Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कल का मौसम, 5 जून: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ मौसम विभाग ने आम जनता के लिए एक बेहद जरूरी और ताजा अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 5 जून को देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और राजस्थान सहित देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और भयंकर आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार इतनी तेज होगी कि लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वी राज्य होंगे सबसे अधिक प्रभावित 

इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर देश के पूर्वी राज्यों में देखने को मिलने वाला है, जहां आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने और वज्रपात की बड़ी आशंका है. इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों का रुख करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बहुत तेजी से बिगड़ सकता है, इसलिए किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेना बेहद जरूरी है.

चक्रवाती सिस्टम हुआ सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर बना हुआ है. इसके साथ ही एक और ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी-मध्य अरब सागर और उससे सटे तटीय कर्नाटक के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर सक्रिय है. इन दोनों बड़े मौसम प्रणालियों के एक साथ काम करने के कारण देश भर में मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे भारी बारिश की स्थिति बन रही है. पहाड़ी राज्यों के कुछ जिलों में तो बड़े-बड़े ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है, जो फसलों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

दिल्ली-यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी 5 जून को मौसम का रुख कड़ा रहने वाला है. मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिल्ली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और हवाएं चल सकती हैं. तापमान की बात करें तो दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग का हाई अलर्ट जारी

वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य के कई जिलों में भारी तबाही मचाने वाली आंधी और बारिश का अलर्ट है. उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, बिजनौर, बरेली, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, उन्नाव, कन्नौज, फिरोजाबाद और औरैया में मौसम विभाग ने हाई अलर्ट पर रहने को कहा है. इन जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवाएं चलेंगी. राजधानी लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

बिहार-झारखंड में वज्रपात का खतरा

बिहार में मानसून की सक्रियता के कारण 5 और 6 जून को भारी बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा. बिहार के प्रमुख जिलों जैसे पटना, गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरनगर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और अररिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. यहां भी हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे रहने वाली है. पटना में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

हो सकती है ओलों की बारिश

पड़ोसी राज्य झारखंड में भी 5 से 7 जून तक मौसम का कहर देखने को मिल सकता है. रांची, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. झारखंड के कुछ हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं. रांची में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है.

प्रमुख शहरों के तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 37°C 29°C
मुंबई 33°C 31°C
चेन्नई 37°C 29°C
कोलकाता 37°C 28°C
लखनऊ 39°C 30°C
पटना 39°C 29°C
रांची 36°C 26°C
भोपाल 35°C 26°C
जयपुर 36°C 26°C
शिमला 25°C 17°C
नैनीताल 27°C 20°C

पहाड़ी राज्यों में विशेष चेतावनी

पहाड़ों पर घूमने जाने की योजना बना रहे लोगों को अभी अपनी यात्रा टाल देनी चाहिए. उत्तराखंड में 5 और 6 जून को बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश में भारी बारिश और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले तूफान का अलर्ट है. देहरादून में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

हिमाचल में 75 होगी हवाओं की रफ्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा में भी भारी बारिश और 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है. मनाली में कल पारा बहुत नीचे गिर जाएगा, जहां अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान केवल 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जम्मू-कश्मीर में भी 5 से 7 जून तक अनंतनाग, डोडा, जम्मू, पुंछ, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी और कठुआ में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है.

बंगाल में भी होगी भारी बारिश 

पश्चिम बंगाल में 5 से 7 जून के बीच अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, बांकुड़ा, बीरभूम, दुर्गापुर, मालदा, कूचबिहार, मुर्शिदाबाद और कलिम्पोंग में भारी बारिश होगी. कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

पंजाब के संगरूर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, पठानकोट, अमृतसर, बरनाला, मनसा, गुरदासपुर, होशियारपुर और जालंधर में भी 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है. 

राजस्थान में चलेगी आंधी

राजस्थान के जयपुर, चुरू, हनुमानगढ़, अजमेर और चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी. जयपुर में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

MP में 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, सागर और विदिशा सहित कई जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भोपाल में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

दक्षिण भारत में दिख सकता है मानसून का उग्र रूप

पूर्वोत्तर के असम में गुवाहाटी और जोरहाट समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. दक्षिण भारत के केरल में मानसून का सबसे उग्र रूप दिख सकता है, जहां कोझिकोड, इडुक्की और वायनाड में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी चलने की संभावना है. तमिलनाडु के चेन्नई, कन्याकुमारी और कोयंबटूर में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather News: रुद्रप्रयाग में मौसम का मिजाज बदला, केदारनाथ यात्रा के बीच झमाझम बारिश

Continue reading on the app

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi: Petrol Diesel Price | Oil Crisis | LPG | War Impact on India

#petroldieselprice #lpgcrisis #oilcrisis #pmmodi #rahulgandhi #bhaiyajikahin #prateektrivedi राहुल की भविष्यवाणी, "आर्थिक सुनामी"? राहुल को इमरजेंसी का डर, सियासी बवंडर! देखिए प्रतीक त्रिवेदी के साथ भैयाजी कहिन LIVE???? Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi: Petrol Diesel Price | Oil Crisis | LPG | War Impact on India News18 App Link: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ Watch News18 India LIVE for the latest Hindi live news, breaking news, and top headlines, including updates like Delhi fire accident today, Nepal Rabi Lamichhane in India, Rabi Lamichhane Ayodhya visit, Operation Delta Hunt in Ahmedabad, Illegal Bangladeshi Immigrants, Bihar hospital fire, Rahul Gandhi Uttarakhand visit, Delcy Rodríguez meets PM Modi, Delcy Rodríguez india visit, Britain foreign minister Yvette Cooper in Delhi, EAM S Jaishankar, Vision 2035, Suryakumar Yadav, T20, BCCI, Surya Hatyakand, Ghaziabad and Khoda case, Khan Sir coaching fire incident, PM Modi news, CM Yogi news, अखिलेश यादव, Mamata Banerjee, Suvendu Adhikari, TMC politis, West Bengal, and public issues such as NEET paper leak case, international news including Iran-Israel conflict, US-Iran tensions, Russia-Ukraine war, Lebanon, NATO, Hezbollah, Gulf war, and global leaders like Putin, Trump, and Netanyahu, along with business and lifestyle updates on stock market trends, petrol, diesel, oil, crude prices, gold and silver rates, and weather news including storms, heatwaves, rain alerts, and El Niño effect; stay updated with the latest news only on News18 India LIVE.

Continue reading on the app

  Sports

हीरो बनने की जल्दबाजी पर लगाम! उप-कप्तानी जाने के बाद डिफेंस पर ध्यान, ऋषभ पंत पर गंभीर की पैनी नजर

rishabh pant gautam gambhir: ऋषभ पंत अफगानिस्तान के खिलाफ करियर का 50वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. इस टेस्ट मैच से पहले उन्हें टीम इंडिया के हेड कोच से सलाह मिली है. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारत की ट्रेनिंग के दौरान पंत अपनी बॉडी लैंग्वेज और इरादों में ज्यादा संयमित नजर आए. Thu, 4 Jun 2026 19:52:54 +0530

  Videos
See all

Faridabad Crane Collapse: फरीदाबाद में क्रेन गिरी...मौत | Flyover Accident | Dead | Rescue Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T15:15:02+00:00

Rajasthan Weather Updates Today: धूल भरी आंधी ने मचाई तबाही! Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T15:15:34+00:00

अपने ही सांसद हुए ट्रंप के खिलाफ [U.S. House votes to limit Trump's Iran war powers] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T15:05:10+00:00

Faridabad Crane Collapse LIVE: फरीदाबाद में क्रेन गिरी...मौत | Flyover Accident | Rescue Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T15:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers