Jammu Kashmir: डोडा-किश्तवाड़ में भारी बारिश का कहर, बादल फटने और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित; एक महिला की मौत
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं. कई इलाकों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डोडा के ठठरी क्षेत्र और किश्तवाड़ के सरथल तथा माछीपाल इलाकों में तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई. कई जगहों पर भूस्खलन होने से सड़कें बंद हो गई हैं और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है.
NH-244 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित
बारिश और भूस्खलन का सबसे ज्यादा असर किश्तवाड़-डोडा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-244) पर पड़ा है. पहाड़ियों से मलबा और बड़े पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग कई स्थानों पर बंद हो गया. इससे वाहनों की आवाजाही रुक गई और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. प्रशासन के अनुसार लगातार बारिश की वजह से कई अन्य संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं.
Union Minister Jitendra Singh tweets, "Just now spoke to DC Kishtwar, Pankaj Sharma, immediately after receiving the news. Two cloudburst incidents were reported in district Kishtwar today. The first occurred in the Gahan area of Sarthal, while the second was reported from… pic.twitter.com/SZgsOJ2onp
— ANI (@ANI) June 2, 2026
राहत और बचाव कार्य जारी
फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. प्रशासन की टीमें हालात पर नजर रखे हुए हैं और बंद सड़कों से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है. इसके लिए मशीनों और कर्मचारियों को लगाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन कई क्षेत्रों में संपत्ति और बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है. खराब मौसम, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने भी स्थिति को और मुश्किल बना दिया है.
बिजली गिरने से महिला की मौत
डोडा जिले के खुड्डर क्षेत्र से एक दुखद घटना भी सामने आई है. यहां पिंकी देवी नाम की एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. प्रशासन ने घटना पर शोक जताया है और जिला अधिकारियों को पीड़ित परिवार को तुरंत राहत और सहायता देने के निर्देश दिए हैं.
My sincere condolences to the bereaved family of Pinki Devi from Khuddhar Doda, who tragically passed away due to a lightning strike. The Deputy Commissioner of Doda has been directed to provide immediate relief and assistance to the family: Office of LG J&K pic.twitter.com/M2DODGxS1N
— ANI (@ANI) June 2, 2026
प्रशासन अलर्ट मोड में
दोनों जिलों में आपदा प्रबंधन और आपातकालीन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. प्रशासन ने जलापूर्ति और सड़क सेवाओं को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें- LPG सिलेंडर फटने से दिल्ली में गिरी बिल्डिंग, अब तक 3 लोगों को किया गया रेस्क्यू
इंतजार खत्म! Maruti की 3 नई Cars लॉन्च को तैयार, Brezza Facelift और New 7-Seater SUV होगी खास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi


















