Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, जानिए बिजनेस से लेकर बैकग्राउंड तक सबकुछ
Gauri Spratt Net Worth: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान जल्द गौरी से शादी करने वाले हैं. इसके साथ ही हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है कि गौरी क्या करती हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है. लोग गौरी स्प्रैट की प्रोफेशनल लाइफ और नेटवर्थ को जानने के लिए बेताब हैं. इसके अलावा लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर गौरी कौन हैं और क्या काम करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी स्प्रैट एक सफल बिजनेसवुमन हैं और उन्होंने अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी अनुमानित नेटवर्थ करोड़ों में हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
गौरी स्प्रैट कहां की रहने वाली हैं?
गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं. वहीं, उनकी मां रीटा स्प्रैट बेंगलुरु में एक सैलून चलाती थीं और इसी वजह से गौरी भी ब्यूटी और स्टाइलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई ब्लू माउंटेन स्कूल से की थी. गौरी को पढ़ाई के दौरान ही उन्हें फैशन और क्रिएटिव फील्ड में इंटरेस्ट आने लगा था. इसके बाद वह आगे पढ़ाई के लिए लंदन का चली गई थी. यहां पर उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी पढ़ाई की.
गौरी का फैमिली बैकग्राउंड है खास
गौरी स्प्रैट का फैमिली बैकग्राउंड भी काफी दिलचस्प माना जाता है. वह एंग्लो-इंडियन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं, जबकि उनकी मां पंजाबी-आयरिश फैमिली से आती हैं. आमिर खान ने एक इंटरव्यू में उनकी फैमिली हिस्ट्री को लेकर बताया था. एक्टर ने बताया था कि गौरी के दादा ब्रिटिश मूल के थे, लेकिन उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीयों का साथ दिया था. यही वजह है कि गौरी की फैमिली इंडियन को फॉरेन कल्चर का एक अनोखा मेल माना जाता है. उनकी पर्सनैलिटी में भी इस डिफरेंट बैकग्राउंड की झलक दिखाई देती है.
क्या करती हैं गौरी स्प्रैट?
आपको बता दें कि गौरी स्प्रैट सिर्फ बॉलीवुड सुपरस्टार की पार्टनर नहीं हैं, बल्कि एक इंडिपेंडेंट और सेक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह बिजनेस से जुड़ी हुई हैं और हेयरड्रेसिंग इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मुंबई में एक बीब्लंट सैलून की मालिक भी हैं. उनका ब्यूटी और स्टाइलिंग इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम है. इस फील्ड में उन्होंने अपनी बड़ी पहचान बनाई है. इसके अलावा बताया जाता है कि वह लंबे समय से आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ी हुई हैं. दोनों एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं, हालांकि उनके रिलेशन की चर्चा पिछले एक साल से ज्यादा समय से हो रही है.
ये भी पढ़ें: 6 फीट से ज्यादा लंबा, MMA फाइटर और लाखों की कमाई... कौन है राम चरण का विदेशी बॉडीगार्ड Kevin Kunta?
कितनी है गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ?
अब बात करते हैं गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ (Gauri Spratt Networth) कितनी है. आमिर खान संग शादी की खबर सामने आने के बाद लोगों का गौरी के बारे में जानने का इंटरेस्ट बढ़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 8 करोड़ रुपये से 12 करोड़ रुपये के बताई जाती है. उनकी कमाई का मेन सोर्स सैलून और ब्यूटी बिजनेस बताया जाता है. हालांकि गौरी ने कभी पब्लिकली अपनी प्रोपर्टी या कमाई के बारे में नहीं बताया है. लेकिन विभिन्न रिपोर्ट्स में उनकी फाइनेंशियल सिचुएशन को काफी मजबूत बताई जाती है.
गौरी एक सात साल के बच्चे की मां भी हैं
गौरी स्प्रैट हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक चर्चा से दूर रखना पसंद करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पहले शादी हो चुकी है और उनका एक सात साल का बच्चा भी है. ऐसे में आमिर खान के साथ उनकी अब यह दूसरी शादी होगी. दिलचस्प बात यह है कि लगातार सुर्खियों में रहने के बावजूद गौरी ने खुद को सोशल मीडिया की चकाचौंध से काफी हद तक दूर रखा है. यही वजह है कि लोगों की दिलचस्पी उनके बारे में और बढ़ गई है. आज गौरी एक सफल बिजनेसवुमन के साथ-साथ करोड़ों की नेटवर्थ की मालकिन हैं.
ये भी पढ़ें: 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई को करेंगे शादी?
