ईरान-अमेरिका तनाव का असर अलवर की मंडी तक, सरसों ने पकड़ी रफ्तार, 9000 रुपये क्विंटल पहुंचने की उम्मीद
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव का असर अब राजस्थान की कृषि मंडियों में भी साफ दिखाई देने लगा है. अलवर और खैरथल-तिजारा की अनाज मंडियों में सरसों के भाव लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. मंडी में सरसों के दाम दो महीने में करीब 1700 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ चुके हैं और कई जगह 7900 रुपये प्रति क्विंटल तक कारोबार हो रहा है. व्यापारियों का मानना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियां इसी तरह बनी रहीं तो सरसों 9000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकती है.किसानों का कहना है कि लंबे समय बाद उन्हें अपनी उपज के अच्छे दाम मिल रहे हैं, जिससे उत्पादन लागत निकलने के साथ बेहतर मुनाफा भी हो रहा है. मंडियों में बड़ी मात्रा में सरसों की आवक हो रही है, जबकि जिन किसानों ने अपनी फसल घरों में स्टॉक कर रखी थी, वे भी अब ऊंचे भाव का लाभ लेने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं. आखिर क्यों बढ़ रहे हैं सरसों के दाम, किसानों को कितना फायदा हो रहा है और आगे बाजार का क्या रहेगा रुख. देखिए अलवर और खैरथल-तिजारा मंडियों से यह खास रिपोर्ट.
45 डिग्री की गर्मी में ट्रांसफार्मर को भी चाहिए ठंडक! बिजली विभाग ने लगाए कूलर
राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों के साथ-साथ बिजली व्यवस्था की भी परीक्षा लेनी शुरू कर दी है. भरतपुर में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिसके चलते ट्रांसफार्मरों के ओवरहीट होने का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में बिजली विभाग ने एक अनोखा और दिलचस्प उपाय अपनाया है. यहां जीएसएस पर लगे ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए उनके पास कूलर लगाए गए हैं. आमतौर पर घरों और दफ्तरों में लोगों को राहत देने वाले कूलर अब बिजली उपकरणों को भीषण गर्मी से बचाने का काम कर रहे हैं.अधिकारियों के अनुसार तेज गर्मी में ट्रांसफार्मरों का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे फॉल्ट आने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका रहती है. इसी को देखते हुए ट्रांसफार्मरों पर लगातार ठंडी हवा डाली जा रही है ताकि उनका तापमान नियंत्रित बना रहे. फिलहाल दो कूलर लगातार काम कर रहे हैं और बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने में मदद कर रहे हैं. भरतपुर का यह अनोखा प्रयोग अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. सीमित संसाधनों में अपनाया गया यह नवाचार दिखाता है कि कैसे छोटी सोच भी बड़ी समस्या का समाधान बन सकती है. अगर गर्मी का प्रकोप आगे और बढ़ता है तो ऐसे उपाय दूसरे शहरों में भी देखने को मिल सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















