Physics Wallah के शेयर में आई 17% तक की उछाल, छात्रों को ऋण के लिए NBFCs की साझेदारी
Physics Wallah Shares: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला के शेयरों में 4 जून को 16.69% की तेजी देखने को मिली. कंपनी ने घोषणा की कि उसने स्टूडेंट फाइनेंसिंग के लिए कई प्रमुख रेगुलेटेड NBFCs के साथ साझेदारी की है. इस खबर के बाद, फिजिक्सवाला के शेयर 91.00 रुपये पर खुलकर 108.44 रुपये हाई के साथ शाम 4 बजे 106.46 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि वह अपनी लेंडिंग स्ट्रैटेजी में बदलाव कर रही है. इसके तहत, उसने छात्रों की ऋण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए कई रेगुलेटेड थर्ड-पार्टी NBFCs के साथ साझेदारी की है.
बैलेंस शीट व क्रेडिट कार्ड रिस्ट में आएगी कमी
कंपनी का कहना है कि यह फैसला पहले की रणनीति से पलटाव है और इससे बैलेंस शीट व क्रेडिट से जुड़े जोखिम में बड़ी कमी आएगी. कंपनी ने कहा कि यह निर्णय उसकी पिछली रणनीति से उलट है और इससे बैलेंस शीट और क्रेडिट रिस्क में काफी कमी आए सकती है. PW ने कहा कि वह एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के रूप में काम करना जारी रखेगा, जो छात्रों को उनकी पढ़ाई और एकेडमिक रिजल्ट्स के आधार पर रेगुलेटेड लेंडिंग पार्टनर्स से जोड़ेगा. कंपनी का जोर अफोर्डेबिलिटी और एक्सेसिबिलिटी को और मजबूत बनाने पर रहेगा. FinZ Finance की आगे की रणनीतिक दिशा बोर्ड और नियामक मंजूरियों के बाद तय की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Stock Market Today: शेयर बाजार की लगातार 7वें दिन गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम
कंपनी के को-फाउंडर ने ऑनलाइन बिजनेस को बताया ताकत
फिजिक्सवाला के को-फाउंडर प्रतीक महेश्वरी ने कहा कि कंपनी की असली ताकत कम्युनिटी बनाने और ऑनलाइन बिजनेस में है. लेंडिंग का काम उन रेगुलेटेड NBFCs पर छोड़ना बेहतर है जिनके पास मजबूत अंडरराइटिंग क्षमताएं हैं. उन्होंने कहा कि पूंजी का सही आवंटन और शेयरहोल्डर वैल्यू कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं.
कंपनी का घाटा कम हुआ, राजस्व में हुई वृद्धि
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी के नतीजों में भी सुधार साफ दिखा. कंपनी का घाटा FY25 के 243.26 करोड़ रुपये से घटकर FY26 में महज 24.17 करोड़ रुपये रह गया. वहीं ऑपरेशंस से सालाना रेवेन्यू 35 फीसदी बढ़कर 2,886.64 करोड़ रुपये से 3,899.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी की ग्रोथ की रफ्तार बाकी मोर्चों पर भी दिखी. FY26 में फैकल्टी मेंबर्स की संख्या 34 फीसदी बढ़कर 6,837 हो गई और कुल कर्मचारियों की संख्या 18,997 पर पहुंच गई. कंपनी ने करीब 250 करोड़ रुपये के कैपेक्स के साथ अपने सेंटर्स की संख्या 78 फीसदी बढ़ाई, FY25 के 198 से बढ़कर FY26 में 353 हो गई. FY26 के अंत तक कंपनी का स्टूडेंट बेस 14.2 करोड़ पर पहुंच गया.
ये भी पढ़ें- Melody ट्रेंड की बाढ़ में रॉकेट बने Parle Industries के शेयर में 60% बढ़ोतरी के बाद आज लगा ब्रेक
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
कल का मौसम, 5 जून: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ मौसम विभाग ने आम जनता के लिए एक बेहद जरूरी और ताजा अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 5 जून को देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और राजस्थान सहित देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और भयंकर आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार इतनी तेज होगी कि लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं.
पूर्वी राज्य होंगे सबसे अधिक प्रभावित
इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर देश के पूर्वी राज्यों में देखने को मिलने वाला है, जहां आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने और वज्रपात की बड़ी आशंका है. इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों का रुख करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बहुत तेजी से बिगड़ सकता है, इसलिए किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेना बेहद जरूरी है.