एआई बड़ा जोखिम; कानूनी, वित्तीय के साथ प्रतिष्ठा को पैदा कर सकता है चुनौतियां : विप्रो
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अपनाने को सबसे बड़ा व्यापार जोखिम बताया है और कहा है कि एआई सिस्टम से पैदा होने वाले खराब एल्गोरिदम, पूर्वाग्रह, नियामक अनिश्चितताएं और अनपेक्षित परिणाम कंपनी के सामने कानूनी, वित्तीय और प्रतिष्ठा संबंधी चुनौतियों को पेश कर सकते हैं।
वित्त वर्ष 26 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में विप्रो ने कहा कि वह अपने आंतरिक परिचालन और क्लाइंट सॉल्यूशंस में जनरेटिव एआई और ऑटोनोमस एआई टेक्नोलॉजी को तैनात कर रहे हैं। हालांकि, यह टेक्नोलॉजी अभी अनिश्चित है और तेजी से बदल रही है।
विप्रो ने रिपोर्ट में कहा, एआई टेक्नोलॉजी का विकास, अपनाना और उपयोग अनिश्चित और परिवर्तनशील बना हुआ है, और हम एआई केंद्रित सॉल्यूशंस को सफलतापूर्वक विकसित, तैनात या विस्तारित और अपेक्षित लाभों को प्राप्त करने में शायद सक्षम नहीं हों।
कंपनी ने चेतावनी दी कि एआई टेक्नोलॉजी में इनोवेशन करने या उन्हें प्रभावी ढंग से एकीकृत करने में असमर्थता, या ऐसी टेक्नोलॉजी के अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन न कर पाने से उसकी प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति, परिचालन दक्षता और वित्तीय प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विप्रो ने कहा कि सीमित मानवीय हस्तक्षेप के साथ संचालित एआई प्रणालियों से अनपेक्षित परिणाम और परिचालन संबंधी कमियों की संभावना बढ़ जाती है।
इससे तरह की कमियों से प्रोजेक्ट में देरी, कॉन्ट्रैक्ट के दायित्व पूरे न कर पाना, ग्राहकों के साथ विवाद और बिजनेस के जाने का खतरा पैदा हो सकता है।
कंपनी ने यह भी बताया कि ग्राहकों द्वारा एआई-आधारित ऑटोमेशन और सेल्फ-सर्विस टूल्स को तेजी से अपनाने से कुछ पारंपरिक आईटी सेवाओं की मांग कम हो सकती है, जिससे कीमतों, लाभ मार्जिन और समग्र सेवा मिश्रण पर दबाव पड़ सकता है।
कंपनी के अनुसार, एआई को अपनाने से कानूनी और नियामक जोखिम भी बढ़ रहे हैं।
विप्रो ने कहा कि ग्राहक एआई तैनाती से संबंधित मजबूत संविदात्मक सुरक्षा उपायों की मांग कर सकते हैं, जिनमें वारंटी, क्षतिपूर्ति, लेखापरीक्षा अधिकार और बौद्धिक संपदा स्वामित्व, डेटा उपयोग, साइबर सुरक्षा, नियामक अनुपालन और एआई-जनरेटेड आउटपुट से संबंधित दायित्व शामिल हैं।
कंपनी ने चेतावनी दी है कि यदि एआई-आधारित सॉल्यूशंस से ग्राहकों, उनके उपभोक्ताओं या अन्य थर्ड पार्टी को नुकसान पहुंचता है, तो उसे नियामक जांच, मुकदमेबाजी, वित्तीय देनदारियों, प्रतिष्ठा को नुकसान और अनुपालन लागत में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है।
एआई से संबंधित चिंताओं के साथ-साथ, विप्रो ने एडवांस साइबर हमलों से उत्पन्न बढ़ते खतरे का भी जिक्र किया।
कंपनी ने कहा कि डीपफेक बनाने के लिए उन्नत एआई मॉडल के दुर्भावनापूर्ण उपयोग और एआई-संचालित सोशल इंजीनियरिंग हमलों ने साइबर खतरे के दायरे को काफी हद तक बढ़ा दिया है।
इससे विप्रो और उसके थर्ड पार्टी विक्रेताओं दोनों को डेटा उल्लंघन, रैंसमवेयर घटनाओं और अन्य साइबर सुरक्षा हमलों के बढ़ते जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है।
कंपनी ने भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं को भी भविष्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण चुनौतियों के रूप में बताया।
विप्रो ने कहा कि बदलते टैरिफ और व्यापार नीतियां, भू-राजनीतिक तनाव और उन क्षेत्रों में संघर्ष जहां वह या उसके ग्राहक काम करते हैं, व्यवसायिक विकास को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित कर सकते हैं।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















