Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड का सिर्फ मिनिमम ड्यू भरना क्यों पड़ सकता है महंगा, समझिए पूरा गणित
क्रेडिट कार्ड का बिल आने पर ज्यादातर लोगों के सामने दो रकम दिखाई देती हैं- एक कुल बकाया और दूसरी मिनिमम अमाउंट ड्यू (Minimum Amount Due)। कई बार पैसों की कमी होने पर लोग सिर्फ मिनिमम ड्यू भरकर बाकी रकम अगले महीने के लिए छोड़ देते हैं। इससे तत्काल डिफॉल्ट से तो बचा जा सकता है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना आपकी वित्तीय स्थिति पर भारी पड़ सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह विकल्प सिर्फ आपात स्थिति के लिए है, इसे आदत नहीं बनाना चाहिए।
मिनिमम ड्यू भरने से तुरंत नहीं गिरता क्रेडिट स्कोर
अगर आप तय तारीख तक कम से कम मिनिमम ड्यू का भुगतान कर देते हैं, तो आमतौर पर इसे भुगतान चूक नहीं माना जाता। इसलिए एक-दो बार ऐसा करने से आपका क्रेडिट स्कोर तुरंत खराब नहीं होता। यही वजह है कि कई लोग इसे सुरक्षित विकल्प समझ लेते हैं।
असल नुकसान बकाया रकम पर शुरू होता
मिनिमम ड्यू भरने के बाद बची हुई राशि अगले बिलिंग साइकिल में चली जाती है। इस रकम पर बैंक ऊंची ब्याज दर से ब्याज वसूलते हैं, जो कई अन्य प्रकार के लोन से कहीं अधिक होती है। अगर हर महीने सिर्फ मिनिमम ड्यू भरते रहे तो ब्याज लगातार बढ़ता जाएगा और कर्ज तेजी से बढ़ सकता है।
क्रेडिट यूटिलाइजेशन भी बढ़ाता है जोखिम
बैंक और वित्तीय संस्थान सिर्फ समय पर भुगतान ही नहीं देखते, बल्कि यह भी देखते हैं कि आपने अपनी कुल क्रेडिट लिमिट का कितना हिस्सा इस्तेमाल किया है। यदि लंबे समय तक बकाया राशि ज्यादा रहती है तो क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो बढ़ जाता है। इससे भविष्य में आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है।
कर्ज चुकाने में लग सकता है लंबा समय
मिनिमम ड्यू का उद्देश्य आपका खाता सक्रिय रखना है, न कि कर्ज जल्दी खत्म करना। हर महीने मूल रकम का छोटा हिस्सा ही चुकता होता है, जबकि ब्याज लगातार जुड़ता रहता है। ऐसे में पूरा बकाया चुकाने में कई महीने या साल भी लग सकते हैं।
कब करें इसका इस्तेमाल
- मेडिकल इमरजेंसी या अचानक आर्थिक परेशानी में ही मिनिमम ड्यू का विकल्प चुनें।
- इसे नियमित भुगतान का तरीका न बनाएं।
- कोशिश करें कि हर महीने पूरा क्रेडिट कार्ड बिल समय पर चुका दें।
- इससे ब्याज नहीं लगेगा और क्रेडिट प्रोफाइल भी मजबूत बनी रहेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, क्रेडिट कार्ड को उधार लेने का नहीं बल्कि भुगतान का माध्यम मानकर इस्तेमाल करना बेहतर होता है। मिनिमम ड्यू सिर्फ डिफॉल्ट से बचाने का विकल्प है, सस्ता कर्ज नहीं। इसलिए इसे अंतिम विकल्प के रूप में ही अपनाना समझदारी है।
(प्रियंका कुमारी)
Tata Nexon का नया Camo Edition लॉन्च! ₹9.99 लाख में मिलेंगे कई नए फीचर्स
Tata Motors ने Nexon Camo Edition लॉन्च कर अपनी सबसे पॉपुलर SUV को नया और प्रीमियम लुक दिया है. ₹9.99 लाख की शुरुआती कीमत वाली इस स्पेशल एडिशन SUV में एक्सक्लूसिव कैमो स्टाइलिंग, इंटीग्रेटेड डैशकैम, ADAS, 360° कैमरा और पेट्रोल, डीजल व CNG तीनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं. आखिर स्टैंडर्ड नेक्सॉन से इसमें क्या-क्या अलग है और कौन-सा वेरिएंट सबसे ज्यादा वैल्यू देता है? पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

