यूं ही कीवी नहीं कहे जाते हैं न्यूजीलैंड प्लेयर्स, केन विलियमसन ने पकड़ा ऐसा अद्भूत कैच, इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स भी हैरान
ENG vs NZ: इंग्लैंड की टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी कर रही है. सीरीज का पहला मैच आज, 4 जून से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पहले ही दिन मेजबान इंग्लैंड की हालत इतनी खराब रही कि पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 140 रनों पर सिमट गई. करीब 2 साल बाद टेस्ट खेल रहे काइल जैमीसन ने 5 विकेट हॉल लेकर इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया. वहीं न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का एक ऐसा अविश्वसनीय कैच लपका, जिसे देख सभी हैरान रह गए. यहां तक कि बेन स्टोक्स को भी यकीन नहीं हुआ कि उनका कैच पकड़ा जा चुका है.
केन विलियमसन ने बेन स्टोक्स का पकड़ा अविश्वसनीय कैच
इंग्लैंड की आधी टीम 55 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बाद 94 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को कप्तान बेन स्टोक्स के रूप में छठां झटका लगा. इंग्लैंड की पहली पारी का 27वां ओवर काइल जैमीसन काइल जैमीसन डाल रहे थे. ओवर की पांचवी गेंद को बेन स्टोक्स ने डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर तेजी से लेग स्लीप में चली जहां न्यूजीलैंड के 4 खिलाड़ी फील्डिंग कर रहे थे. गेंद काफी नीचे थे, लेकिन फिर भी केन विलियमसन ने नीचे की ओर हवां में उड़कर इस अद्भूत कैच को पकड़ा, जिसे देख सभी हैरान रह गए. यहां तक कि बेन स्टोक्स को भी यकीन नहीं हुआ.
WHAT A CATCH BY KANE WILLIAMSON. pic.twitter.com/0XeVLRrszv
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 4, 2026
England's innings ends shortly after, as they are bowled out for 140.
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 4, 2026
Can their bowlers bring them back into the Test? ????#ENGvsNZ #ENGvNZ https://t.co/xwKSlRumkv
काइल जैमीसन ने लिया 5 विकेट हॉल
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खेल बारिश की वजह से काफी प्रभावित हुआ. पहले सेशन में सिर्फ 10 ओवर का ही खेल हो पाया था. हालांकि इसके बाद बारिश रुकी और मैच आगे बढ़ा. न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर काइल जैमीसन लगभग 2 साल बाद टेस्ट मैच खेलने उतरे हैं और पहले ही मैच में 5 विकेट हॉल लेकर धमाल मचा दिया है. काइल जैमीसन इस इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनके टूटे.
Rajya Sabha Elections: कांग्रेस ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, पवन खेड़ा को भी मिला मौका
Rajya Sabha Elections: राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने पांच राज्यों की सात सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा और वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. उम्मीदवारों के चयन को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
कर्नाटक से खड़गे और पवन खेड़ा को टिकट
कांग्रेस ने कर्नाटक से तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक बार फिर राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है. उनके साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और वरिष्ठ नेता मंसूर अली खान को भी उम्मीदवार बनाया गया है.
कर्नाटक में कांग्रेस की मजबूत स्थिति को देखते हुए इन उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है. खड़गे का राज्यसभा जाना पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को और मजबूती देगा, जबकि पवन खेड़ा को संसदीय राजनीति में बड़ी भूमिका मिलने की संभावना है.
मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन पर भरोसा
मध्य प्रदेश से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है. लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नटराजन को पार्टी नेतृत्व का करीबी माना जाता है. उनके चयन को मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.
राजस्थान में नीरज डांगी को मिला अवसर
राजस्थान से कांग्रेस ने मौजूदा राज्यसभा सांसद नीरज डांगी पर एक बार फिर भरोसा जताया है. पार्टी का मानना है कि डांगी ने संसद में प्रभावी भूमिका निभाई है और राज्य के मुद्दों को मजबूती से उठाया है. इसी वजह से उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है.
तमिलनाडु और झारखंड में नए चेहरे
तमिलनाडु से कांग्रेस ने प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार घोषित किया है. प्रवीण चक्रवर्ती को आर्थिक और नीतिगत मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और वे लंबे समय से पार्टी की रणनीतिक टीम से जुड़े रहे हैं.
वहीं झारखंड से प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया गया है. उनका चयन राज्य में संगठन को मजबूत करने और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश
कांग्रेस की इस सूची में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए और सक्रिय चेहरों को भी जगह दी गई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन, संगठनात्मक अनुभव और संसदीय क्षमता को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है.
राज्यसभा चुनाव के जरिए कांग्रेस संसद के उच्च सदन में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए भी रणनीतिक तैयारी करती नजर आ रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)