चक्रवाती सिस्टम हुआ सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर बना हुआ है. इसके साथ ही एक और ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी-मध्य अरब सागर और उससे सटे तटीय कर्नाटक के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर सक्रिय है. इन दोनों बड़े मौसम प्रणालियों के एक साथ काम करने के कारण देश भर में मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे भारी बारिश की स्थिति बन रही है. पहाड़ी राज्यों के कुछ जिलों में तो बड़े-बड़े ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है, जो फसलों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
दिल्ली-यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी 5 जून को मौसम का रुख कड़ा रहने वाला है. मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिल्ली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और हवाएं चल सकती हैं. तापमान की बात करें तो दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
मौसम विभाग का हाई अलर्ट जारी
वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य के कई जिलों में भारी तबाही मचाने वाली आंधी और बारिश का अलर्ट है. उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, बिजनौर, बरेली, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, उन्नाव, कन्नौज, फिरोजाबाद और औरैया में मौसम विभाग ने हाई अलर्ट पर रहने को कहा है. इन जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवाएं चलेंगी. राजधानी लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.
बिहार-झारखंड में वज्रपात का खतरा
बिहार में मानसून की सक्रियता के कारण 5 और 6 जून को भारी बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा. बिहार के प्रमुख जिलों जैसे पटना, गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरनगर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और अररिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. यहां भी हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे रहने वाली है. पटना में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
हो सकती है ओलों की बारिश
पड़ोसी राज्य झारखंड में भी 5 से 7 जून तक मौसम का कहर देखने को मिल सकता है. रांची, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. झारखंड के कुछ हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं. रांची में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है.
प्रमुख शहरों के तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| दिल्ली | 37°C | 29°C |
| मुंबई | 33°C | 31°C |
| चेन्नई | 37°C | 29°C |
| कोलकाता | 37°C | 28°C |
| लखनऊ | 39°C | 30°C |
| पटना | 39°C | 29°C |
| रांची | 36°C | 26°C |
| भोपाल | 35°C | 26°C |
| जयपुर | 36°C | 26°C |
| शिमला | 25°C | 17°C |
| नैनीताल | 27°C | 20°C |
पहाड़ी राज्यों में विशेष चेतावनी
पहाड़ों पर घूमने जाने की योजना बना रहे लोगों को अभी अपनी यात्रा टाल देनी चाहिए. उत्तराखंड में 5 और 6 जून को बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश में भारी बारिश और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले तूफान का अलर्ट है. देहरादून में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
हिमाचल में 75 होगी हवाओं की रफ्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा में भी भारी बारिश और 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है. मनाली में कल पारा बहुत नीचे गिर जाएगा, जहां अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान केवल 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जम्मू-कश्मीर में भी 5 से 7 जून तक अनंतनाग, डोडा, जम्मू, पुंछ, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी और कठुआ में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है.
मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 4, 2026
मुख्य बिंदु
(i) दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 4 जून 2026 को केरल में प्रवेश कर गया है।
(ii) अगले 7 दिनों के दौरान केरल और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) होने की प्रबल संभावना है, और तमिलनाडु में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी… pic.twitter.com/QcydHYP7CA
बंगाल में भी होगी भारी बारिश
पश्चिम बंगाल में 5 से 7 जून के बीच अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, बांकुड़ा, बीरभूम, दुर्गापुर, मालदा, कूचबिहार, मुर्शिदाबाद और कलिम्पोंग में भारी बारिश होगी. कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
पंजाब के संगरूर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, पठानकोट, अमृतसर, बरनाला, मनसा, गुरदासपुर, होशियारपुर और जालंधर में भी 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है.
राजस्थान में चलेगी आंधी
राजस्थान के जयपुर, चुरू, हनुमानगढ़, अजमेर और चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी. जयपुर में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
MP में 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, सागर और विदिशा सहित कई जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भोपाल में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
दक्षिण भारत में दिख सकता है मानसून का उग्र रूप
पूर्वोत्तर के असम में गुवाहाटी और जोरहाट समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. दक्षिण भारत के केरल में मानसून का सबसे उग्र रूप दिख सकता है, जहां कोझिकोड, इडुक्की और वायनाड में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी चलने की संभावना है. तमिलनाडु के चेन्नई, कन्याकुमारी और कोयंबटूर में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather News: रुद्रप्रयाग में मौसम का मिजाज बदला, केदारनाथ यात्रा के बीच झमाझम बारिश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)








