Responsive Scrollable Menu

एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत: हरदीप पुरी

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। भारत में एक वर्ष में बिकने वाले कुल वाहनों में से अगर एथेनॉल संचालित वाहनों की हिस्सेदारी अगर एक प्रतिशत हो जाए तो देश एक एथेनॉल सप्लाई ईयर में करीब 195 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की बचत कर सकता है। यह बयान केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को दिया।

राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाजार में फ्लेक्स-फ्यूल मोबिलिटी की शुरुआत आयातित जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने और स्वच्छ परिवहन विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ने के भारत के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पुरी ने कहा, “यह कदम न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा बल्कि घरेलू स्तर पर उत्पादित जैव ईंधनों को बढ़ावा देने की सरकार की व्यापक रणनीति को भी समर्थन देगा।”

मंत्री ने आगे कहा कि बड़े पैमाने पर फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की शुरुआत आज से हो गई है। साथ ही उन्होंने परिवहन क्षेत्र में एथेनॉल-आधारित ईंधनों के उपयोग को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का भी जिक्र कियाय़

उन्होंने घोषणा की कि ई85 ईंधन, जिसमें पेट्रोल के साथ 85 प्रतिशत तक इथेनॉल मिलाया जाता है, देश भर के निर्दिष्ट ईंधन वितरण केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

पुरी के अनुसार, ई85 ईंधन पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में काफी सस्ता होगा, जिससे यह उपभोक्ताओं के लिए एक आकर्षक और किफायती विकल्प बन जाएगा।

पुरी ने बताया, एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को अधिक अपनाने से कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के लिए भारत के आयात बिल में काफी कमी आ सकती है, साथ ही घरेलू स्तर पर उत्पादित इथेनॉल की अतिरिक्त मांग भी पैदा हो सकती है।

जीवाश्म ईंधन आयात को कम करने, कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने और जैव ईंधन मूल्य श्रृंखला के माध्यम से किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर प्रदान करने की अपनी रणनीति के तहत भारत पेट्रोल में एथेनॉल का मिश्रण लगातार बढ़ा रहा है।

इस बीच, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले महीने स्वदेशी एथेनॉल आधारित चूल्हे की तकनीक का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की तुलना में कम लागत पर खाना पकाने के लिए उपयुक्त लौ उत्पन्न कर सकती है।

25 मई को नागपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, गडकरी ने कहा कि यह नई तकनीक खाना पकाने के लिए उपयुक्त लौ उत्पन्न करने के लिए एथेनॉल और पानी के मिश्रण का उपयोग करती है।

मंत्री ने कहा, “पानी में 7 प्रतिशत इथेनॉल मिलाकर चूल्हे जैसी लौ उत्पन्न की जा सकती है, और यह खाना पकाने की गैस से भी सस्ती है। यह हमारे देश में ही विकसित की गई है।”

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, जानिए बिजनेस से लेकर बैकग्राउंड तक सबकुछ

Gauri Spratt Net Worth: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान जल्द गौरी से शादी करने वाले हैं. इसके साथ ही हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है कि गौरी क्या करती हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है. लोग गौरी स्प्रैट की प्रोफेशनल लाइफ और नेटवर्थ को जानने के लिए बेताब हैं. इसके अलावा लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर गौरी कौन हैं और क्या काम करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी स्प्रैट एक सफल बिजनेसवुमन हैं और उन्होंने अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी अनुमानित नेटवर्थ करोड़ों में हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

गौरी स्प्रैट कहां की रहने वाली हैं?

गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं. वहीं, उनकी मां रीटा स्प्रैट बेंगलुरु में एक सैलून चलाती थीं और इसी वजह से गौरी भी ब्यूटी और स्टाइलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई ब्लू माउंटेन स्कूल से की थी. गौरी को पढ़ाई के दौरान ही उन्हें फैशन और क्रिएटिव फील्ड में इंटरेस्ट आने लगा था. इसके बाद वह आगे पढ़ाई के लिए लंदन का चली गई थी. यहां पर उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी पढ़ाई की. 

