Responsive Scrollable Menu

मोदी ने देश को बताया 2036 ओलंपिक की मेजबानी का मजबूत दावेदार, किया ये बड़ा ऐलान

मोदी ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए मजबूत दावेदार है और और इसमें देश की अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पांच से 15 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया जाएगा।

Continue reading on the app

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज वेल्स से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें भारत का पहला मैच लाइव

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी। भारत का पहला मुकाबला वेल्स के खिलाफ होगा। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे शुरू होगा। स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाले इस मुकाबले को लेकर भारतीय हॉकी फैंस में खास उत्साह है। टीम इंडिया जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।

भारत और वेल्स के बीच होने वाला मुकाबला ग्रुप डी के लिहाज से काफी अहम है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और उन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से आगे बढ़ने वाली टीमों की स्थिति उनके शुरुआती मैचों के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगी। भारत को अपने ग्रुप में वेल्स के अलावा इंग्लैंड और पाकिस्तान का सामना भी करना है। इसलिए पहले मैच में जीत हासिल करना टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम हो सकता है।

भारत बनाम वेल्स मैच कब और कहां देखें?

भारत और वेल्स का मुकाबला 15 अगस्त को शाम 4:30 बजे भारतीय समय के अनुसार खेला जाएगा। इस मैच को टीवी पर Star Sports Network पर देखा जा सकता है। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा टीवी दर्शक DD Sports पर भी हॉकी वर्ल्ड कप के मुकाबले देख सकेंगे।

बता दें कि आज वर्ल्ड कप में कुल चार मैच खेले जाने हैं। ग्रुप डी में भारत का मुकाबला वेल्स से होगा, जबकि इसी ग्रुप में इंग्लैंड और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। ग्रुप बी में मेजबान बेल्जियम फ्रांस से खेलेगा और जर्मनी का मुकाबला मलेशिया से होगा। भारतीय टीम के लिए वेल्स के खिलाफ मैच इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसके बाद उसे लगातार मजबूत टीमों का सामना करना है।

भारत का अगला मुकाबला 17 अगस्त को इंग्लैंड से होगा। इसके बाद 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच खेला जाएगा। यानी भारत के पास शुरुआत में ही ग्रुप की सभी प्रमुख टीमों के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है।

भारत के लिए इस बार चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि ग्रुप डी में इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमें मौजूद हैं। पाकिस्तान चार बार वर्ल्ड कप जीत चुका है और छह बार फाइनल खेल चुका है। ऐसे में भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल:

15 अगस्त: भारत vs वेल्स
17 अगस्त: भारत vs इंग्लैंड
19 अगस्त: भारत vs पाकिस्तान

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: केएल राहुल का शॉट श्रीलंकाई खिलाड़ी के सिर पर लगा, मैदान से ले जाना पड़ा बाहर

KL Rahul- Nishan Madhushka: क्रिकेट में हेलमेट क्यों इतना जरूरी है, इस खबर में उसका एक और उदाहरण है. मामला गॉल टेस्ट से जुड़ा है. Sat, 15 Aug 2026 12:13:21 +0530

  Videos
See all

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CM साय का संबोधन | Independence Day 2026 | Chhattisgarh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T07:15:55+00:00

PM Modi Speech In 2014: जब पहली बार पीएम मोदी किया था लाल किले से संबोधन | Independence Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T07:13:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers