Responsive Scrollable Menu

हरमनप्रीत कौर की फिफ्टी गई बेकार, तीसरे T20 मैच में भारत को मिली करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

INDW VS ENGW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 181 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था, मगर इस टारगेट को चेज करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 18.3 ओवर में ही इसे हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इंग्लैंड की ओर से एलिस कैपसी ने 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और उनका पूरा साथ दिया हीदर नाइट ने, जिन्होंने 70 रन बनाए. इसी के साथ अब इस सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है.

भारतीय महिला टीम ने दिया था 181 रनों का लक्ष्य

टॉनडन में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 180 रन बोर्ड पर लगाए. स्मृति मंधाना 8 और शेफाली वर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गईं थीं, जिसके चलते टीम इंडिया को शुरुआत अच्छी नहीं मिल सकी.

मगर फिर यास्तिका भाटिया ने 18 गेंदों पर 32 और जेमिमा रोड्रिक्स ने 19 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और वह 40 गेंद पर 56 रन बनाकर नाबाद लौटीं. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने भी 24 गेंद पर 32 रन बनाए. रिचा घोष 4 गेंद पर 6 रन बनाकर कप्तान के साथ नाबाद लौटीं और इस तरह भारत ने इंग्लैंड के सामने 181 रनों का लक्ष्य तय किया.

6 विकेट से इंग्लैंड ने जीता तीसरा टी-20 मैच

भारतीय महिला टीम के दिए 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. सलामी बल्लेबाज सोफी डंकली 13 गेंद पर 16 और डेनी व्याट होडगे 5 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गईं. फिर एमी जोन्स भी 3 रन पर ही विकेट गंवा बैठी. मगर, फिर चौथे विकेट के लिए एलिस कैप्सी और हीदर नाइट के बीच 137 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारत से ये मैच छीन लिया.

एलिस 43 गेंद पर 82 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के भी लगाए. वहीं हीदर तो 42 गेंद पर 70 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटीं. उनके साथ फ्रेया केम्प भी 2 रन पर नाबाद लौटीं. इस तरह इंग्लैंड की टीम ने 18.3 ओवर में 9 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

2-1 से इंग्लैंड ने जीती सीरीज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. इस सीरीज का पहला मैच भारतीय महिला टीम ने 38 रन से जीता था. मगर, फिर दूसरा मैच इंग्लैंड ने 26 रन से जीता और तीसरा टी-20 मैच 6 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. आपको बता दें, अब दोनों टीमों के बीच लंदन में एक टेस्ट मैच खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: IND VS AFG: 6 जून से खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला

Continue reading on the app

  Sports

40 दिन में 12 मैच… न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ शेड्यूल का किया ऐलान, 7 साल में पहली बार होगा ऐसा

India tour of New Zealand 2026: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली तीनों फॉर्मेट की सीरीज का शेड्यूल ऐलान कर दिया है. 40 दिन के दौरे पर भारत को 12 मैच खेलने हैं. न्यूजीलैंड ने पहले 12 मैचों की फुल फ्लेज सीरीज होस्ट नहीं की है. Wed, 03 Jun 2026 09:02:28 +0530

  Videos
See all

Annamalai To Quits BJP : मिलनाडु की राजनीति में क्यों अहम हैं अन्नामलाई? | Breaking News | Annamalai #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:45:22+00:00

Amruta Fadnavis Viral Video : सीएम की पत्नी का अनोखा अंदाज, सड़क पर चलाया ऑटो! | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:40:22+00:00

Khan Sir Coaching के बाहर छात्रों का प्रदर्शन शुरू, मांग रहे इंसाफ, भारी फोर्स तैनात, खान सर भी दिखे #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:40:34+00:00

Jammu Heavy Rain: कुदरत की ऐसी मार, जम्मू में मच गया हाहाकारJammu Flood Situation #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers