Middle East Conflict: अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, जवाब में तेहरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें
मिडिल ईस्ट में युद्धविराम की कोशिशों के बीच एक बार फिर तनाव गहरा गया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर से क्षेत्रीय देशों पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है। इसके साथ ही अमेरिकी बलों ने ईरान के केशम द्वीप और गोरुक क्षेत्र में स्थित कई सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई भी की।
अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) के अनुसार, ईरान ने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि अधिकांश मिसाइलों को रास्ते में ही रोक लिया गया। कुवैत की ओर दागी गई दो मिसाइलें लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही निष्क्रिय हो गईं, जबकि बहरीन की ओर बढ़ रही तीन मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीन की वायु रक्षा प्रणालियों ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया।
अमेरिका ने दावा किया कि आत्मरक्षा के तहत ईरान के केशम द्वीप पर मौजूद रडार स्टेशन, ड्रोन कंट्रोल सेंटर और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में ईरान की गतिविधियां क्षेत्रीय सुरक्षा और समुद्री मार्गों के लिए खतरा बन रही थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई आवश्यक हो गई।
दूसरी ओर, ईरानी मीडिया और अधिकारियों ने अमेरिकी हमलों की कड़ी आलोचना की है। ईरान ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए आक्रामक सैन्य कार्रवाई करार दिया है। हालांकि अब तक ईरान की ओर से किसी बड़े नुकसान या हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों देशों के बीच तनाव इसी तरह बढ़ता रहा, तो इसका असर पूरे खाड़ी क्षेत्र की स्थिरता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर पड़ सकता है। फिलहाल दुनिया की नजरें मिडिल ईस्ट के घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं, जहां हालात तेजी से बदल रहे हैं।
कैसे खरीद सकते हैं FASTag का लोकल पास? यहां जानें प्रोसेस और फायदे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
























