इन इलाकों को 2021 में अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की सीमा में शामिल किया गया था। भौगोलिक स्थिति और पहले पर्याप्त वर्षाजल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी बारिश के दौरान इन इलाकों में जलभराव की समस्या होती है। विज्ञप्ति के मुताबिक, शाह के निर्देश पर अहमदाबाद नगर निगम ने पूरे इलाके का सर्वेक्षण कराया और क्षेत्रवार वर्षाजल निकासी की मास्टर प्लान तैयार किया।

विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके तहत उन इलाकों में वर्षाजल के लिए नई निकासी व्यवस्था स्थापित करने की योजना बनाई गई है, जहां फिलहाल ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। अहमदाबाद नगर निगम ने बताया कि इसके अलावा जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर वहां जरूरी उपाय किए जाएंगे तथा बारिश के पानी की जल्द निकासी के लिए वर्षाजल निकासी पाइपलाइन, आपस में जुड़ी नालियों और पानी की निकासी के मार्ग की व्यवस्था की जाएगी।

Continue reading on the app

NEET UG मामले में 3 गिरफ्तार, Bihar Police EOU के हत्थे चढ़े 2 मेडिकल छात्र

बिहार में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) और दोबारा आयोजित नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने दो मेडिकल छात्रों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का कहना है कि कथित गिरोह परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह दूसरे परीक्षार्थी बैठाने से लेकर मेडिकल कॉलेजों में दाखिले तक के लिए सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था। ईओयू की ओर से बृहस्पतिवार को जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नालंदा जिले के गिरियक मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे उज्ज्वल राज को 11 अगस्त को पटना स्थित आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र के बाहर से गिरफ्तार किया गया।

उसके पास से 2.95 लाख रुपये नकद मिले। वह पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के दिलवरपुर का रहने वाला और पावापुरी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र बताया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार दोबारा आयोजित नीट परीक्षा से जुड़े तीन मामलों के मुख्य सरगना बताए जा रहे रविशंकर उर्फ सम्राट को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

वह पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर का रहने वाला है और पावापुरी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का छात्र बताया गया है। ईओयू के मुताबिक वह पहले रेलवे की समूह-घ भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल जा चुका है। रविशंकर की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पटना के रामकृष्ण नगर में छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान उसके भाई के फ्लैट और एक किराए के मकान से एमबीबीएस परीक्षा की खाली पुस्तिकाएं, नीट, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित कई प्रवेश पत्र बरामद किए गए। ईओयू ने बताया कि बड़ी संख्या में जाति, आय और दिव्यांगता से जुड़े कथित फर्जी प्रमाणपत्र भी बरामद किए गए हैं। एजेंसी अब यह पता लगा रही है कि इन प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किन अभ्यर्थियों ने किया और इनके जरिए मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया में किस तरह लाभ लेने की कोशिश की गई।

मामले में रविशंकर के बड़े भाई अश्विनी कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। ईओयू के अनुसार, उस पर रविशंकर की मदद करने और उसे कथित रूप से संरक्षण देने का आरोप है।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेटर को आज भी पद्मश्री का इंतजार, 53 साल पहले हुआ था ऐलान; जय शाह से लगाई गुहार

Farokh Engineer padma shri: फारुख इंजीनियर ने भारत के लिए 46 टेस्ट मैच खेले. वह ओपनर बल्लेबाज और विकेटकीपर की भूमिका निभाते थे. 1975 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ अपने प्रदर्शन दमदार प्रदर्शन (नाबाद 54 रन और एक कैच) की वजह से इंजीनियर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया. वह वर्ल्ड कप में इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले पहले भारतीय बने थे. Fri, 14 Aug 2026 11:25:49 +0530

  Videos
See all

Viral Video : बापू को याद कर रोने लगे समाजवादी नेता! | Shorts | Mahatma Gandhi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T06:45:07+00:00

Soya Chaap खाने का है शौक तो पहले ये वीडियो देख लें! | Shorts | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T06:37:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers