योग से बुढ़ापे में रहेंगे स्वस्थ, आयुष मंत्रालय ने बताए बढ़ती उम्र में योगाभ्यास के फायदे
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस 2026 अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है। इस बार का योग दिवस खासतौर पर बढ़ती उम्र’ को लेकर केंद्रित है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उम्र कोई बाधा नहीं, बल्कि यह सिर्फ एक नंबर है। असली महत्व इस बात का है कि आप कैसे जी रहे हैं, कितनी सक्रियता के साथ दिन बिता रहे हैं और जीवन के हर पल में कितने जागरूक हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बुढ़ापे को योगासन के अभ्यास के साथ सेहतमंद बनाया जा सकता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, स्वस्थ बुढ़ापे की नींव रोजाना सक्रिय रहने से पड़ती है। योग इस दिशा में बेहद कारगर साबित हो रहा है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक ताकत, संतुलन, लचीलापन और मानसिक शांति तीनों बढ़ते हैं। इससे न सिर्फ उम्र बढ़ने से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं, बल्कि जीवन अधिक ऊर्जावान और खुशहाल बनता है।
योग एक्सपर्ट्स बताते हैं, योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि जीवनशैली है। परिवार की देखभाल के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। कई लोग उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक कमजोरी, जोड़ों के दर्द, तनाव और नींद की समस्या का सामना करते हैं। योग इन सभी को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में मदद करता है। आसन, प्राणायाम और ध्यान के जरिए शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाया जा सकता है।
योगासन के कई शारीरिक फायदे हैं, इससे मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर का संतुलन बना रहता है। गिरने का खतरा कम होता है। तनाव, चिंता और डिप्रेशन घटता है। मन शांत रहता है और याददाश्त तेज होती है। नियमित योगाभ्यास से इम्युनिटी बढ़ती है, जिससे उम्र बढ़ने पर होने वाली बीमारियां कम प्रभावित करती हैं।
आयुष मंत्रालय का मानना है कि योग हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है। युवा हों या बुजुर्ग, सभी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इसके लिए घर पर रोजाना 20-30 मिनट योग करने की आदत डालें।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
विश्व साइकिल दिवस पर दिल्ली में रैली का आयोजन, साइकिलिंग को लाइफस्टाइल बनाने की अपील
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के हौज खास में बुधवार को साइकिल रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य साइकिलिंग को परिवहन के एक टिकाऊ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल माध्यम के रूप में बढ़ावा देना था, ताकि स्वच्छ गतिशीलता और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
बीवाईसीएस इंडिया फाउंडेशन की सीईओ भैरवी जोशी ने बताया कि 55 से अधिक शहर बाइसाइकिल मेयर्स के जरिए हमसे जुड़े हुए हैं, जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग को लेकर हमारा मुख्य कार्य जनजागृति करना है। इसके जरिए लोगों को साइकिल के फायदे बताना और इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील करते हैं।
उन्होंने कहा कि साइकिलिंग को सिर्फ एक स्पोर्ट्स एक्टिविटी की दृष्टि से न देखें, बल्कि इसको अपनी लाइफस्टाइल बनाएं। रोजमर्रा के काम के लिए साइकिल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के उप महानिदेशक जगदीश राजेश ने कहा कि साइकिल दिवस पर यह एक अच्छी पहल है और हम सभी इसी के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न सिर्फ अपने शरीर के लिए अच्छी है, बल्कि इसका रोजाना इस्तेमाल करके कहीं न कहीं हम लोग राष्ट्र के लिए योगदान दे सकते हैं।
बाइसाइकिल मेयर दिलीप सभरवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, आज विश्व बाइसाइकिल दिवस है। इसे पूरी दुनिया में मनाया जाता है और आज हम इसे यहां दिल्ली में मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम साइकिल टू वर्क को प्रमोट करें। हम मानते हैं कि साइकिल का आविष्कार परिवहन के साधन के रूप में हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए हम चाहते हैं कि लोग अपने आवागमन के लिए रोजाना साइकिल का इस्तेमाल करें।
दिलीप सभरवाल ने कहा, प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्याएं, शारीरिक परेशानियां और तेल संकट, ऐसी अनेकों दिक्कतों का समाधान साइकिल ही है। साइकिल से हर व्यक्ति न सिर्फ फिट रह सकता है, बल्कि तेल की बचत और हवा स्वच्छ होती है। इसी उद्देश्य के साथ हमने बुधवार को दिल्ली में साइकिल रैली का आयोजन किया है।
--आईएएनएस
डीसीएच/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
























