Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

12 अरब डॉलर का सोना बेचने की अफवाहों पर आया RBI का जवाब, जानें क्या है पूरी सच्चाई

RBI Gold Reserves: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को उन खबरों का खंड किया जिनमें दावा किया गया था कि आरबीआई ने अपना सोना बेचा है. इन मीडिया रिपोर्ट्स पर रिजर्व बैंक ने साफ किया कि उसके पास मौजूद सोने के भंडार में कोई कमी नहीं आई है. साथ ही ये पूरी तरह से सुरक्षित भी है. इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने लोगों से ऐसी सूचनाओं पर भरोसा न करने की सलाह दी है.

चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आरबीआई द्वारा सोने बेचने की अफवाहें आने के बाद रिजर्व बैंक ने इसे लेकर सफाई दी. ये अफवाह ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के आने के बाद पैदा हुई. ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स के अनुमानों के हवाले से इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि 22 मई को खत्म हुए दो हफ्तों के दौरान, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में गिरावट आई है. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया कि इस गिरावट के बीच आरबीआई ने करीब 12 अरब डॉलर का सोना बेच है. इसके बाद ये खबर तेजी से सोशल मीडिया में फैल गई. जिससे लोगों के अंदर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई.

RBI के पास कितना है सोना का भंडार?

इन अफवाहों के बाद रिजर्व बैंक और इंडिया ने एक प्रेस रिलीज जारी की. जिसमें साफ कहा गया कि आरबीआई द्वारा सोना बेचने की खबरें पुरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं. आरबीआई ने कहा कि केंद्रीय बैंक के पास कुल 880.52 मीट्रिक टन फिजिकल सोने का भंडार मौजूद है इसमें इसमें एक ग्राम की भी कमी नहीं आई है. 

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 3 अप्रैल 2026 को खत्म हुए सप्ताह से लेकर अब तक भारत का स्वर्ण भंडार इसी स्तर यानी 880.52 टन पर बना हुआ है. जो मार्च के आखिरी दिनों में 880.34 टन था. अप्रैल की शुरुआत में इसमें थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 880.52 टन हो गया. उसके बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है ये बिल्कुल स्थिर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: रिजर्व बैंक (RBI) ने सोना बिक्री की ख़बर का किया खंडन, कहा कुछ नहीं बेचा

आम लोगों को आरबीआई की सलाह

इसके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक और अनऑफिशियल खबरों पर बिल्कुल भरोसा न करें. बता दें कि आईबीआई ने हर महीने आने वाले अपने मंथली बुलेटिन में अपने सोने के भंडार से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी साझा करता है. इसके साथ ही ये जानकारी आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी की जाती है.

ये भी पढ़ें: RBI का बड़ा एक्शन! यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया रद्द

Continue reading on the app

Explainer: बॉबी देओल की 'बंदर' से जुड़ी जानिए हर बात, रिलीज डेट, स्टोरी, स्टारकास्ट फीस, बजट, विवाद, OTT और बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन

Bandar Explainer: बॉबी देओल (Bobby Deol) पिछले कुछ साले से अपने कमबैक को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. उन्होंने रणबीर कपूर की 'एनिमल' फिल्म में अपने दमदार निगेटिव किरदार से सबका दिल जीत लिया था. इसी के साथ अब लॉर्ड बॉबी यानी बॉबी देओल बंदर (Bandar) फिल्म में अपने दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं. 'बंदर' (Bandar/Monkey in a Cage) 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया है, जो अपनी अलग तरह की और सोसाइटी से जुड़े मुद्दों पर बेस्ड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

फिल्म रिलीज से पहले ही कई वजहों से चर्चा में है. कहीं इसकी स्टोरी को लेकर बहस छिड़ी हुई है तो कहीं बॉबी देओल के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ हो रही है. ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं. ऐसे में आइए जानते हैं 'बंदर' से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

कब रिलीज होगी 'बंदर'?

बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसको लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब आखिरकार यह ऑडियंस के लिए रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का थीम काफी सीरियस और सेंसिटिव बताई जा रही है, इसलिए इसे अनुराग कश्यप की सबसे खास फिल्मों में से एक माना जा रहा है.

फिल्म की स्टोरी किस बारे में है?

'बंदर' की स्टोरी एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी लाइफ एक आरोप लगने के बाद पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म दिखाती है कि किस तरह कभी-कभी किसी शख्स को बिना पूरी जांच और निष्पक्ष सुनवाई के सोसाइटी और सिस्टम के सामने चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म किसी रियल लाइफ इंसिडेंट पर बेस्ड नहीं है, लेकिन यह कई रियल इंसिडेंट और ऐसी खबरों से इंस्पायर है जिनमें लोगों को कानूनी प्रक्रियाओं और आरोपों की वजहों से मुश्किल सिचुएशन का सामना करना पड़ा. फिल्म जस्टिस सिस्टम, जेलों कीजर्जर हालत और सामाजिक धारणा जैसे मुद्दों को भी छूती है.

आपको बता दें कि इस फिल्म की स्टोरी 'पाताल लोक' वेब सीरीज फेम सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है. यही वजह है कि फिल्म के लेखन को लेकर ऑडियंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

बंदर की स्टारकास्ट 

बंदर फिल्म में बॉबी देओल मैन लीड में है. उनके अलावा कई दमदार कलाकार भी नजर आएंगे.

बॉबी देओल

सान्या मल्होत्रा

सपना पब्बी

सबा आज़ाद

इंद्रजीत सुकुमारन

राज बी. शेट्टी

जितेंद्र जोशी

रिद्धि सेन

अनुराग कश्यप की फिल्मों की खासियत हमेशा से दमदार कलाकार रहे हैं और 'बंदर' में भी यही देखने को मिल रहा है.

बंदर के लिए किस स्टार ने कितनी फीस ली?

फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म के लिए ज्यादा फीस बॉबी देओल को मिली है.

अनुमानित फीस इस प्रकार बताई जा रही है:

बॉबी देओल: 5 से 8 करोड़ रुपये

सपना पब्बी: 90 लाख से 1.3 करोड़ रुपये

जितेंद्र जोशी: 1 करोड़ रुपये

सबा आज़ाद: 70 लाख रुपये

सान्या मल्होत्रा: 60 लाख रुपये

रिद्धि सेन: 50 लाख रुपये

राज बी. शेट्टी: 40 लाख रुपये


हालांकि अलग-अलग रिपोर्ट्स में बॉबी देओल की फीस को लेकर अलग आंकड़े भी सामने आए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में यह रकम काफी अधिक बताई गई है, लेकिन इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता कि बॉबी देओल और बाकी के कलाकार को कितनी फीस मिली है. 

कितना है बंदर का बजट?

'बंदर' को अनुराग कश्यप के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट और मार्केटिंग खर्च मिलाकर लगभग 120 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.इस फिल्म की थीम काफी सीरियस है. इसलिए यह किसी भी टिपिकल मसाला एंटरटेनर की तरह नहीं बल्कि कंटेट बेस्ट फिल्म के रूप में बनाई गई है.

बंदर फिल्म का ट्रेलर कैसे है?

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ट्रेलर में बॉबी देओल का एक ऐसा किरदार देखने के लिए मिला जो मानसिक, सोसाइटी और कानूनी स्ट्रगल से गुजर रहा है. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन, दुख और बेबसी ने ऑडियंस का ध्यान खींचा. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बॉबी देओल के करियर की सबसे चैलेंजिंग फिल्मों में से एक बताया है. ट्रेलर के रिलीज होने के शुरुआती 48 घंटों में यूट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले. यही वजह है कि फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है.

फिल्म के गाने और म्यूजिक में क्या है खास?

फिल्म का संगीत कई जाने-माने म्यूजिशियन ने मिलकर तैयार किया है.

म्यूजिक टीम में शामिल हैं:

अमित त्रिवेदी

विशाल मिश्रा

पायल देव

इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं. जिसमें 'क्यों मज़ा आ रहा है', 'पिंजरा' और 'कम ऑन बेबी दिल किसको देगी' शामिल हैं.

'क्यों मज़ा आ रहा है' एक रोमांटिक गीत है, जबकि 'पिंजरा' जेल के माहौल और स्टोरी के इंटेंस को दिखाता है. वहीं डांस नंबर 'कम ऑन बेबी दिल किसको देगी' पहले ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

बंदर फिल्म को लेकर क्या विवाद है?

इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद देखने को मिला. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि फिल्म झूठे आरोपों के मामलों को दिखाकर '#MeToo' जैसे सीरियस मुद्दों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. इसी वजह से इसे कुछ यूजर्स ने 'एंटी-मीटू' और 'प्रो-मेन' फिल्म तक कह दिया. हालांकि मेकर्स इन आरोपों को नाकार दिया है. इस पर अनुराग कश्यप का कहना है कि फिल्म की स्टोरी '#MeToo' आंदोलन से किसी भी तरह से जुड़ी हुई नहीं है. वहीं प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी का कहना है कि फिल्म किसी महिला या पुरुष के फेवर में नहीं बल्कि जस्टिस और निष्पक्ष सुनवाई के फेवर में खड़ी है.

बंदर OTT पर कब और कहां आएगी?

जानकारी के अनुसार, बंदर सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद Netflix पर स्ट्रीमिंग हो सकती है. हालांकि, फिल्म के डिजिटल राइट्स किसे बेचे गए हैं. फिलहाल कहा जा रहा है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ सकती है. आपको बता दें कि इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

बंदर पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 'बंदर' पहले दिन लगभग 2 से 5 करोड़ रुपये के बीच की ओपनिंग कर सकती है. हालांकि फिल्म की असली ताकत इसकी स्टोरी और कंटेंट माने जा रहा है. अगर ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स आता है तो शुरुआती आंकड़ों इससे कहीं ज्यादा बड़े हो सकते हैं. ऐसे में स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता कि पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है.

ये भी पढ़ेंं: Explainer: क्या है रामचरण की Peddi की कहानी? फिल्म की स्टार कास्ट, बजट, फीस से लेकर जानें सबकुछ

Continue reading on the app

  Sports

Harsh Dubey को Team India का बुलावा, Test और ODI में चयन पर बोले, 'मैं अचंभित रह गया'

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले, भारतीय टीम के पूर्व स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने कहा कि घरेलू टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में चुने जाने का एहसास उन्हें किसी सपने जैसा लगा और फिलहाल वे वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इस साल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की जर्सी में आठ मैचों में आठ विकेट लेने वाले दुबे, गुरुवार से शुरू हो रही अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के एकमात्र टेस्ट मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Team India ने Afghanistan Test के लिए लाल गेंद से बहाया पसीना, तैयारी शुरू


विदर्भ के इस स्पिनर ने 27 प्रथम श्रेणी मैचों में 23.26 की औसत से 133 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/36 है। उन्होंने नौ बार पांच विकेट और दो बार दस विकेट लिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 44 पारियों में 25.65 की औसत से 1,027 रन बनाए हैं, जिनमें नौ अर्धशतक शामिल हैं। मैच से पहले जियोस्टार से बात करते हुए हर्ष ने एयरपोर्ट पर उस पल के बारे में बताया जब उन्हें पता चला कि उनका चयन भारतीय टीम में हो गया है। एयरपोर्ट पर उन्हें क्रिकेट के एक सोशल मीडिया पेज के संचालक का फोन आया, जिसमें उन्हें वनडे टीम में चयन की सूचना दी गई।

उन्होंने कहा कि हम एयरपोर्ट पहुंचे और पता चला कि हमारी फ्लाइट एक घंटे लेट हो गई है। तभी मुझे क्रिकेट के एक सोशल मीडिया पेज के संचालक का फोन आया, जिसमें उन्होंने पूछा कि वनडे सीरीज में मेरा नाम देखकर मुझे कैसा लग रहा है। लाउंज में शोर और नेटवर्क की समस्या के कारण मुझे लगा कि वे श्रीलंका ए वनडे ट्राई-सीरीज (जिसमें बाद में उनकी जगह अनुकूल रॉय को शामिल किया गया) की बात कर रहे हैं, इसलिए मैंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने सपने के एक कदम और करीब आ गया हूं और मेरा ध्यान अभी भी आईपीएल पर है।
 

इसे भी पढ़ें: गावस्कर ने IPL Franchise को चेताया, गली के 'सुपरस्टार्स' पर पैसा लगाना पड़ सकता है भारी


उन्होंने आगे बताया कि कॉल खत्म करते ही उन्हें वनडे और टेस्ट टीमों में चयन की सूचना मिलने लगी और वे अचंभित रह गए। उन्होंने कहा कि जैसे ही मैंने कॉल खत्म की, मुझे संदेश मिलने लगे कि मुझे टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में चयन मिल गया है। मैं असमंजस में था क्योंकि टीम की घोषणा अभी-अभी हुई थी, इसलिए मैंने तुरंत ऑनलाइन चेक किया और खबर देखी। सच कहूं तो मुझे यह समझने में कुछ मिनट लग गए कि क्या हुआ है। यहां तक ​​कि जब मुरली सर ने मुझसे पूछा कि टीम में अन्य स्पिनर कौन हैं, तो मैंने उन्हें बताया कि मैंने सिर्फ अपना नाम देखा है। मुझे सचमुच ऐसा लगा जैसे मैं सपना देख रहा हूं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi.
Wed, 03 Jun 2026 14:58:28 +0530

  Videos
See all

Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire: सिस्टम की भेंट...चढ़ गयी 21 जानें! | Delhi Fire | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T10:17:25+00:00

Mamata Banerjee Viral Video | जब नेताओं को लगी गर्मी पंखा करने लगीं ममता बनर्जी! | #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T10:06:27+00:00

Breaking News: मालवीय नगर आग मामले में पुलिसिया कार्रवाई, जानिए किसकी लापरवाही से सुलग उठी दिल्ली? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T10:08:10+00:00

Patiala House Court में पहुंचीं Jacqueline Fernandez, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T10:07:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers