Responsive Scrollable Menu

Shilpa Shinde: 10 साल बाद शिल्पा शिंदे का चौंकाने वाला कबूलनामा, बोलीं- 'प्रोड्यूसर पर लगाया था यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप'

Shilpa Shinde: करीब एक दशक पहले टीवी जगत में खूब चर्चा बटोरने वाला 'भाबीजी घर पर हैं!' विवाद फिर चर्चा में है। इस बार वजह बनी हैं शिल्पा शिंदे, जिन्होंने वर्षों बाद उस मामले को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने पुराने विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

क्या है पूरा मामला?
शिल्पा शिंदे ने बताया कि साल 2016 में शो छोड़ने के बाद उनका प्रोडक्शन हाउस के साथ विवाद बढ़ गया था। उस समय शो के मेकर्स पर कॉन्ट्रैक्ट और बकाया पेमेंट को लेकर आरोप लगे थे। इसी दौरान उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। लेकिन अब एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में शिल्पा ने स्वीकार किया कि ये आरोप सच नहीं थे।

‘मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था’
शिल्पा शिंदे ने बताया कि उस दौर में परिस्थितियां उनके खिलाफ थी और उन्हें कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आ रहा था। उनका कहना था कि लगातार बढ़ते दबाव और समर्थन की कमी के चलते उन्होंने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और उनकी बकाया रकम का भुगतान भी कर दिया गया।

कॉन्ट्रैक्ट को लेकर हुआ था विवाद
शिल्पा ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस उन्हें ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाना चाहता था जिससे वह किसी और प्रोजेक्ट में काम न कर सकें। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके ऊपर दबाव बनाया गया। उनके अनुसार, इसी तनाव के कारण दोनों पक्षों के बीच रिश्ते बिगड़ गए और मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

शो से बाहर निकलने पर बढ़ा विवाद
एक्ट्रेस ने कहा कि उनके शो छोड़ने के बाद उन्हें लेकर कई खबरें आईं। आरोप लगाया गया कि उन्हें शो से निकाल दिया गया था। बाद में उनके एपिसोड्स जल्दी खत्म कर दिए गए और स्थिति और खराब हो गई।

शिल्पा शिंदे ने यह भी कहा कि उन्हें करोड़ों रुपये के लीगल नोटिस मिले और मानसिक दबाव काफी बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि उनके वकील पर भी दबाव बनाया गया था। लंबे विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद बकाया भुगतान भी पूरा किया गया और मामला खत्म हो गया।

यह भी पढ़े-  'डॉन 3' विवाद में नया ट्विस्ट, रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस!

Continue reading on the app

Daily Lemon Water पीने से पहले जानें ये बातें, फायदे की जगह हो सकते हैं ये गंभीर Side Effects

आजकल भीषण गर्मी के बचने के लिए ठंडा नींबू पानी मिल जाए तो मजा आ जाता है। गर्मियों में नींबू पानी ठंडक पाने के लिए अमृत से कम नहीं है। वैसे सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना हेल्दी रुटीन बन गया है। इसे कई महिलाएं वेट लॉस, शरीर को डिटॉक्स करने और दिन की हेल्दी शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है।
कुछ लोग तो इसमें शहद मिलाकर पीने से चेहरे पर बेदाग निखार आता है। इस लेख में बताएंगे कि नींबू पानी पीना सच में फायदेमंद है या इसे कितनी मात्रा में पीना सही होता है।

नींबू पानी पीने के फायदे
नींबू पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। नियमित रूप से संतुलित मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और ताजगी बनी रहती है। पानी में नींबू मिलाने से उसका स्वाद बेहतर हो जाता है, जिससे लोग अधिक मात्रा में तरल पदार्थ पीने के लिए प्रेरित होते हैं। इसके अलावा, विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है और त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाए रखने में भी सहायक होता है। 

क्या वेट लॉस में मदद करता है नींबू पानी?
ऐसे में कुछ महिलाओं का मानना है कि नींबू पानी पीने से वजन तेजी से कम होता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। नींबू अपने आप फैट नहीं जलाता है। लेकिन आप मीठे ड्रिंक्स की जगह बिना चीनी वाला नींबू पानी पीते हैं,तो यह कैलोरी कम करने में मदद करता है और वेट मैनेजमेंट का हिस्सा बन सकता है।

रोज नींबू पानी पीने के साइड इफेक्‍ट्स
नींबू पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग कुछ परेशानियां भी पैदा कर सकता है। जरूरत से ज्यादा या अधिक खट्टा नींबू पानी पीने पर कई महिलाओं को सीने में जलन, अपच, गैस या पेट में असहजता महसूस हो सकती है।
  विशेष रूप से जिन लोगों को एसिडिटी, माइग्रेन या पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। साथ ही, नींबू में मौजूद अम्लीय तत्व दांतों की बाहरी परत को कमजोर कर सकते हैं। ऐसे में नींबू पानी स्ट्रॉ की मदद से पीना और इसके बाद मुंह को सादे पानी से साफ करना एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

नींबू पानी पीने के सही तरीके
नींबू पानी पीने का सही तरीका है इसे पर्याप्त पानी में मिलाकर पिया जा सकता है और इसमें ज्यादा चीनी न डालें। खाली पेट पीना सही नहीं होता है। इसे दिन में किसी भी सम अपनी सुविधा और शरीर प्रतिक्रिया के अनुसार पी सकते हैं।

आखिर हम कह सकते है कि रोज नींबू पानी पीना सही हो सकता है लेकिन इसे चमत्कारी उपाय मानने के जगह संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा समझना ज्यादा जरुरी है। शरीर के संकेतों को समझें और कोई परेशानी फील हो सकती है। 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले भारतीय टीम में होगा बदलाव, आकिब नबी की चमकेगी किस्मत, जानें कौन होगा बाहर

IND vs AFG Test Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच 7 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में एक बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम दिया जा सकता है, जिससे आकिब नबी को स्क्वाड में शामिल कर लिया जाएगा. Wed, 3 Jun 2026 11:06:24 +0530

  Videos
See all

Jammu Heavy Rain: कुदरत की ऐसी मार, जम्मू में मच गया हाहाकारJammu Flood Situation #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:45:36+00:00

Khan Sir Coaching के बाहर छात्रों का प्रदर्शन शुरू, मांग रहे इंसाफ, भारी फोर्स तैनात, खान सर भी दिखे #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:40:34+00:00

Amruta Fadnavis Viral Video : सीएम की पत्नी का अनोखा अंदाज, सड़क पर चलाया ऑटो! | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:40:22+00:00

Firing At Khan Sir Coaching Centre News LIVE: खान सर ने खुद बताया सब | Bihar | Patna News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:36:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers