राहुल बोले-BJP-RSS मनुवादी सोच को बढ़ावा दे रही:खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण से संविधान का अपमान; कांग्रेस देश के हर जिले में सत्याग्रह करेगी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने BJP-RSS पर मनुवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने यह बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर कही। राहुल ने गुरुवार को प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह ऐसी मानसिकता है, जो आज भी इंसान की हैसियत उसके जन्म से तय करती है, न कि समानता और इंसानियत से। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर 14 अगस्त को देशभर के जिला मुख्यालयों पर मार्च और सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। खड़गे बोले- कभी किसी के आगे अपनी रक्षा के लिए गिड़गिड़ाए नहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को राज्यसभा में आरोप लगाया था कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मंच से भाषण दिया था, जहां लाखों लोग मौजूद थे। उस वक्त मैंने किसी समाज का, किसी धर्म का नाम नहीं लिया। सिर्फ लोगों की समस्याओं को वहां पर बताया। लेकिन मेरी स्पीच होने के बाद BJP के लोगों ने हवन करके मंच का शुद्धिकरण किया। खड़गे ने कहा कि वे अनुसूचित जाति से आते हैं और सालों से संसद में हैं, लेकिन कभी किसी के आगे अपनी रक्षा के लिए गिड़गिड़ाए नहीं। उन्होंने मांग की कि हल्द्वानी में मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अनटचेबिलिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। जेपी नड्डा बोले- घटना पूरे देश के लिए दुखद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि खड़गे जी के साथ जो हुआ या जो भावनाएं आहत हुईं, वह सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि हम सभी और पूरे देश के लिए दुखद है। BJP ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती। हम इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेंगे और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। जब हम कह रहे हैं कि हम ऐसी सोच का समर्थन नहीं करते, तो खड़गे साहब को भी इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। खड़गे कांग्रेस के दूसरे दलित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस में बाबू जगजीवन राम के बाद दूसरे दलित अध्यक्ष हैं। जगजीवन राम ने 1970-71 में कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। खड़गे का राजनीतिक सफर कर्नाटक से शुरू हुआ और वे 9 बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2009 और 2014 में गुलबर्गा लोकसभा सीट से सांसद रहे। 2014 के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे और 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद राज्यसभा पहुंचे। वे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले खड़गे पार्टी के लंबे समय तक वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे। --------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले-देश में लोगों को बोलने से रोका जा रहा:हमारा काम आवाज बुलंद करना, सरकार को समझ आ गया कि लोग अब चुप नहीं रहेंगे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सरकार लोगों को अपनी बात रखने से रोक रही है। सरकार व्यवस्था लागू करना चाहती है, जबकि कांग्रेस का काम भारत को अपनी बात कहने का मौका देना है। पूरी खबर पढ़ें…
वांगचुक बोले- 2047 तक भारत विकसित देश नहीं बन पाएगा:नए शिक्षा मंत्री से बदलाव की उम्मीद नहीं, दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करने की अपील
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भारत की प्रति व्यक्ति आय का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मौजूदा स्थिति जारी रही, तो 2047 तक भारत विकसित देश नहीं बन पाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी उन्हें नए मंत्री से बड़े बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। देश की तरक्की उसकी शिक्षा व्यवस्था से सीधे जुड़ी हुई है। जब तक शिक्षा पीछे रहेगी, देश का भविष्य भी पीछे रहेगा। उन्होंने गुरुवार देर रात को एक वीडियो किया। इसमें उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इस दौरान उन्होंने देश और उसके भविष्य को लेकर काफी सोचा। वांगचुक ने कहा- पड़ोसी देश भारत से आगे निकल चुका वांगचुक 170 दिन जेल में रहे वांगचुक इससे पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 170 दिन तक जोधपुर जेल में रहे। उन पर आरोप था कि अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए। सरकार ने हिंसा भड़काने का आरोप वांगचुक पर लगाया। इसके दो दिन बाद, 26 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेज दिया गया। -------------- ये खबर भी पढ़ें… पेपर लीक आंदोलन को 4 चेहरों ने क्रांति में बदला:दीपके ने डिजिटल समर्थन जुटाया; वांगचुक के अनशन ने भीड़ को एक किया मई में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी वायरल हुई। इसके बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अगर कॉकरोच कहे जा रहे युवा एकजुट हो जाएं तो क्या होगा?’ पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