गौरी का फैमिली बैकग्राउंड है खास

गौरी स्प्रैट का फैमिली बैकग्राउंड भी काफी दिलचस्प माना जाता है. वह एंग्लो-इंडियन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं, जबकि उनकी मां पंजाबी-आयरिश फैमिली से आती हैं. आमिर खान ने एक इंटरव्यू में उनकी फैमिली हिस्ट्री को लेकर बताया था. एक्टर ने बताया था कि गौरी के दादा ब्रिटिश मूल के थे, लेकिन उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीयों का साथ दिया था. यही वजह है कि गौरी की फैमिली इंडियन को फॉरेन कल्चर का एक अनोखा मेल माना जाता है. उनकी पर्सनैलिटी में भी इस डिफरेंट बैकग्राउंड की झलक दिखाई देती है.

क्या करती हैं गौरी स्प्रैट?

आपको बता दें कि गौरी स्प्रैट सिर्फ बॉलीवुड सुपरस्टार की पार्टनर नहीं हैं, बल्कि एक इंडिपेंडेंट और सेक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह बिजनेस से जुड़ी हुई हैं और हेयरड्रेसिंग इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मुंबई में एक बीब्लंट सैलून की मालिक भी हैं. उनका ब्यूटी और स्टाइलिंग इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम है. इस फील्ड में उन्होंने अपनी बड़ी पहचान बनाई है. इसके अलावा बताया जाता है कि वह लंबे समय से आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ी हुई हैं. दोनों एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं, हालांकि उनके रिलेशन की चर्चा पिछले एक साल से ज्यादा समय से हो रही है.

ये भी पढ़ें: 6 फीट से ज्यादा लंबा, MMA फाइटर और लाखों की कमाई... कौन है राम चरण का विदेशी बॉडीगार्ड Kevin Kunta?

कितनी है गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ?

अब बात करते हैं गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ (Gauri Spratt Networth) कितनी है. आमिर खान संग शादी की खबर सामने आने के बाद लोगों का गौरी के बारे में जानने का इंटरेस्ट बढ़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 8 करोड़ रुपये से 12 करोड़ रुपये के बताई जाती है. उनकी कमाई का मेन सोर्स सैलून और ब्यूटी बिजनेस बताया जाता है. हालांकि गौरी ने कभी पब्लिकली अपनी प्रोपर्टी या कमाई के बारे में नहीं बताया है. लेकिन विभिन्न रिपोर्ट्स में उनकी फाइनेंशियल सिचुएशन को काफी मजबूत बताई जाती है. 

गौरी एक सात साल के बच्चे की मां भी हैं

गौरी स्प्रैट हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक चर्चा से दूर रखना पसंद करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पहले शादी हो चुकी है और उनका एक सात साल का बच्चा भी है. ऐसे में आमिर खान के साथ उनकी अब यह दूसरी शादी होगी. दिलचस्प बात यह है कि लगातार सुर्खियों में रहने के बावजूद गौरी ने खुद को सोशल मीडिया की चकाचौंध से काफी हद तक दूर रखा है. यही वजह है कि लोगों की दिलचस्पी उनके बारे में और बढ़ गई है. आज गौरी एक सफल बिजनेसवुमन के साथ-साथ करोड़ों की नेटवर्थ की मालकिन हैं.

ये भी पढ़ें: 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई को करेंगे शादी?

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में कुलदीप यादव का प्लेइंग-11 से कटेगा पत्ता? जगह लेने के ये दावेदार

India Probable Playing 11 vs Afghanistan Test: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया. इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर भी मौजूद रहे. इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 को लेकर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि टीम की पुरानी रणनीति को देखते हुए प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव की जगह बनती नहीं दिख रही है. Wed, 3 Jun 2026 23:25:26 +0530

  Videos
See all

HELLY SHAH: हेली शाह का ग्लैमरस अंदाज देखा ? #hellyshah #entertainment #shortsvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T18:15:55+00:00

BOBBY DEOL: बांद्रा में नजर आए बॉबी देओल #bobbydeol #shorts #ytshorts #entertainment #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T18:15:35+00:00

Anjana Om Kashyap | Mamata Banerjee पार्टी बचाएंगी या भतीजा ? #blackandwhite #shorts #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T18:17:22+00:00

थार चालक का कारनामा CCTV में कैद #mathura #viralvideo #shorts #petrolpump #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T18:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers